भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद पंजाब के 5 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगले आदेशों तक करतारपुर कॉरिडोर बंद किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आज पंजाब में होने वाले कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट 10 मई तक बंद कर दिया गया है। जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद किया गया हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एडवाइजरी जारी की है। वहीं, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल सरकार के सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं पूरा पंजाब सेना के साथ खड़ा है। लोगों से अपील की सरकार द्वारा जो भी एडवाइजरी जारी होगी, उसका पालन करे। रिफंड के लिए एयरलाइंस कंपनियों से संपर्क करें चंंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण, शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं। अधिक सहायता, पुनर्निर्धारण या धन वापसी के लिए कृपया अपनी संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करें हम आपकी समझ की सराहना करते हैं। भविष्य के अपडेट के लिए कृपया हमें फ़ॉलो करें।वहीं, इस मामले में अब नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। राज्य के नेताओं की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राय – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सारा देश एकजुट-CM मान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा है आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद, जय भारत। हमें अपने सैनिकों पर गर्व : बाजवा पंजाब कांग्रेस के नेता व सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि दे शिवा बार मोहे यह है सुभ कर्मन ते कब न तरों। हमारे सैनिक इसी भावना के साथ राष्ट्र की सेवा करते हैं, और हमें उन पर गर्व है। जय हिंद बहादुर सशस्त्र बलों को सलाम : सुखबीर बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल ऑपरेशन सिंदूर को सटीकता और संयम के साथ अंजाम देने के लिए हमारे बहादुर सशस्त्र बलों को सलाम करता है।
हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए भारत सरकार के साथ खड़े हैं। जय हिन्द! भारतीय सेना जाखड़ बोले- हमें सेना पर गर्व
भारतीय सेना को सलाम! भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि, “हमें गर्व है देश की सेना पर।” हमें गर्व है देश की सेना पर : चन्नी
पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लिखा है, “भारत माता की जय, हमें गर्व है देश की सेना पर।” हर भारतीय इस लड़ाई में सेना के साथ : रंधावा
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर सीट के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, “हम शांति के पुजारी हैं, लेकिन आतंकवादियों के लिए भारत की मिट्टी नरम नहीं! POK में छिपे आतंकी ठिकानों पर हमारी सेना का प्रहार साहस और संकल्प का प्रतीक है। हर भारतीय इस लड़ाई में सेना के साथ है। हिंदुस्तान जिंदाबाद! जय हिन्द! हमारी सेना हमारा गौरव : वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लिखा है कि हमारी सेना हमारा गौरव है, हमारी शान है।
जय हिन्द! जय हिंद : हरजोत सिंह बैंस पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिखा है कि दे शिवा बार मोहे यह है, सुभ कर्मन ते कब न तरों, ना डरो आर सो जब जाएं लरो, निश्चय कर अपनी जीत करों जय हिंद
#ऑपरेशनसिंदू जय हिंद की सेना : राघव चड्ढा पंजाब के आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर लिखा है – जय हिंद, जय हिंद की सेना। उन्होंने सिर्फ इन्हीं शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त की है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद पंजाब के 5 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अगले आदेशों तक करतारपुर कॉरिडोर बंद किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आज पंजाब में होने वाले कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट 10 मई तक बंद कर दिया गया है। जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद किया गया हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एडवाइजरी जारी की है। वहीं, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल सरकार के सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं पूरा पंजाब सेना के साथ खड़ा है। लोगों से अपील की सरकार द्वारा जो भी एडवाइजरी जारी होगी, उसका पालन करे। रिफंड के लिए एयरलाइंस कंपनियों से संपर्क करें चंंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण, शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं। अधिक सहायता, पुनर्निर्धारण या धन वापसी के लिए कृपया अपनी संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करें हम आपकी समझ की सराहना करते हैं। भविष्य के अपडेट के लिए कृपया हमें फ़ॉलो करें।वहीं, इस मामले में अब नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। राज्य के नेताओं की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राय – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सारा देश एकजुट-CM मान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा है आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद, जय भारत। हमें अपने सैनिकों पर गर्व : बाजवा पंजाब कांग्रेस के नेता व सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि दे शिवा बार मोहे यह है सुभ कर्मन ते कब न तरों। हमारे सैनिक इसी भावना के साथ राष्ट्र की सेवा करते हैं, और हमें उन पर गर्व है। जय हिंद बहादुर सशस्त्र बलों को सलाम : सुखबीर बादल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल ऑपरेशन सिंदूर को सटीकता और संयम के साथ अंजाम देने के लिए हमारे बहादुर सशस्त्र बलों को सलाम करता है।
हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए भारत सरकार के साथ खड़े हैं। जय हिन्द! भारतीय सेना जाखड़ बोले- हमें सेना पर गर्व
भारतीय सेना को सलाम! भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि, “हमें गर्व है देश की सेना पर।” हमें गर्व है देश की सेना पर : चन्नी
पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लिखा है, “भारत माता की जय, हमें गर्व है देश की सेना पर।” हर भारतीय इस लड़ाई में सेना के साथ : रंधावा
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर सीट के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, “हम शांति के पुजारी हैं, लेकिन आतंकवादियों के लिए भारत की मिट्टी नरम नहीं! POK में छिपे आतंकी ठिकानों पर हमारी सेना का प्रहार साहस और संकल्प का प्रतीक है। हर भारतीय इस लड़ाई में सेना के साथ है। हिंदुस्तान जिंदाबाद! जय हिन्द! हमारी सेना हमारा गौरव : वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लिखा है कि हमारी सेना हमारा गौरव है, हमारी शान है।
जय हिन्द! जय हिंद : हरजोत सिंह बैंस पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिखा है कि दे शिवा बार मोहे यह है, सुभ कर्मन ते कब न तरों, ना डरो आर सो जब जाएं लरो, निश्चय कर अपनी जीत करों जय हिंद
#ऑपरेशनसिंदू जय हिंद की सेना : राघव चड्ढा पंजाब के आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर लिखा है – जय हिंद, जय हिंद की सेना। उन्होंने सिर्फ इन्हीं शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
