हरियाणा में CET का फर्जी नोटिफिकेशन:HSSC चेयरमैन बोले- भरोसा न करें, आयोग की साइट पर ही अपलोड करेंगे

हरियाणा में CET का फर्जी नोटिफिकेशन:HSSC चेयरमैन बोले- भरोसा न करें, आयोग की साइट पर ही अपलोड करेंगे

हरियाणा में सोमवार रात को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हुआ। फर्जी नोटिफिकेशन के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होनी बताई गई। नोटिफिकेशन वायरल होने के बाद कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि यह फर्जी है। उन्होंने कहा, “CET-2025 को लेकर फैलाई जा रही खबर गलत है। उस नोटिफिकेशन पर कोई विश्वास न करे। आयोग जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। आप सभी ने काफी समय से इस अवसर की प्रतीक्षा की है। जल्द ही यह लंबा अंतराल खत्म होने वाला है।” HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह की पोस्ट… 40 लाख से ज्यादा आवेदन की उम्मीद
प्रदेश में यह पहली बार होगा कि ग्रुप C और D के लिए होने वाले CET में 40 लाख से अधिक युवा आवेदन करेंगे। कमीशन के सूत्रों के अनुसार, ग्रुप D में करीब 17 लाख युवा शामिल होंगे और ग्रुप C में करीब 14 लाख अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। चर्चा है कि मई के पहले हफ्ते में नोटिफिकेशन आएगा। इसी महीने के आखिरी हफ्ते में एग्जाम कराया जाएगा। इससे पहले हरियाणा में 5 नवंबर 2022 को CET हुआ था। इस एग्जाम में साढ़े 11 लाख अभ्यर्थियों ने CET के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 8 लाख युवाओं ने एग्जाम दिया। ये युवा दे सकेंगे CET एग्जाम
ग्रुप-C के पदों के लिए CET का परीक्षा स्तर सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (10+2) होगा, जबकि ग्रुप-D के पदों के लिए यह सेकेंडरी एजुकेशन (मैट्रिक लेवल) होगा। जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक CET के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाएंगे, लेकिन वर्ष 2025 में इसे प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे, वे भी CET एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। CET का फर्जी नोटिफिकेशन… 100 क्वेश्चन आएंगे, डेढ़ घंटे का समय मिलेगा
एग्जाम में कुल 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन आएंगे। हर क्वेश्चन एक नंबर का होगा। एग्जाम के लिए कुल 1 घंटा 45 मिनट दिए जाएंगे, जिसमें अतिरिक्त 5 मिनट का समय पांचवें विकल्प को चुनने के लिए दिया जाएगा। क्वेश्चन पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होगा। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा और उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे। इस एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन हर क्वेश्चन के लिए एक विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्वेश्चन का उत्तर नहीं दिया गया है, तो 1 अंक काट लिया जाएगा। परीक्षार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी क्वेश्चन का उत्तर दें, ताकि अनावश्यक अंक कटौती से बचा जा सके। हरियाणा में सोमवार रात को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हुआ। फर्जी नोटिफिकेशन के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होनी बताई गई। नोटिफिकेशन वायरल होने के बाद कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि यह फर्जी है। उन्होंने कहा, “CET-2025 को लेकर फैलाई जा रही खबर गलत है। उस नोटिफिकेशन पर कोई विश्वास न करे। आयोग जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। आप सभी ने काफी समय से इस अवसर की प्रतीक्षा की है। जल्द ही यह लंबा अंतराल खत्म होने वाला है।” HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह की पोस्ट… 40 लाख से ज्यादा आवेदन की उम्मीद
प्रदेश में यह पहली बार होगा कि ग्रुप C और D के लिए होने वाले CET में 40 लाख से अधिक युवा आवेदन करेंगे। कमीशन के सूत्रों के अनुसार, ग्रुप D में करीब 17 लाख युवा शामिल होंगे और ग्रुप C में करीब 14 लाख अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। चर्चा है कि मई के पहले हफ्ते में नोटिफिकेशन आएगा। इसी महीने के आखिरी हफ्ते में एग्जाम कराया जाएगा। इससे पहले हरियाणा में 5 नवंबर 2022 को CET हुआ था। इस एग्जाम में साढ़े 11 लाख अभ्यर्थियों ने CET के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 8 लाख युवाओं ने एग्जाम दिया। ये युवा दे सकेंगे CET एग्जाम
ग्रुप-C के पदों के लिए CET का परीक्षा स्तर सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (10+2) होगा, जबकि ग्रुप-D के पदों के लिए यह सेकेंडरी एजुकेशन (मैट्रिक लेवल) होगा। जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक CET के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाएंगे, लेकिन वर्ष 2025 में इसे प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे, वे भी CET एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। CET का फर्जी नोटिफिकेशन… 100 क्वेश्चन आएंगे, डेढ़ घंटे का समय मिलेगा
एग्जाम में कुल 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन आएंगे। हर क्वेश्चन एक नंबर का होगा। एग्जाम के लिए कुल 1 घंटा 45 मिनट दिए जाएंगे, जिसमें अतिरिक्त 5 मिनट का समय पांचवें विकल्प को चुनने के लिए दिया जाएगा। क्वेश्चन पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होगा। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा और उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे। इस एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन हर क्वेश्चन के लिए एक विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्वेश्चन का उत्तर नहीं दिया गया है, तो 1 अंक काट लिया जाएगा। परीक्षार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी क्वेश्चन का उत्तर दें, ताकि अनावश्यक अंक कटौती से बचा जा सके।   हरियाणा | दैनिक भास्कर