रेप के बाद युवती का गला और हाथ काटा:शरीर पर नहीं थे कपड़े, कौशांबी SP बोले- बहुत बेरहमी से मारा

रेप के बाद युवती का गला और हाथ काटा:शरीर पर नहीं थे कपड़े, कौशांबी SP बोले- बहुत बेरहमी से मारा

कौशांबी में 24 साल की युवती की गला काटकर हत्या कर दी। कमरे में अर्धनग्न शव मिला। कपड़े खून से सने थे, दोनों हाथों की नसों को भी काटा गया। पूरी शरीर पर चोट के कई गहरे निशान मिले हैं। युवती के एक हाथ में हंसिया भी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव भी दंग रह गए। उन्होंने कहा, युवती को बड़ी बेरहमी से मारा गया। रेप के बाद हत्या की आशंका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। मामला सोमवार सुबह का कौशांबी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… छत पर बने कमरे में सो रही थी
युवती के पिता ने बताया, गांव में हमारे 2 घर हैं। दोनों आमने-सामने ही हैं। एक घर में मैं पत्नी और 6 साल का बेटे के साथ रहता हूं। दूसरे घर में नीचे वाले फ्लोर पर बेटी सिलाई का काम करती थी और छत पर बने एक कमरे में सोती थी। रविवार की रात को हम सभी लोगों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद बेटी ऊपर वाले फ्लोर पर सोने चली गई। वह हर दिन सुबह 7 बजे सोकर उठ जाती थी। आज सुबह नहीं उठी तो उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। पिता बोले- गले पर बहुत गहरा वार
इसके बाद हम उसे देखने चले गए। नीचे वाले फ्लोर का दरवाजा बंद था। मैंने घर का मेन गेट खटखटाया लेकिन वो नीचे नहीं आई। काफी देर इंतजार के बाद मैं पड़ोसी की छत फांदकर घर की छत पर पहुंचा। वहां देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अंदर पहुंचा तो चारपाई पर बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके गले पर काटने के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि पूरा गला काटने की कोशिश की गई है। दोनों हाथों की कलाई में भी कट बहुत गहरे निशान थे। उसके आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। जो थे वो भी फटे हुए थे। हम लोगों की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर पता नहीं कौन मेरी बेटी के साथ ऐसा काम कर गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़की के साथ रेप हुआ है। एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। वह रविवार को आया था, कुछ घंटे रहने के बाद लौट गया। सोमवार सुबह वारदात के बाद भी पहुंचा था। उसके मोबाइल से कुछ संदिग्ध मिला है। जिसे युवक ने डिलीट करने की कोशिश की थी। उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी बोले- बहुत बेरहमी से मारा गया
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, युवती के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि रेप के बाद हत्या की गई है। उसे बहुत बेरहमी से मारा गया है। कमरे के छत के दरवाजे पर तोड़ने के निशान नहीं हैं। इसका मतलब आरोपी ने युवती से ही दरवाजा खुलवाया होगा। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी। युवती का परिवार बहुत गरीब है। पिता खेती-किसानी करके घर चलाते हैं। ——————————— यह खबर भी पढ़ें- मां बोली- बेटे के नाखून तक नोच लिए:कानपुर में 7 से 8 लोगों ने घेरकर पीटा; बाइक टच होने पर मार डाला सिर्फ गाड़ी टच होने पर पड़ोसी ने मेरे बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। प्लास से नाखून नोचे। वो गिड़गड रहा था, मुझे छोड़ दो, लेकिन उनको रहम नहीं । उसे सरेराह पीटते रहे, कोई बचाने नहीं आया। यहां पढ़ें पूरी खबर कौशांबी में 24 साल की युवती की गला काटकर हत्या कर दी। कमरे में अर्धनग्न शव मिला। कपड़े खून से सने थे, दोनों हाथों की नसों को भी काटा गया। पूरी शरीर पर चोट के कई गहरे निशान मिले हैं। युवती के एक हाथ में हंसिया भी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव भी दंग रह गए। उन्होंने कहा, युवती को बड़ी बेरहमी से मारा गया। रेप के बाद हत्या की आशंका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। मामला सोमवार सुबह का कौशांबी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… छत पर बने कमरे में सो रही थी
युवती के पिता ने बताया, गांव में हमारे 2 घर हैं। दोनों आमने-सामने ही हैं। एक घर में मैं पत्नी और 6 साल का बेटे के साथ रहता हूं। दूसरे घर में नीचे वाले फ्लोर पर बेटी सिलाई का काम करती थी और छत पर बने एक कमरे में सोती थी। रविवार की रात को हम सभी लोगों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद बेटी ऊपर वाले फ्लोर पर सोने चली गई। वह हर दिन सुबह 7 बजे सोकर उठ जाती थी। आज सुबह नहीं उठी तो उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। पिता बोले- गले पर बहुत गहरा वार
इसके बाद हम उसे देखने चले गए। नीचे वाले फ्लोर का दरवाजा बंद था। मैंने घर का मेन गेट खटखटाया लेकिन वो नीचे नहीं आई। काफी देर इंतजार के बाद मैं पड़ोसी की छत फांदकर घर की छत पर पहुंचा। वहां देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अंदर पहुंचा तो चारपाई पर बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके गले पर काटने के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि पूरा गला काटने की कोशिश की गई है। दोनों हाथों की कलाई में भी कट बहुत गहरे निशान थे। उसके आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। जो थे वो भी फटे हुए थे। हम लोगों की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर पता नहीं कौन मेरी बेटी के साथ ऐसा काम कर गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़की के साथ रेप हुआ है। एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। वह रविवार को आया था, कुछ घंटे रहने के बाद लौट गया। सोमवार सुबह वारदात के बाद भी पहुंचा था। उसके मोबाइल से कुछ संदिग्ध मिला है। जिसे युवक ने डिलीट करने की कोशिश की थी। उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी बोले- बहुत बेरहमी से मारा गया
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, युवती के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि रेप के बाद हत्या की गई है। उसे बहुत बेरहमी से मारा गया है। कमरे के छत के दरवाजे पर तोड़ने के निशान नहीं हैं। इसका मतलब आरोपी ने युवती से ही दरवाजा खुलवाया होगा। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी। युवती का परिवार बहुत गरीब है। पिता खेती-किसानी करके घर चलाते हैं। ——————————— यह खबर भी पढ़ें- मां बोली- बेटे के नाखून तक नोच लिए:कानपुर में 7 से 8 लोगों ने घेरकर पीटा; बाइक टच होने पर मार डाला सिर्फ गाड़ी टच होने पर पड़ोसी ने मेरे बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। प्लास से नाखून नोचे। वो गिड़गड रहा था, मुझे छोड़ दो, लेकिन उनको रहम नहीं । उसे सरेराह पीटते रहे, कोई बचाने नहीं आया। यहां पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर