पाकिस्तानी नागरिकों का आज वीजा खत्म:मेडिकल वीजा वालों को 29 तक मोहलत, अब तक 294 पाकिस्तानी और 727 भारतीय लौटे

पाकिस्तानी नागरिकों का आज वीजा खत्म:मेडिकल वीजा वालों को 29 तक मोहलत, अब तक 294 पाकिस्तानी और 727 भारतीय लौटे

भारत में वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज (27 अप्रैल 2025) देश छोड़ने की अंतिम तिथि है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों के अनुसार, जिन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा समाप्त हो चुका है या जिनका लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटने का आदेश दिया गया था। जबकि, मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसी के चलते आज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के अटारी-वाघा गेट पर पाक नगारिक पहुंच रहे हैं। कई परिवार अपने सामान के साथ लाइन में लगे नजर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग भावुक होकर अपने भारतीय रिश्तेदारों से विदा ले रहे हैं। सरकारी आदेश के अनुसार चल रही कार्रवाई
गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पाकिस्तान के वे नागरिक जो भारत में वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं या जिनके वीजा बढ़ाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें तत्काल देश छोड़ना होगा। पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है। गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और पंजाब के अन्य सीमावर्ती जिलों से भी कई पाकिस्तानी नागरिक आज सीमा की ओर रवाना हुए हैं। अधिकारी हर स्थान पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं ताकि कोई भी बिना अनुमति भारत में न रह सके। बॉर्डर पर भावनात्मक दृश्य
बीते दिन, शनिवार, कई पाकिस्तानी नागरिकों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत में उनके रिश्तेदार, दोस्त और जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। दिल नहीं वापस लौटा जाए, लेकिन मजबूरी है। पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण कुमार के अनुसार बीते कल, शनिवार, को 75 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस रवाना हुए। जबकि अभी तक 294 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस जा चुके हैं और 727 के करीब भारतीय नागरिक भी वापस लौट चुके हैं। भारत में वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज (27 अप्रैल 2025) देश छोड़ने की अंतिम तिथि है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों के अनुसार, जिन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा समाप्त हो चुका है या जिनका लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटने का आदेश दिया गया था। जबकि, मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसी के चलते आज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के अटारी-वाघा गेट पर पाक नगारिक पहुंच रहे हैं। कई परिवार अपने सामान के साथ लाइन में लगे नजर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग भावुक होकर अपने भारतीय रिश्तेदारों से विदा ले रहे हैं। सरकारी आदेश के अनुसार चल रही कार्रवाई
गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पाकिस्तान के वे नागरिक जो भारत में वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं या जिनके वीजा बढ़ाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें तत्काल देश छोड़ना होगा। पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है। गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और पंजाब के अन्य सीमावर्ती जिलों से भी कई पाकिस्तानी नागरिक आज सीमा की ओर रवाना हुए हैं। अधिकारी हर स्थान पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं ताकि कोई भी बिना अनुमति भारत में न रह सके। बॉर्डर पर भावनात्मक दृश्य
बीते दिन, शनिवार, कई पाकिस्तानी नागरिकों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत में उनके रिश्तेदार, दोस्त और जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। दिल नहीं वापस लौटा जाए, लेकिन मजबूरी है। पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण कुमार के अनुसार बीते कल, शनिवार, को 75 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस रवाना हुए। जबकि अभी तक 294 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस जा चुके हैं और 727 के करीब भारतीय नागरिक भी वापस लौट चुके हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर