झांसी में बारात जाने से पहले दूल्हे का अपहरण हो गया। ये अपहरण किसी बदमाश या गैंगस्टर ने नहीं, बल्कि दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने किया। वो घरवालों के साथ सीधे दूल्हे के घर पहुंची। हंगामा करते हुए मंडप से दूल्हे को अगवा कर थाने पहुंच गई। बोली-ये प्यार मुझसे करता है और शादी किसी और से करने जा रहा है। थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। तब दूल्हा भी बोला कि मैं भी इसी से शादी करना चाहता हूं। वो शादी तोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसके घर चला गया। आनन फानन में चचेरे भाई को दूल्हा बनाया गया और फिर घरवाले बारात लेकर पहुंचे। इसके बाद शादी संपन्न हो सकी। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… 10 साल से अफेयर चल रहा था
डेली गांव निवासी सनी पुत्र देवी प्रसाद की शादी दो माह पहले तय हुई थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और पूरे रिश्तेदार आ चुके थे। बुधवार शाम को रक्सा के ढीमरपुरा गांव में बरात जानी थी। इससे पहले मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। शगुन के गीत गाए जा रहे थे और दूल्हे को सजाया जा रहा था। तभी दतिया निवासी एक युवती अपने रिश्तेदारों को लेकर आ गई। आते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया। बोली- ये शादी नहीं होने दूंगी। सनी मुझसे प्यार करता है। हम दोनों के बीच करीब 10 साल से प्रेम संबंध हैं। मैं सन्नी को किसी दूसरी युवती से शादी नहीं करने दूंगी। जबरन मंडप से उठाया और थाने ले गई
युवती के हंगामा के बाद लड़के पक्ष के लोग भी विरोध में उतर आए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। तब युवती ने सनी को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन युवती के तेवर के आगे उनकी एक न चली। युवती सनी को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंची। उसके पीछ-पीछे परिवार के लोग भी जा पहुंचे। युवती ने कहा-सनी ने उससे शादी करने का वादा किया था। अब दूसरे से शादी कर रहा है। वह यह नहीं होने देगी। धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत चली। अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए। देर शाम सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव चली गई। चचेरे भाई बना दूल्हा, फिर गई बारात
ढीमरपुरा गांव में दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही, लेकिन उसका दूल्हा थाने में बैठा था। गर्लफ्रेंड के साथ दूल्हे के जाने की बात तय होने पर परिजन ने दुल्हन के लिए दूसरा दूल्हा तलाशना शुरू कर दिया। परिवार में ही सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बुधवार रात को ही लकी बरात लेकर ढीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई। दतिया में गर्लफ्रेंड से शादी करेगा सनी
प्रभारी रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ है। इसके बाद युवती दूल्हे को अपने साथ दतिया लेकर चली गई। अब दोनों दतिया में शादी करेंगे। —————————– यह भी पढ़ें :
रिटायर्ड अफसर और पत्नी की हत्या 20 हजार के लिए, प्रयागराज में राजमिस्त्री बोला-पैसे मांगे तो थप्पड़ मारकर भगा दिया था प्रयागराज में FCI से रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी को उनका घर बनाने वाले राजमिस्त्री ने ही मार डाला था। CCTV में दिखने के बाद पुलिस ने राजमिस्त्री श्याम बाबू को गिरफ्तार कर कर लिया। कस्टडी में उसने कहा- अधिकारी अपने घर की दूसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। इसका ठेका मेरे ही पास था। वह मेरा पेमेंट समय पर नहीं करते थे। 20 हजार रुपए बकाया होने पर मैंने मांगे, लेकिन उन्होंने दिए नहीं। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में बारात जाने से पहले दूल्हे का अपहरण हो गया। ये अपहरण किसी बदमाश या गैंगस्टर ने नहीं, बल्कि दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने किया। वो घरवालों के साथ सीधे दूल्हे के घर पहुंची। हंगामा करते हुए मंडप से दूल्हे को अगवा कर थाने पहुंच गई। बोली-ये प्यार मुझसे करता है और शादी किसी और से करने जा रहा है। थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। तब दूल्हा भी बोला कि मैं भी इसी से शादी करना चाहता हूं। वो शादी तोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसके घर चला गया। आनन फानन में चचेरे भाई को दूल्हा बनाया गया और फिर घरवाले बारात लेकर पहुंचे। इसके बाद शादी संपन्न हो सकी। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… 10 साल से अफेयर चल रहा था
डेली गांव निवासी सनी पुत्र देवी प्रसाद की शादी दो माह पहले तय हुई थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और पूरे रिश्तेदार आ चुके थे। बुधवार शाम को रक्सा के ढीमरपुरा गांव में बरात जानी थी। इससे पहले मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। शगुन के गीत गाए जा रहे थे और दूल्हे को सजाया जा रहा था। तभी दतिया निवासी एक युवती अपने रिश्तेदारों को लेकर आ गई। आते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया। बोली- ये शादी नहीं होने दूंगी। सनी मुझसे प्यार करता है। हम दोनों के बीच करीब 10 साल से प्रेम संबंध हैं। मैं सन्नी को किसी दूसरी युवती से शादी नहीं करने दूंगी। जबरन मंडप से उठाया और थाने ले गई
युवती के हंगामा के बाद लड़के पक्ष के लोग भी विरोध में उतर आए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। तब युवती ने सनी को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन युवती के तेवर के आगे उनकी एक न चली। युवती सनी को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंची। उसके पीछ-पीछे परिवार के लोग भी जा पहुंचे। युवती ने कहा-सनी ने उससे शादी करने का वादा किया था। अब दूसरे से शादी कर रहा है। वह यह नहीं होने देगी। धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत चली। अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए। देर शाम सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव चली गई। चचेरे भाई बना दूल्हा, फिर गई बारात
ढीमरपुरा गांव में दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही, लेकिन उसका दूल्हा थाने में बैठा था। गर्लफ्रेंड के साथ दूल्हे के जाने की बात तय होने पर परिजन ने दुल्हन के लिए दूसरा दूल्हा तलाशना शुरू कर दिया। परिवार में ही सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बुधवार रात को ही लकी बरात लेकर ढीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई। दतिया में गर्लफ्रेंड से शादी करेगा सनी
प्रभारी रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ है। इसके बाद युवती दूल्हे को अपने साथ दतिया लेकर चली गई। अब दोनों दतिया में शादी करेंगे। —————————– यह भी पढ़ें :
रिटायर्ड अफसर और पत्नी की हत्या 20 हजार के लिए, प्रयागराज में राजमिस्त्री बोला-पैसे मांगे तो थप्पड़ मारकर भगा दिया था प्रयागराज में FCI से रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी को उनका घर बनाने वाले राजमिस्त्री ने ही मार डाला था। CCTV में दिखने के बाद पुलिस ने राजमिस्त्री श्याम बाबू को गिरफ्तार कर कर लिया। कस्टडी में उसने कहा- अधिकारी अपने घर की दूसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। इसका ठेका मेरे ही पास था। वह मेरा पेमेंट समय पर नहीं करते थे। 20 हजार रुपए बकाया होने पर मैंने मांगे, लेकिन उन्होंने दिए नहीं। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मंडप से दूल्हे को अगवा कर ले गई गर्लफ्रेंड:झांसी में सीधे थाने पहुंची, बोली- प्यार मुझसे और शादी किसी और से, तोड़नी पड़ी शादी
