पंजाब में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:तापमान 2.2° गिरा, बठिंडा में 42.8°, किसानों को सावधान रहने की सलाह

पंजाब में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:तापमान 2.2° गिरा, बठिंडा में 42.8°, किसानों को सावधान रहने की सलाह

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में चल रही हवाओं ने गर्मी को थोड़ा कम कर दिया है। 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 1 तारीख से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 72 घंटे तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 02-04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में 24 घंटे में तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है। अब तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया है। पांच दिन बारिश और तेज हवाएं चलेगी मौसम विभाग के मुताबिक, 1, 2, 3 और 4 मई व 07 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 72 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा तथा इसके बाद 02-04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। तेज हवाएं चलने व बिजली चमकने का यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।एक तारीख से किसानों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। क्योंकि गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में उन्हें फसलों की देखभाल करनी होगी। साथ ही हवाओं से बचने की कोशिश करनी होगी। चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में तापमान ऐसा रहेगा चंडीगढ़ – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 24 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में चल रही हवाओं ने गर्मी को थोड़ा कम कर दिया है। 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 1 तारीख से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 72 घंटे तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 02-04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में 24 घंटे में तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है। अब तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया है। पांच दिन बारिश और तेज हवाएं चलेगी मौसम विभाग के मुताबिक, 1, 2, 3 और 4 मई व 07 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 72 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा तथा इसके बाद 02-04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। तेज हवाएं चलने व बिजली चमकने का यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।एक तारीख से किसानों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। क्योंकि गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में उन्हें फसलों की देखभाल करनी होगी। साथ ही हवाओं से बचने की कोशिश करनी होगी। चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में तापमान ऐसा रहेगा चंडीगढ़ – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 24 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर