झांसी में बिजली गिरने से दूल्हे की मौत:पत्नी सुबह ही गई थी मायके, मां लाश देखकर बेहोश; 10 दिन पहले हुई थी शादी

झांसी में बिजली गिरने से दूल्हे की मौत:पत्नी सुबह ही गई थी मायके, मां लाश देखकर बेहोश; 10 दिन पहले हुई थी शादी

झांसी में शुक्रवार को बेमौसम आसमान से बिजली गिरी। चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसकी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। आज ही नव विवाहिता विदा होकर मायके गई थी। बूंदाबांदी और गरज-चमक देख युवक खेत से घर लौट रहा था। तभी उसके ऊपर बिजली आ गिरी। बेटे की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए… परिजन अस्पताल लेकर भागे
मृतक का नाम अभिषेक श्रीवास (22) पुत्र बालकिशन उर्फ बबलू था। वह मोंठ के जौरा गांव का रहने वाला था। चचेरे भाई सुंगध कुमार ने बताया, अभिषेक भैंस और बकरियां लेकर खेत पर गया था। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। यह देख भाई घर लौट रहा था। तभी आसमान से बिजली आ गई। जो सीधे अभिषेक के ऊपर गिरी। इससे वह बेसुध हो गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। गांव वालों से हमें सूचना मिली। उसको मोंठ सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। 29 अप्रैल को हुई थी शादी
29 अप्रैल को अभिषेक की शादी ग्वालियर की पूनम से हुई थी। शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे। आज ही पूनम मायके गई थी। वो अभिषेक से जल्द लौटने का वादा करके गई थी। मगर उसे क्या पता था कि शादी के 10 दिन बाद ही उसका सुहाग उजड़ जाएगा। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था। पिता के साथ खेती करता था। छोटा भाई निरंजन भी खेती करता है। नई बहू के आने से मां भी बहुत खुश थी। मगर बेटे अभिषेक की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। विधायक मौके पर पहुंचे
घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। विधायक जवाहर लाल राजपूत और मोंठ एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। विधायक ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। एसडीएम ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से अभिषेक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। ——————————- ये भी पढ़ें : कानपुर IIT छात्रा का केस लड़ेंगी निर्भया की वकील: बोलीं- ACP ने रेप और लव-जेहाद किया, ACP मोहसिन को सख्त सजा दिलाऊंगी कानपुर की IIT छात्रा का केस रेप और लव जेहाद का है। छात्रा पर गलत तरीके से कोर्ट की मदद से क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है। ACP मोहसिन को हाईकोर्ट से मिली अरेस्टिंग और चार्जशीट पर स्टे को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दूंगी। आरोपी ACP मोहसिन को सख्त सजा दिलाऊंगी। छात्रा को इंसाफ दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। यह कहना है निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि का। सीमा अब IIT रिसर्च स्कॉलर का केस लड़ेंगी। IIT छात्रा ने बताया कि हाईकोर्ट से ACP मोहसिन को राहत और क्रॉस FIR के बाद मेरे ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए…. झांसी में शुक्रवार को बेमौसम आसमान से बिजली गिरी। चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसकी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। आज ही नव विवाहिता विदा होकर मायके गई थी। बूंदाबांदी और गरज-चमक देख युवक खेत से घर लौट रहा था। तभी उसके ऊपर बिजली आ गिरी। बेटे की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए… परिजन अस्पताल लेकर भागे
मृतक का नाम अभिषेक श्रीवास (22) पुत्र बालकिशन उर्फ बबलू था। वह मोंठ के जौरा गांव का रहने वाला था। चचेरे भाई सुंगध कुमार ने बताया, अभिषेक भैंस और बकरियां लेकर खेत पर गया था। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। यह देख भाई घर लौट रहा था। तभी आसमान से बिजली आ गई। जो सीधे अभिषेक के ऊपर गिरी। इससे वह बेसुध हो गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। गांव वालों से हमें सूचना मिली। उसको मोंठ सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। 29 अप्रैल को हुई थी शादी
29 अप्रैल को अभिषेक की शादी ग्वालियर की पूनम से हुई थी। शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे। आज ही पूनम मायके गई थी। वो अभिषेक से जल्द लौटने का वादा करके गई थी। मगर उसे क्या पता था कि शादी के 10 दिन बाद ही उसका सुहाग उजड़ जाएगा। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था। पिता के साथ खेती करता था। छोटा भाई निरंजन भी खेती करता है। नई बहू के आने से मां भी बहुत खुश थी। मगर बेटे अभिषेक की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। विधायक मौके पर पहुंचे
घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। विधायक जवाहर लाल राजपूत और मोंठ एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। विधायक ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। एसडीएम ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से अभिषेक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। ——————————- ये भी पढ़ें : कानपुर IIT छात्रा का केस लड़ेंगी निर्भया की वकील: बोलीं- ACP ने रेप और लव-जेहाद किया, ACP मोहसिन को सख्त सजा दिलाऊंगी कानपुर की IIT छात्रा का केस रेप और लव जेहाद का है। छात्रा पर गलत तरीके से कोर्ट की मदद से क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है। ACP मोहसिन को हाईकोर्ट से मिली अरेस्टिंग और चार्जशीट पर स्टे को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दूंगी। आरोपी ACP मोहसिन को सख्त सजा दिलाऊंगी। छात्रा को इंसाफ दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। यह कहना है निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि का। सीमा अब IIT रिसर्च स्कॉलर का केस लड़ेंगी। IIT छात्रा ने बताया कि हाईकोर्ट से ACP मोहसिन को राहत और क्रॉस FIR के बाद मेरे ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर