कांग्रेस नेता सुरजेवाला बोले-हरियाणा में टैंकर माफिया हावी:सिर्फ 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा, 10 जिलों में जल संकट, केंद्र चुप, सरकारें चिट्ठी लिखने में व्यस्त

कांग्रेस नेता सुरजेवाला बोले-हरियाणा में टैंकर माफिया हावी:सिर्फ 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा, 10 जिलों में जल संकट, केंद्र चुप, सरकारें चिट्ठी लिखने में व्यस्त

हरियाणा में जल संकट के बीच कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हरियाणा गंभीर जल संकट से ग्रस्त है। हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा है। 215 से ज्यादा जलीय जीव सूख चुके हैं। हरियाणा के 10 जिलों में स्थिति भयावह है। टैंकर माफिया हावी है। सुरजेवाला ने कहा, कपास की फसल के बीज 15 मई तक दिए जाते हैं, हरियाणा का हिसार, फतेहाबाद और सिरसा कपास का कटोरा है। पानी की कमी के कारण फसल की बुवाई नहीं हो पा रही है। जबकि पंजाब और हरियाणा के दोनों मुख्यमंत्री बयानबाजी और पत्र लिखने में व्यस्त हैं। सत्ता के नशे में चूर हैं मान पंजाब के मुख्यमंत्री के सर पर सत्ता का नशा चढ़ कर बोल रहा है। हरियाणा की सरकार कभी सर्वदलीय बैठक की बात करते है, कभी सुप्रीम कोर्ट मे जाने की बात करते हैं। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सीरियस नहीं लगा रही है। BBMB केंद्र सरकार की परियोजना है। केंद्रीय बिजली मंत्री के अधीन आता है BBMB, लेकिन अभी तो वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर रहे हैं। पहली बार हुआ किसी प्रांतीय सरकार ने केंद्रीय परियोजना पर कब्ज़ा किया हो। देश की सुरक्षा का ज़िम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय का है, आज तक भाखड़ा डेम पर पंजाब पुलिस का कब्ज़ा है जो अभी तक हटा नहीं है। मनोहर लाल नहीं बुला रहे बैठक अगर हरियाणा के पानी देने के लिए पंजाब रुकावट डालता है तो इसका हल करने के लिए बैठक केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल बुलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। डैम की सुरक्षा के लिए CISF लगाने का काम गृह विभाग नहीं कर रहा है। हरियाणा को पानी दिलाने की जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री की है, प्रधानमंत्री से बात करना, बिजली मंत्री से बात करना मुख्यमंत्री नायब सैनी की है। बीजेपी मान को हीरो बना रही सुरजेवाला ने कहा, सब जानते है कि सीएम भगवंत मान को जनता नकारने वाले है इस लिए बीजेपी षडयंत्र कर मान को हीरो बना रहे हैं। पंजाब की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है इसलिए कांग्रेस रोकने के लिए बीजेपी आप नूरा कुश्ती खेल रहे हैं। संविधान के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार कड़ी हिदायत जारी कर सकती है।पंजाब से हमारा रोटी बेटी का रिश्ता है, लेकिन अब यहां राजनीतिक रोटी सकेंगे का काम कर रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला ने खड़े किए 6 सवाल.. – क्या ये मामले जनता को लड़ाने की कोशिश नहीं है? – क्या BBMB केंद्र का निकाय नहीं है? – क्या केंद्र की किसी योजना पर राज्य तालाबंदी कर सकता है? – भाखड़ा पर CISF तैनात क्यों नहीं कर रहे है? – हरियाणा के लिए 8 दिन तक ही पानी देने की बात क्यों हो रही है? – पंजाब को हरियाणा का पानी रोकने का हक किसने दिया है? हरियाणा में जल संकट के बीच कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हरियाणा गंभीर जल संकट से ग्रस्त है। हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा है। 215 से ज्यादा जलीय जीव सूख चुके हैं। हरियाणा के 10 जिलों में स्थिति भयावह है। टैंकर माफिया हावी है। सुरजेवाला ने कहा, कपास की फसल के बीज 15 मई तक दिए जाते हैं, हरियाणा का हिसार, फतेहाबाद और सिरसा कपास का कटोरा है। पानी की कमी के कारण फसल की बुवाई नहीं हो पा रही है। जबकि पंजाब और हरियाणा के दोनों मुख्यमंत्री बयानबाजी और पत्र लिखने में व्यस्त हैं। सत्ता के नशे में चूर हैं मान पंजाब के मुख्यमंत्री के सर पर सत्ता का नशा चढ़ कर बोल रहा है। हरियाणा की सरकार कभी सर्वदलीय बैठक की बात करते है, कभी सुप्रीम कोर्ट मे जाने की बात करते हैं। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सीरियस नहीं लगा रही है। BBMB केंद्र सरकार की परियोजना है। केंद्रीय बिजली मंत्री के अधीन आता है BBMB, लेकिन अभी तो वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर रहे हैं। पहली बार हुआ किसी प्रांतीय सरकार ने केंद्रीय परियोजना पर कब्ज़ा किया हो। देश की सुरक्षा का ज़िम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय का है, आज तक भाखड़ा डेम पर पंजाब पुलिस का कब्ज़ा है जो अभी तक हटा नहीं है। मनोहर लाल नहीं बुला रहे बैठक अगर हरियाणा के पानी देने के लिए पंजाब रुकावट डालता है तो इसका हल करने के लिए बैठक केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल बुलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। डैम की सुरक्षा के लिए CISF लगाने का काम गृह विभाग नहीं कर रहा है। हरियाणा को पानी दिलाने की जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री की है, प्रधानमंत्री से बात करना, बिजली मंत्री से बात करना मुख्यमंत्री नायब सैनी की है। बीजेपी मान को हीरो बना रही सुरजेवाला ने कहा, सब जानते है कि सीएम भगवंत मान को जनता नकारने वाले है इस लिए बीजेपी षडयंत्र कर मान को हीरो बना रहे हैं। पंजाब की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है इसलिए कांग्रेस रोकने के लिए बीजेपी आप नूरा कुश्ती खेल रहे हैं। संविधान के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार कड़ी हिदायत जारी कर सकती है।पंजाब से हमारा रोटी बेटी का रिश्ता है, लेकिन अब यहां राजनीतिक रोटी सकेंगे का काम कर रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला ने खड़े किए 6 सवाल.. – क्या ये मामले जनता को लड़ाने की कोशिश नहीं है? – क्या BBMB केंद्र का निकाय नहीं है? – क्या केंद्र की किसी योजना पर राज्य तालाबंदी कर सकता है? – भाखड़ा पर CISF तैनात क्यों नहीं कर रहे है? – हरियाणा के लिए 8 दिन तक ही पानी देने की बात क्यों हो रही है? – पंजाब को हरियाणा का पानी रोकने का हक किसने दिया है?   हरियाणा | दैनिक भास्कर