पंजाब में आज बारिश की संभावना:60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, बठिंडा सबसे गर्म, अधिकतम तापमान में गिरावट

पंजाब में आज बारिश की संभावना:60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, बठिंडा सबसे गर्म, अधिकतम तापमान में गिरावट

पंजाब में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज पूरे पंजाब में तेज हवाएं और बारिश के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो 24 घंटे में पंजाब के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। भीषण गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट के पीछे तेज हवाएं हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों में हवा की गति 15 से 30 किलोमीटर के आसपास दर्ज की जा रही है। आज पंजाब में ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, 1 मई से 4 मई तक पंजाब के कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 3 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पंजाब में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज पूरे पंजाब में तेज हवाएं और बारिश के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो 24 घंटे में पंजाब के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। भीषण गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट के पीछे तेज हवाएं हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों में हवा की गति 15 से 30 किलोमीटर के आसपास दर्ज की जा रही है। आज पंजाब में ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार, 1 मई से 4 मई तक पंजाब के कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 3 मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर