योगी सरकार ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। 7 जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या शामिल हैं। वाराणसी IG मोहित गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें प्रदेश का गृह सचिव नियुक्त किया गया है। अयोध्या SSP राज करन नैय्यर को गोरखपुर का SP बनाया गया है। गोरखपुर SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का SP नियुक्त किया गया है। इटावा SP संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। मुजफ्फरनगर SSP अभिषेक सिंह को प्रमोशन के बाद सहारनपुर का DIG बनाया गया है। कौशांबी SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव को SSP इटावा बनाया गया है। उनकी जगह गाजियाबाद में तैनात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार द्वितीय को कौशांबी का नया SP नियुक्त किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट- खबर अपडेट हो रही है… योगी सरकार ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। 7 जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या शामिल हैं। वाराणसी IG मोहित गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें प्रदेश का गृह सचिव नियुक्त किया गया है। अयोध्या SSP राज करन नैय्यर को गोरखपुर का SP बनाया गया है। गोरखपुर SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का SP नियुक्त किया गया है। इटावा SP संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। मुजफ्फरनगर SSP अभिषेक सिंह को प्रमोशन के बाद सहारनपुर का DIG बनाया गया है। कौशांबी SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव को SSP इटावा बनाया गया है। उनकी जगह गाजियाबाद में तैनात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार द्वितीय को कौशांबी का नया SP नियुक्त किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट- खबर अपडेट हो रही है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में 14 IPS के ट्रांसफर…7 जिलों के कप्तान बदले:अयोध्या SP को गोरखपुर भेजा, वाराणसी IG को गृह सचिव की जिम्मेदारी
