हिसार नगर निगम में शहर की सुंदरता बढ़ाने को लेकर BJP मेयर प्रवीण पोपली ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। अभियान के तरह शहर के दिल्ली रोड से सभी रेहड़ियों को नगर निगम ने हटा दिया है। इसके कारण रेहड़ी पटरी वालों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इससे परेशान होकर करीब 100 रेहड़ी पटरी वाले विधायक सावित्री जिंदल के आवास पर पहुंचे और कहा कि रेहड़ियां हटने से उनकी रोजी रोटी पर संकट आ गया है। सावित्री जिंदल ने इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली से बात की। थोड़ी देर में ही प्रवीण पोपली जिंदल आवास पहुंचे। रेहड़ी वालों ने प्रवीण पोपली से कहा कि शहर के दिल्ली रोड से उनकी रेहड़ियां ना हटाई जाएं। दिल्ली रोड पर लोगों की आवाजाही रहती है। इससे उनका काम धंधा ठीक चलता है। अगर इस रोड से रेहड़ी हटा देंगे तो उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। मेयर नहीं माने कहा- दिल्ली रोड छोड़कर कहीं लगाओ रेहड़ी इस पर मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि दिल्ली रोड छोड़कर कहीं भी रेहड़ी लगा सकते हैं। चाहे गली में लगाओ या कहीं इंटरनल रोड किनारे लगा सकते हैं। मगर दिल्ली रोड पर किसी को भी रेहड़ी लगाने नहीं दी जाएगी। इस पर रेहड़ी वालों ने कहा कि वह दिल्ली रोड पर ही रेहड़ी लगाएंगे वर्ना उनका काम नहीं चलेगा। हम दिल्ली रोड पर नाले के पीछे रेहड़ियां लगा लेंगे। इस पर मेयर ने कहा कि इससे दुकानदारों को दिक्कत होगी। लोग पार्किंग कहां करेंगे। इस पर पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि मेयर साहब इस मामले में एक कमेटी बना दी जाए, जो रेहड़ी वालों के लिए जगह की तलाश करेगी। जो जहां रेहड़ी लगाता है उसके नजदीक कोई ऐसा स्थान देखा जाएगा। मेयर ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है और इस पर अमल किया जाएगा। बाहर निकलकर मेयर को घेरा इसके बाद मेयर जैसे ही सावित्री जिंदल के आवास से बाहर निकले तो रेहड़ी पटरी वालों ने मेयर प्रवीण पोपली का घेराव कर दिया। रेहड़ी वालों ने कहा कि हम रोजाना कमाकर खाना खाने वाले लोग हैं। उनकी रेहड़ी नहीं लगने से परिवार पर रोजी रोटी का संकट है। हमने मेयर चुनाव में इसलिए वोट नहीं दिए थे कि आप हमारी रोटी का निवाला छीन लोगे। इसके बाद पोपली ने कहा कि आपकी रेहड़ी के कारण शहर में अतिक्रमण होता है। इस पर लोगों ने कहा कि आप नो पार्किंग में गाड़ियों को उठाएं गरीबों का रोजगार क्यों छीन रहे हैं। इसलिए मेयर प्रवीण पोपली से नाराज हैं रेहड़ी पटरी वाले… सिरसा चुंगी से जिंदल पुल तक टीम ने की कार्रवाई, हटवाया अतिक्रमण शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ने तेजी पकड़ ली है। सोमवार को तहबाजारी टीम ने सिरसा चुंगी से अभियान की सुबह साढ़े नौ बजे शुरुआत की थी। पहले रेहड़ियों को हटवाया। टीम ने दुकानदारों को भी समझाया। पहला राउंड 8 सदस्यीय टीम ने जिंदल पुल तक निरीक्षण किया। शाम को टीम ने फिर अतिक्रमण हटाने के लिए चक्र चलाया तो शाम वाहनों में लोग आइसक्रीम और रेहड़ियों पर फास्टफूड व गोल-गप्पे बेचते नजर आए। टीम ने आइसक्रीम बेचने वाली तीन गाड़ियां जब्त की। इसके अलावा करीब 25 दुकानदार और व्यापारियों का सामान जब्त किया गया। इस दौरान टीम का कई जगह हल्का विरोध भी हुआ लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। ऐसे चला था अतिक्रमण हटाने का अभियान तहबाजारी टीम सुबह 9 बजे सिरसा चुंगी पर पहुंचे। साढ़े 9 बजे टीम ने अतिक्रमण हटाने की बजाय पहले उन्हें समझाया। इसके बाद 1 बजे टीम फिर सिरसा चुंगी पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। रेहड़ियां हटवाते हुए कार्रवाई की। दिल्ली रोड पर चार सिलेंडर, दो मिक्सी, एक स्टैंड, दो काउंटर फास्टफूड वालों के डीसी कॉलोनी के पास से जब्त किए। एक भट्टी मॉडल टाउन क्षेत्र से जब्त की। सैनी स्वीट्स के पास से तीन बैंच जब्त किए। इसके बाद साढ़े 5 बजे सिरसा चुंगी पर टीम फिर पहुंची। वाहन में आइसक्रीम बेचने वाले जिन्हें पहले समझाया था उनके वाहन जब्त किए। उसके बाद वहां मौजूद एक-एक रेहड़ी वालों का सामान जब्त करना शुरू कर दिया। सायं 7 बजे तक टीम ने करीब 25 व्यापारियों के बोर्ड व अन्य सड़क पर रखा सामान जब्त किया। हिसार नगर निगम में शहर की सुंदरता बढ़ाने को लेकर BJP मेयर प्रवीण पोपली ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। अभियान के तरह शहर के दिल्ली रोड से सभी रेहड़ियों को नगर निगम ने हटा दिया है। इसके कारण रेहड़ी पटरी वालों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इससे परेशान होकर करीब 100 रेहड़ी पटरी वाले विधायक सावित्री जिंदल के आवास पर पहुंचे और कहा कि रेहड़ियां हटने से उनकी रोजी रोटी पर संकट आ गया है। सावित्री जिंदल ने इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली से बात की। थोड़ी देर में ही प्रवीण पोपली जिंदल आवास पहुंचे। रेहड़ी वालों ने प्रवीण पोपली से कहा कि शहर के दिल्ली रोड से उनकी रेहड़ियां ना हटाई जाएं। दिल्ली रोड पर लोगों की आवाजाही रहती है। इससे उनका काम धंधा ठीक चलता है। अगर इस रोड से रेहड़ी हटा देंगे तो उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। मेयर नहीं माने कहा- दिल्ली रोड छोड़कर कहीं लगाओ रेहड़ी इस पर मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि दिल्ली रोड छोड़कर कहीं भी रेहड़ी लगा सकते हैं। चाहे गली में लगाओ या कहीं इंटरनल रोड किनारे लगा सकते हैं। मगर दिल्ली रोड पर किसी को भी रेहड़ी लगाने नहीं दी जाएगी। इस पर रेहड़ी वालों ने कहा कि वह दिल्ली रोड पर ही रेहड़ी लगाएंगे वर्ना उनका काम नहीं चलेगा। हम दिल्ली रोड पर नाले के पीछे रेहड़ियां लगा लेंगे। इस पर मेयर ने कहा कि इससे दुकानदारों को दिक्कत होगी। लोग पार्किंग कहां करेंगे। इस पर पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि मेयर साहब इस मामले में एक कमेटी बना दी जाए, जो रेहड़ी वालों के लिए जगह की तलाश करेगी। जो जहां रेहड़ी लगाता है उसके नजदीक कोई ऐसा स्थान देखा जाएगा। मेयर ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है और इस पर अमल किया जाएगा। बाहर निकलकर मेयर को घेरा इसके बाद मेयर जैसे ही सावित्री जिंदल के आवास से बाहर निकले तो रेहड़ी पटरी वालों ने मेयर प्रवीण पोपली का घेराव कर दिया। रेहड़ी वालों ने कहा कि हम रोजाना कमाकर खाना खाने वाले लोग हैं। उनकी रेहड़ी नहीं लगने से परिवार पर रोजी रोटी का संकट है। हमने मेयर चुनाव में इसलिए वोट नहीं दिए थे कि आप हमारी रोटी का निवाला छीन लोगे। इसके बाद पोपली ने कहा कि आपकी रेहड़ी के कारण शहर में अतिक्रमण होता है। इस पर लोगों ने कहा कि आप नो पार्किंग में गाड़ियों को उठाएं गरीबों का रोजगार क्यों छीन रहे हैं। इसलिए मेयर प्रवीण पोपली से नाराज हैं रेहड़ी पटरी वाले… सिरसा चुंगी से जिंदल पुल तक टीम ने की कार्रवाई, हटवाया अतिक्रमण शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ने तेजी पकड़ ली है। सोमवार को तहबाजारी टीम ने सिरसा चुंगी से अभियान की सुबह साढ़े नौ बजे शुरुआत की थी। पहले रेहड़ियों को हटवाया। टीम ने दुकानदारों को भी समझाया। पहला राउंड 8 सदस्यीय टीम ने जिंदल पुल तक निरीक्षण किया। शाम को टीम ने फिर अतिक्रमण हटाने के लिए चक्र चलाया तो शाम वाहनों में लोग आइसक्रीम और रेहड़ियों पर फास्टफूड व गोल-गप्पे बेचते नजर आए। टीम ने आइसक्रीम बेचने वाली तीन गाड़ियां जब्त की। इसके अलावा करीब 25 दुकानदार और व्यापारियों का सामान जब्त किया गया। इस दौरान टीम का कई जगह हल्का विरोध भी हुआ लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। ऐसे चला था अतिक्रमण हटाने का अभियान तहबाजारी टीम सुबह 9 बजे सिरसा चुंगी पर पहुंचे। साढ़े 9 बजे टीम ने अतिक्रमण हटाने की बजाय पहले उन्हें समझाया। इसके बाद 1 बजे टीम फिर सिरसा चुंगी पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। रेहड़ियां हटवाते हुए कार्रवाई की। दिल्ली रोड पर चार सिलेंडर, दो मिक्सी, एक स्टैंड, दो काउंटर फास्टफूड वालों के डीसी कॉलोनी के पास से जब्त किए। एक भट्टी मॉडल टाउन क्षेत्र से जब्त की। सैनी स्वीट्स के पास से तीन बैंच जब्त किए। इसके बाद साढ़े 5 बजे सिरसा चुंगी पर टीम फिर पहुंची। वाहन में आइसक्रीम बेचने वाले जिन्हें पहले समझाया था उनके वाहन जब्त किए। उसके बाद वहां मौजूद एक-एक रेहड़ी वालों का सामान जब्त करना शुरू कर दिया। सायं 7 बजे तक टीम ने करीब 25 व्यापारियों के बोर्ड व अन्य सड़क पर रखा सामान जब्त किया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
