पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (गुरुवार) भी शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके बाद 12 जनवरी तक राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 18.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन के लिए सुबह 9 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इस समय ट्रैफिक धीमी गति से चलता है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को सुबह की सैर से भी बचना चाहिए। आठ जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज आठ जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 10 तारीख को कोहरे से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। संगरूर, अमृतसर और एसबीएस नगर में सर्द रातें मौसम विभाग के अनुसार संगरूर, अमृतसर और एसबीएस नगर में भी रातें सर्द हैं। 8 जनवरी को इन सभी जगहों पर रात का तापमान 3 डिग्री से 3.5 डिग्री के बीच रहा। जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। हालांकि, इसके मुकाबले हिमाचल से सटे चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मोहाली में तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (गुरुवार) भी शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके बाद 12 जनवरी तक राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 18.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन के लिए सुबह 9 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इस समय ट्रैफिक धीमी गति से चलता है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को सुबह की सैर से भी बचना चाहिए। आठ जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज आठ जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 10 तारीख को कोहरे से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। संगरूर, अमृतसर और एसबीएस नगर में सर्द रातें मौसम विभाग के अनुसार संगरूर, अमृतसर और एसबीएस नगर में भी रातें सर्द हैं। 8 जनवरी को इन सभी जगहों पर रात का तापमान 3 डिग्री से 3.5 डिग्री के बीच रहा। जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। हालांकि, इसके मुकाबले हिमाचल से सटे चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मोहाली में तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना में बिट्टू पर भड़के वड़िंग:बोले- अच्छा होता कांग्रेस में रहता, आज चौथी बार बनता सांसद, बदनीयत के कारण हुआ ये हाल
लुधियाना में बिट्टू पर भड़के वड़िंग:बोले- अच्छा होता कांग्रेस में रहता, आज चौथी बार बनता सांसद, बदनीयत के कारण हुआ ये हाल पंजाब के लुधियाना में नव नियुक्त सांसद और कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पूर्व सांसद और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर जमकर भड़के। वड़िंग ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विरोधियों ने मुझे बाहरी घोषित करके लोगों से पराया करने की कोशिश की लेकिन लुधियाना की जनता ने उन्हें अपना बनाया है। अच्छा होता बिट्टू कांग्रेस में रहते राजा ने कहा कि आज अच्छा होता अगर बिट्टू कांग्रेस में ही रहते। कांग्रेस में रहकर उन्हें आज चौथी बार सांसद बनने का मौका मिलना था। ये बिट्टू की बुरी सोच और बदनियत का असर है कि आज उनका ये हाल हुआ। श्री राम के नाम पर बिट्टू ने किया ड्रामा वड़िंग ने कहा कि चुनाव के आखरी दिनों में भगवान श्री राम के नाम पर बिट्टू ने खूब ड्रामा खेला। गली मोहल्ले और सड़कों पर भगवान श्री राम जी के पोस्टर और झंडे लगाए गए। रैली या मीटिंग के बाद वही झंडे और पोस्टर सड़कों पर बिखरते थे। भगवान श्री राम के नाम की भाजपा ने इस्तेमाल करके सिर्फ अनादर किया है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम ने ही भाजपा को नकार दिया है। 6 जून के बाद लीडरशिप के साथ प्लानिंग करके मनाएंगे जश्न वड़िंग ने कहा कि जीत का जश्न 6 जून के बाद लीडरशिप के साथ प्लानिंग करके मनाया जाएगा। ब्लू स्टार आपरेशन के कारण लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी है। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि मेरी जो दोस्त चुनाव हार गए हैं उन्हें अपनी आदतें सुधारनी चाहिए। वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के बेटे विकास पराशर पर भी निशाना साधा। विरोधियों ने फैलाई थी झूठी अफवाएं वड़िंग ने कहा कि मिन्नतें करके पहले चाय पर घर लेकर गए फिर झूठी अफवाह फैलाई की हमारा राजा ने समर्थन कर दिया। उधर, बिट्टू पर भी वड़िंग ने कटाक्ष किया कि झूठी चिट्ठियां बनाकर लाइव होकर कहना कि कांग्रेस ने हलकों के इंचार्ज बदल दिए। प्रो. वैणु गोपाल के हस्ताक्षर तक जाली उस चिट्ठी पर कर दिए। बिट्टू के बुरी सोच के कारण ही भगवान श्री राम ने उसका साथ नहीं दिया।
मेयर चयन के लिए कांग्रेस की वोटिंग:पूर्व-मेयर गुट को 29 वोट पड़े, पहले हाईकमांड पर छोड़ा था फैसला; गुटबाजी से AAP को फायदा
