WD से पंजाब में 8.9 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान:आज भी तेज हवाओं व बारिश का यलो अलर्ट जारी; अबोहर सबसे गर्म

WD से पंजाब में 8.9 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान:आज भी तेज हवाओं व बारिश का यलो अलर्ट जारी; अबोहर सबसे गर्म

पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार, 5 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम है। राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.7°C अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही आज भी कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (WD) और स्थानीय मौसम प्रणालियों की वजह से आया है। अगर बारिश और ठंडी हवाओं का यह सिलसिला बना रहा, तो आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में 20 एमएम, पठानकोट में 3 एमएम और पटियाला के आसपास के इलाकों में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 6 से 9 मई के बीच कुछ जिलों में हल्की राहत का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन दिनों में राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट समेत कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिन भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। पंजाब में आज का मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। जालंधर- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। पटियाला- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा। मोहाली- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार, 5 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम है। राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.7°C अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही आज भी कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (WD) और स्थानीय मौसम प्रणालियों की वजह से आया है। अगर बारिश और ठंडी हवाओं का यह सिलसिला बना रहा, तो आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में 20 एमएम, पठानकोट में 3 एमएम और पटियाला के आसपास के इलाकों में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 6 से 9 मई के बीच कुछ जिलों में हल्की राहत का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन दिनों में राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट समेत कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिन भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। पंजाब में आज का मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। जालंधर- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। पटियाला- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा। मोहाली- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश का भी अनुमान है। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर