भास्कर न्यूज |अमृतसर हुल्लड़बाजी के दौरान गोली चलाने के आरोप में कंबो थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक पिस्तौल और गोली का खाली खोल बरामद किया है। कंबो थाने में तैनात एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वह अपने साथी पुलिस मुलाजिमों के साथ मुरादपुरा गांव के नजदीक पहुंचे, तो वहां गांव के लोगों ने दो युवकों को काबू कर रखा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हुल्लड़बाजी कर रहे थे और आरोपियों ने पिस्तौल से हवाई फायर किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी पिस्तौल और गोली का खाली खोल बरामद कर अपने कब्जे में लिया। आरोपियों की पहचान मझुपुरा गांव निवासी अर्शप्रीत सिंह और कोटली सूरत मल्लियां कस्बे के माछीया गांव निवासी गुरभेज सिंह के रूप में हुई है। भास्कर न्यूज |अमृतसर हुल्लड़बाजी के दौरान गोली चलाने के आरोप में कंबो थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक पिस्तौल और गोली का खाली खोल बरामद किया है। कंबो थाने में तैनात एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वह अपने साथी पुलिस मुलाजिमों के साथ मुरादपुरा गांव के नजदीक पहुंचे, तो वहां गांव के लोगों ने दो युवकों को काबू कर रखा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हुल्लड़बाजी कर रहे थे और आरोपियों ने पिस्तौल से हवाई फायर किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी पिस्तौल और गोली का खाली खोल बरामद कर अपने कब्जे में लिया। आरोपियों की पहचान मझुपुरा गांव निवासी अर्शप्रीत सिंह और कोटली सूरत मल्लियां कस्बे के माछीया गांव निवासी गुरभेज सिंह के रूप में हुई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर में बेकाबू कैंटर का एक्सीडेंट:रेलिंग तोड़ दूसरी साइड पर आया; फ्लाईओवर से नीचे लटका, नशे में था ड्राइवर
जालंधर में बेकाबू कैंटर का एक्सीडेंट:रेलिंग तोड़ दूसरी साइड पर आया; फ्लाईओवर से नीचे लटका, नशे में था ड्राइवर पंजाब के जालंधर में एक कैंटर हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कैंटर अपनी लेन से दूसरी साइड पर आया और फिर फ्लाईओवर से नीचे लटक गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौका संभाला। कैंटर ड्राइवर को किसी तरह कैबिन से बाहर निकाला। कैंटर का कैबिन फ्लाईओवर से नीचे लटक रहा था। आरोप है कि कैंटर ड्राइवर शराब के नशे में था। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा शहर के लम्मा पिंड चौक के पास हुआ। पीएपी चौक की ओर से आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग से टकरा गया। रेलिंग से टकराने के बाद वह दूसरी साइड पर आया और फ्लाईओवर से नीचे लटक गया। पुलिस ने कैंटर चालक को बाल बाल बच। हादसे के बाद एक घंटा जाम रहा नेशनल हाईवे यह हादसा जो मंगलवार देर शाम का है। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया था। सूचना मिलते के तुरंत बाद मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थी। 2 क्रेनो की मदद से ट्राले को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों के अनुसार उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जांच की तो पता लगा कि यह ट्रक चालक लुधियाना से अमृतसर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। हादसे के कारण जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे पर 1 घंटे तक जाम लग रहा था।

जालंधर में ठेका किसान पर फायरिंग:ट्रैक्टर पर खेत जा रहा था, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, पैर जख्मी
जालंधर में ठेका किसान पर फायरिंग:ट्रैक्टर पर खेत जा रहा था, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, पैर जख्मी पंजाब के जालंधर के नूरमहल कस्बे में तीन बाइक सवारों ने एक ठेका किसान को गोली मार दी। घटना में किसान के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूरमहल थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त घटना क्यों और किसने की। क्योंकि किसान की किसी से कोई दुश्मनी अभी तक सामने नहीं आई है। ट्रैक्टर पर खेत में आ रहा था पीड़ित किसान नूरमहल थाने के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि यह घटना नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में हुई। सुबह करीब सात बजे किसान रेशम सिंह अपने ट्रैक्टर पर ठेके की जमीन जोतने जा रहा था। 