योगी सरकार में मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने वाले युवकों की तारीफ की। उन्होंने कहा- इसके साथ ऐसा होना स्वाभाविक है। ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं। क्योंकि ये अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं, वोट के लिए आक्रांताओं को अपना बाप मानते हैं। ये देश में जहां जाएंगे इनके साथ तो ऐसा ही होगा। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा- मैं उन बच्चों की तारीफ करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए। उन्होंने कहा- राणा सांगा ने 80 घाव लगने के बावजूद देश के लिए लड़ाई लड़ी थी। आज भी देशभक्तों को वैसा ही जज्बा दिखाना चाहिए। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने सोमवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। रघुराज बोले -ये केवल जीभ चला सकते हैं
रघुराज सिंह ने कहा- मैं रामजी लाल सुमन से पूछना चाहता हूं कि इनके कितने बाप-दादा ने स्वतंत्रता सेनानी हुए। कितने रणबांकुर हुए। इन्होंने देश के लिए कितनी लड़ाई लड़ी। ये केवल अपनी जीभ चला सकते हैं। आने वाले चुनाव में अखिलेश को दिखा देंगे कि जिस गांव में 10 ठाकुर हैं वो भी 100 वोट डलवाने की हैसियत रखते हैं। ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं है। हालात खराब होगी। इससे पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान जो मुगलों का गुणगान करते हैं, वो गद्दार राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा था कि जो देश का खाते हैं और मुगलों का गाते हैं। ऐसे लोग बेईमान हैं, देश के गद्दार हैं। मुगलों के समय भी देश में गद्दार थे और अंग्रेजों के समय में भी गद्दार रहे हैं। ऐसे लोग अब भी हैं। खुद को राज्यसभा सांसद कहने वाले रामजीलाल सुमन को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। हमारी जो संस्कृति बची हुई है, केवल रणबांकुरों के कारण बची है। ऐसे गद्दारों के कारण देश 25 बार कटा और बंटा, लेकिन ठाकुरों ने हमेशा इसकी रक्षा की। अखिलेश सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के पिता वास्तविक नेता थे। अखिलेश सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए और विदेश में पढ़े हैं, इसलिए उन्हें हिन्दुस्तान की धरती का कोई ज्ञान नहीं है। राजा-महाराजा और राजपूतों ने लड़ाई लड़कर देश को बचाया है। राणा सांगा को 80 घाव लगे थे। इसके बाद भी देश के लिए लड़ते रहे। अगर अखिलेश को एक घाव लग जाए तो शैया पर पड़ जाएंगे। ठाकुर अब बिल्कुल इनका साथ नहीं देंगे। इनके ठाकुर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। रघुराज सिंह ने होली पर कहा था-तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें मुसलमान
राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने होली के समय भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर सफेद टोपी वाले को रंग से डर लगता है तो होली के दिन घर में ही नमाज पढ़ें। जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है। महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें। इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे। उन्होंने कहा था कि होली साल में केवल एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली को लेकर कहा- वहां राम मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए मैं अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हूं। जब मंदिर बनेगा, तो पहली ईंट खुद रखूंगा। गभाना के राज परिवार से आते हैं राज्यमंत्री
रघुराज प्रताप सिंह अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। BJP सरकार में 2 बार से लगातार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। अलीगढ़ के गभाना तहसील के मूलरूप से रहने वाले हैं। वह गभाना के राज परिवार से आते हैं। ……………………………………… ये खबर भी पढ़ें रामजीलाल सुमन बोले- बाबा के लोग अंधे हो गए:कुछ भी कर रहे, सरकार मेरी हत्या कराना चाहती; एक वर्ग के लोगों पर एक्शन नहीं राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में हमला हुआ। उनके काफिले पर टायर-पत्थर फेंके गए। उन्हें बुलंदशहर से वापस आगरा भेज दिया गया। इस हमले के बाद सपा सांसद ने नाराजगी जाहिर की है। (पूरी खबर पढ़ें) योगी सरकार में मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने वाले युवकों की तारीफ की। उन्होंने कहा- इसके साथ ऐसा होना स्वाभाविक है। ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं। क्योंकि ये अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं, वोट के लिए आक्रांताओं को अपना बाप मानते हैं। ये देश में जहां जाएंगे इनके साथ तो ऐसा ही होगा। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा- मैं उन बच्चों की तारीफ करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए। उन्होंने कहा- राणा सांगा ने 80 घाव लगने के बावजूद देश के लिए लड़ाई लड़ी थी। आज भी देशभक्तों को वैसा ही जज्बा दिखाना चाहिए। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने सोमवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। रघुराज बोले -ये केवल जीभ चला सकते हैं
रघुराज सिंह ने कहा- मैं रामजी लाल सुमन से पूछना चाहता हूं कि इनके कितने बाप-दादा ने स्वतंत्रता सेनानी हुए। कितने रणबांकुर हुए। इन्होंने देश के लिए कितनी लड़ाई लड़ी। ये केवल अपनी जीभ चला सकते हैं। आने वाले चुनाव में अखिलेश को दिखा देंगे कि जिस गांव में 10 ठाकुर हैं वो भी 100 वोट डलवाने की हैसियत रखते हैं। ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं है। हालात खराब होगी। इससे पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान जो मुगलों का गुणगान करते हैं, वो गद्दार राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा था कि जो देश का खाते हैं और मुगलों का गाते हैं। ऐसे लोग बेईमान हैं, देश के गद्दार हैं। मुगलों के समय भी देश में गद्दार थे और अंग्रेजों के समय में भी गद्दार रहे हैं। ऐसे लोग अब भी हैं। खुद को राज्यसभा सांसद कहने वाले रामजीलाल सुमन को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। हमारी जो संस्कृति बची हुई है, केवल रणबांकुरों के कारण बची है। ऐसे गद्दारों के कारण देश 25 बार कटा और बंटा, लेकिन ठाकुरों ने हमेशा इसकी रक्षा की। अखिलेश सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के पिता वास्तविक नेता थे। अखिलेश सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए और विदेश में पढ़े हैं, इसलिए उन्हें हिन्दुस्तान की धरती का कोई ज्ञान नहीं है। राजा-महाराजा और राजपूतों ने लड़ाई लड़कर देश को बचाया है। राणा सांगा को 80 घाव लगे थे। इसके बाद भी देश के लिए लड़ते रहे। अगर अखिलेश को एक घाव लग जाए तो शैया पर पड़ जाएंगे। ठाकुर अब बिल्कुल इनका साथ नहीं देंगे। इनके ठाकुर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। रघुराज सिंह ने होली पर कहा था-तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें मुसलमान
राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने होली के समय भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर सफेद टोपी वाले को रंग से डर लगता है तो होली के दिन घर में ही नमाज पढ़ें। जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है। महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें। इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे। उन्होंने कहा था कि होली साल में केवल एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली को लेकर कहा- वहां राम मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए मैं अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हूं। जब मंदिर बनेगा, तो पहली ईंट खुद रखूंगा। गभाना के राज परिवार से आते हैं राज्यमंत्री
रघुराज प्रताप सिंह अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। BJP सरकार में 2 बार से लगातार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। अलीगढ़ के गभाना तहसील के मूलरूप से रहने वाले हैं। वह गभाना के राज परिवार से आते हैं। ……………………………………… ये खबर भी पढ़ें रामजीलाल सुमन बोले- बाबा के लोग अंधे हो गए:कुछ भी कर रहे, सरकार मेरी हत्या कराना चाहती; एक वर्ग के लोगों पर एक्शन नहीं राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में हमला हुआ। उनके काफिले पर टायर-पत्थर फेंके गए। उन्हें बुलंदशहर से वापस आगरा भेज दिया गया। इस हमले के बाद सपा सांसद ने नाराजगी जाहिर की है। (पूरी खबर पढ़ें) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
रामजीलाल सुमन पर भड़के योगी के मंत्री रघुराज सिंह:बोले- ये अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं; इनके साथ तो ऐसा ही होगा
