भिवानी के पुराना हाउसिंग बोर्ड कोर्ट रोड स्थित एसएस जैन सभा में जैन मुनि महर्षि पंडित रत्न शास्त्री उपेन्द्र मुनि पहुंचे। इस दौरान उपेंद्र मुनि महाराज ने धर्म, संस्कृति और संस्कारों के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। पहले राजनीति में धर्म का स्थान था, लेकिन आज राजनीति ने धर्म पर प्रभाव जमाया है। जिससे विकट परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। उपेंद्र मुनि ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। लेकिन वर्तमान में इंसानियत भी खतरे में है। धर्म और संस्कृति अब केवल मौखिक बनकर रह गए हैं। आचरण से दूर हो चुके हैं, जिसके कारण समाज में कुसंस्कार जन्म ले रहे हैं। पहलगाम हमले पर बोले- लंबे समय से कोई घटना नहीं हुई तो सुरक्षा नहीं हटानी चाहिए
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कई ऐसे स्थान हैं। जहां लंबे समय से कोई घटना नहीं हुई, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां से सुरक्षा हटा ली जाए। पहलगाम में सुरक्षा की कमी के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। लाखों पर्यटक वहां आते हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी। सुरक्षा को मजबूत बनाकर आतंकी घटनाओं को रोका जा सकता है जब उनसे पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाधान है या नहीं, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत युद्ध में विश्वास नहीं रखता और युद्ध कोई समाधान नहीं है। उन्होंने यूक्रेन-रूस और हमास-इजराइल युद्धों का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध से केवल विनाश होता है, समाधान नहीं। भारत को युद्ध से बचना चाहिए और सुरक्षा को मजबूत बनाकर आतंकी घटनाओं को रोका जा सकता है। भिवानी के पुराना हाउसिंग बोर्ड कोर्ट रोड स्थित एसएस जैन सभा में जैन मुनि महर्षि पंडित रत्न शास्त्री उपेन्द्र मुनि पहुंचे। इस दौरान उपेंद्र मुनि महाराज ने धर्म, संस्कृति और संस्कारों के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। पहले राजनीति में धर्म का स्थान था, लेकिन आज राजनीति ने धर्म पर प्रभाव जमाया है। जिससे विकट परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। उपेंद्र मुनि ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। लेकिन वर्तमान में इंसानियत भी खतरे में है। धर्म और संस्कृति अब केवल मौखिक बनकर रह गए हैं। आचरण से दूर हो चुके हैं, जिसके कारण समाज में कुसंस्कार जन्म ले रहे हैं। पहलगाम हमले पर बोले- लंबे समय से कोई घटना नहीं हुई तो सुरक्षा नहीं हटानी चाहिए
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कई ऐसे स्थान हैं। जहां लंबे समय से कोई घटना नहीं हुई, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां से सुरक्षा हटा ली जाए। पहलगाम में सुरक्षा की कमी के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। लाखों पर्यटक वहां आते हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी। सुरक्षा को मजबूत बनाकर आतंकी घटनाओं को रोका जा सकता है जब उनसे पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाधान है या नहीं, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत युद्ध में विश्वास नहीं रखता और युद्ध कोई समाधान नहीं है। उन्होंने यूक्रेन-रूस और हमास-इजराइल युद्धों का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध से केवल विनाश होता है, समाधान नहीं। भारत को युद्ध से बचना चाहिए और सुरक्षा को मजबूत बनाकर आतंकी घटनाओं को रोका जा सकता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