55 वर्षीय रेशम सिंह जब अपने खेतों के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए और उस पर गोली चला दी। एक गोली किसान के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी किसान को वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपी बाइक पर गांव बंडाला की तरफ फरार हो गए। SHO बोले- जल्द जांच के बाद दर्ज करेंगे केस एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने कहा- फिलहाल रेशम सिंह के बयान नहीं दर्ज किए गए हैं। मगर पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ में किसी प्रकार से कोई दुश्मनी की बात भी नहीं सामने आई है। ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामले में फिरौती या कोई अन्य बात सामने नहीं आई है। क्योंकि जिस किसान को गोली लगी है, वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है।

श्री अकाल तख्त पहुंची पादरी बरजिंदर से पीड़ित महिलाएं:जत्थेदार से मदद की गुहार लगाई; ज्ञानी गड़गज ने साथ देने का दिया आश्वासन
श्री अकाल तख्त पहुंची पादरी बरजिंदर से पीड़ित महिलाएं:जत्थेदार से मदद की गुहार लगाई; ज्ञानी गड़गज ने साथ देने का दिया आश्वासन पंजाब में फर्जी पादरी बजिंदर को मोहाली कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद दो पीड़ित महिलाएं आज (शनिवार को) श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं। जहां उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने दोनों महिलाओं को इंसाफ दिलाने व मदद का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बजिंदर ने न केवल उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी गलत हरकतें कीं। जत्थेदार साहिब ने दोनों महिलाओं को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और सरकार से मांग की कि आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। सिख और हिंदू संगठनों ने मिलकर उठाई आवाज इस मामले में सिख भाईचारे के भगत सिंह दुआबी और हिंदू नेता सिमरनजीत मान भी पीड़ितों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि बजिंदर के खिलाफ बोलने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। बजिंदर सिंह एक बहरूपिया है, जो भी वह चर्च में दिखाता था, वे पहले से तय होता था। लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बजिंदर पर दो केस हैं। ये दोनों महिलाएं आज श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंची हैं। जिनमें एक रेप पीड़िता है, जबकि दूसरी वो महिला है, जिसका ताजा सीसीटीवी सामने आया है और बजिंदर उनसे मारपीट कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने लगाए बजिंदर पर गंभीर आरोप रेप पीड़िता ने बताया कि बजिंदर ने उसे और अन्य महिलाओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया। बजिंदर धर्म की आड़ में महिलाओं के साथ गलत काम करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। कई लड़कियां अब भी डर के कारण चुप हैं। जैसा उन्हें भी डराया गया था कि आपको, आपके परिवार को मरवा देंगे। जत्थेदार साहिब ने कहा कि आप चिंता मत करो। हम आपके साथ खड़े हैं। अन्य लड़कियों को भी कहूंगी कि वे भी सामने आएं। सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना हाल ही में एक ताजा सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें बजिंदर एक महिला पर हाथ उठाता नजर आ रहा है। पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि जब उसने एक अन्य बच्चे पर हो रही ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से बजिंदर के डेरे में जा रही थी और पिछले 6 वर्षों से सेवा कर रही थी। जब उसने पहले भी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, तो उसे डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। जत्थेदार अकाल तख्त का आश्वासन जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा और अन्य पीड़ित लड़कियों से भी आगे आकर सच्चाई बताने का आग्रह किया। पीड़ितों का कहना है कि क्रिस्चियन भाईचारा पहले उन्हें डराता था और कोई साथ नहीं आया। लेकिन अब सभी कह रहे हैं कि हमें ये कदम नहीं उठाना चाहिए था। श्री अकाल तख्त साहिब से उन्हें आश्वासन दिया गया है।