मेयर चयन के लिए कांग्रेस की वोटिंग:पूर्व-मेयर गुट को 29 वोट पड़े, पहले हाईकमांड पर छोड़ा था फैसला; गुटबाजी से AAP को फायदा नगर निगम चुनावों को आज एक महीना पूरा हो चुका है। इसके बावजूद अमृतसर को अभी तक मेयर नहीं मिला। कांग्रेस गुट-बंदी में फंस चुकी है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) अपने आप को मजबूत कर रही है। कांग्रेस के 40 पार्षद जीतने के बाद भी 41 के आंकड़े पर फंस चुकी है, जबकि AAP 24 पार्षदों की जीत के बाद भी 37 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। एक सप्ताह पहले कांग्रेस गुट के 40 पार्षदों ने हाईकमांड को लिखित में दे दिया था कि उनका फैसला सर्वोपरी होगा। इसके बावजूद बीते दिन वोटिंग करवाई गई, जिसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ गई है। दरअसल, बीते दिन आब्जर्वर हरीश चौधरी, पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा अमृतसर पहुंचे थे। जिन्होंने गुटबंदी से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वोटिंग करवा दी। जिसमें पूर्व मेयर के गुट को 29, सांसद के गुट को 11 और एक वोट दमनदीप सिंह के नाम को पड़ी, जो अभी पार्षद भी नहीं हैं। इसके बाद हाई-कमांड ने परिणाम सभी के सामने सार्वजनिक तो नहीं किए, लेकिन ढाई-ढाई साल की मेयरशिप का वादा करते हुए सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया। लेकिन इस आदेश के बाद सीनियर व कई बार पार्षद बन चुके कांग्रेस खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सीनियर पार्षदों का मानना है कि एक बार फिर सीनियोरिटी को दरकिनार किया जा रहा है और परिवारवाद को फायदा पहुंचाने की बात हो रही है। इस गुटबाजी का फायदा अब आम आदमी पार्टी उठाने में जुट गई है। पार्षद नहीं, पार्षदों के पति व रिश्तेदार पहुंचे बैठक में निगम में इस बार 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया गया था। लेकिन कांग्रेस की मेयर चुनने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला पार्षद बहुत ही कम नजर आईं। उनके पति या रिश्तेदार ही बैठक में पहुंचे। नाम ना छापने की शर्त पर कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि ये भी एक तरफा वोटिंग का बड़ा कारण है। गुटबाजी से कांग्रेस को पहुंचेगा नुकसान सीनियर कांग्रेस नेता का कहना है कि प्रदेश बॉडी को ऐसे खुले में वोटिंग नहीं करवानी चाहिए थी। इसका नुकसान अब कांग्रेस गुट को होने वाला है। हाई-कमांड की वोटिंग के बाद कम वोट लेकर दूसरे गुट के पार्षद मायूस हो गए हैं। ऐसे में वे नगर निगम हाऊस में वोटिंग के समय अपने फायदे-नुकसान को देखते हुए पलट सकते हैं। जिसका नुकसान कांग्रेस को होगा और AAP हाऊस में मजबूत होगी। अकाली दल- भाजपा का समर्थन जुटाने में लगी AAP AAP के पास 24 पार्षदों का समर्थन था। लेकिन अपने विधायक और आजाद पार्षदों को अपने हक में करने के बाद AAP का आंकड़ा 37 पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ AAP ने अब भाजपा और अकाली दल के पार्षदों के साथ संपर्क साधा है। उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि अगर वे AAP के हक में वोटिंग करते हैं तो इसका फायदा सीधे तौर पर शहर को और उनकी वार्डों को होने वाला है। अगर मेयर AAP का बनता है तो स्टेट में सरकार होने के कारण नए प्रोजेक्ट्स शहर में लाए जाएंगे। इतना ही नहीं, भाजपा और अकाली दल के पार्षदों की वार्डों के काम भी बिना विघन चलेंगे। भाजपा और अकाली दल का अगर साथ AAP जुटा लेती है तो कांग्रेस के सर्वाधिक पार्षद जीत कर भी मेयर नहीं बना पाएंगे। हाई कोर्ट में अब सुनवाई 27 जनवरी को होगी नगर निगम अमृतसर के मेयर पद के चुनाव को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच के जज सुरेशवार ठाकुर और जज विकास सूरी द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया। सुनवाई के दौरान नगर निगम अमृतसर मेयर पद के चुनाव नगर निगम हाउस की मीटिंग में बेलट पेपर से या हाथ खड़े करके करवाए जाने हैं और किस तारीख को चुनाव होने हैं, इस पर भी माननीय हाई कोर्ट की डबल बेंच के जजों द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया। हाई कोर्ट के डबल बेंच के न्यायाधीशों द्वारा इस पर सुनवाई करने के लिए अगली 27 जनवरी की तारीख निर्धारित कर दी है। अब देखना यह होगा कि 27 जनवरी को हाई कोर्ट की डबल बैच को राज्य सरकार की ओर से क्या दलील दी जाती है, उस पर ही आगे का निर्णय आएगा।
डिसिप्लिनरी कमेटी के सदस्य बने जुगल शर्मा
डिसिप्लिनरी कमेटी के सदस्य बने जुगल शर्मा अमृतसर | पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी का सदस्य बनने पर पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा को कांग्रेसियों ने बधाई दी। इस मौके पर प्रभदयाल महाजन, रमन तलवार, सुरिंदर केवलानी, राम भवन, दर्शन धीर, ओम प्रकाश, रजिंदर सिंह, चमन लाल, जज केसर, अजय महेश्वरी आदि मौजूद थे।