हरियाणा में लिव इन में रह रही महिला की हत्या:फरीदाबाद का पार्टनर फरार, बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, रेंग रहे थे कीड़े

हरियाणा में लिव इन में रह रही महिला की हत्या:फरीदाबाद का पार्टनर फरार, बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, रेंग रहे थे कीड़े

हरियाणा के फरीदाबाद में लिव इन में रह रही एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव कई दिन से बंद पड़े मकान से सड़ी गली हालत में मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का है। मृतका की पहचान सोनिया (45) के रूप में हुई है। महिला के साथ रह रहा व्यक्ति घटना के बाद से फरार है। वह दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 12 साल से व्यक्ति के साथ रही रही थी महिला
पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में महिला सोनिया पिछले 12 वर्षों से जितेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी। जितेंद्र बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारे के पास रहता था। यहीं उसकी शादी हुई और दो बच्चे भी हुए। 12 साल पहले पत्नी की मृत्यु के बाद वह सोनिया के साथ रहने लगा था। घटना के बाद से जितेंद्र फरार है। कई दिन से बंद था मकान, आने लगी बदबू
जवाहर कॉलोनी में जिस मकान में सोनिया और जितेंद्र रह रहे थे, वह कई दिन से बंद था। पड़ोसियों के मुताबिक इस मकान से तेज बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणसिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा। बेड पर मिली लाश, पड़ चुके थे कीड़े
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणसिंह के मुताबिक दरवाजा तोड़कर कर अंदर घुसी तो पूरे घर में भयंकर बदबू फैली हुई थी। एक कमरे में बेड पर एक महिला की सड़ी गली लाश पड़ी थी। शव काफी दिन पुराना था, क्योंकि उसमें कीड़े रेंग रहे थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। साथ रह रहा व्यक्ति फरार, तलाश शुरू
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जितेंद्र और सोनिया लिविंग रिलेशनशिप में थे या विवाहित थे। आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही कई अहम सवालों के जवाब मिल पाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा के फरीदाबाद में लिव इन में रह रही एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव कई दिन से बंद पड़े मकान से सड़ी गली हालत में मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का है। मृतका की पहचान सोनिया (45) के रूप में हुई है। महिला के साथ रह रहा व्यक्ति घटना के बाद से फरार है। वह दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 12 साल से व्यक्ति के साथ रही रही थी महिला
पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में महिला सोनिया पिछले 12 वर्षों से जितेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी। जितेंद्र बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारे के पास रहता था। यहीं उसकी शादी हुई और दो बच्चे भी हुए। 12 साल पहले पत्नी की मृत्यु के बाद वह सोनिया के साथ रहने लगा था। घटना के बाद से जितेंद्र फरार है। कई दिन से बंद था मकान, आने लगी बदबू
जवाहर कॉलोनी में जिस मकान में सोनिया और जितेंद्र रह रहे थे, वह कई दिन से बंद था। पड़ोसियों के मुताबिक इस मकान से तेज बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणसिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा। बेड पर मिली लाश, पड़ चुके थे कीड़े
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणसिंह के मुताबिक दरवाजा तोड़कर कर अंदर घुसी तो पूरे घर में भयंकर बदबू फैली हुई थी। एक कमरे में बेड पर एक महिला की सड़ी गली लाश पड़ी थी। शव काफी दिन पुराना था, क्योंकि उसमें कीड़े रेंग रहे थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। साथ रह रहा व्यक्ति फरार, तलाश शुरू
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जितेंद्र और सोनिया लिविंग रिलेशनशिप में थे या विवाहित थे। आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही कई अहम सवालों के जवाब मिल पाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर