फरीदाबाद में दो पक्षों के बीच पथराव:प्रोटीन पाउडर की दुकान को लेकर विवाद, कई घायल; हिरासत में 2 महिलाओं समेत छह लोग

फरीदाबाद में दो पक्षों के बीच पथराव:प्रोटीन पाउडर की दुकान को लेकर विवाद, कई घायल; हिरासत में 2 महिलाओं समेत छह लोग

फरीदाबाद के बडखल गांव में दो पक्षों के बीच पिछले दो दिनों से पथराव हो रहा है। मामला प्रोटीन पाउडर की दुकान को लेकर शुरू हुआ। तीन दिन पहले दुकान के मालिक शोएब का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने पहले समझौता कर लिया था। लेकिन शुक्रवार फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने शोएब की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। खिड़कियों और दरवाजों के कांच तोड़े शनिवार को फिर से दोनों पक्षों में झड़प हुई। पथराव में एक पक्ष के घर की खिड़कियों और दरवाजों के कांच टूट गए। कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अनखीर चौकी इंचार्ज जसवीर के अनुसार, पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों को झगड़ा न करने की हिदायत दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दो महिलाओं समेत छह हिरासत में लिए शिकायत के आधार पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जाएगी। चौकी इंचार्ज जसवीर ने बताया कि इस झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरीके से एक ही समुदाय के दो पक्षों में गांव गोच्छी में भी पथराव हुआ था। फरीदाबाद के बडखल गांव में दो पक्षों के बीच पिछले दो दिनों से पथराव हो रहा है। मामला प्रोटीन पाउडर की दुकान को लेकर शुरू हुआ। तीन दिन पहले दुकान के मालिक शोएब का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने पहले समझौता कर लिया था। लेकिन शुक्रवार फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने शोएब की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। खिड़कियों और दरवाजों के कांच तोड़े शनिवार को फिर से दोनों पक्षों में झड़प हुई। पथराव में एक पक्ष के घर की खिड़कियों और दरवाजों के कांच टूट गए। कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अनखीर चौकी इंचार्ज जसवीर के अनुसार, पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों को झगड़ा न करने की हिदायत दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दो महिलाओं समेत छह हिरासत में लिए शिकायत के आधार पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जाएगी। चौकी इंचार्ज जसवीर ने बताया कि इस झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से दो महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरीके से एक ही समुदाय के दो पक्षों में गांव गोच्छी में भी पथराव हुआ था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर