सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या:रेप की आशंका, घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला; शाम से लापता थी

सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या:रेप की आशंका, घर के पीछे खून से लथपथ शव मिला; शाम से लापता थी

सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रेप की आशंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। बच्ची की मां ने कहा- शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची दरवाजे पर तरबूज खा रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। रातभर हम लोग ढूंढते रहे। शनिवार सुबह घर के पीछे बच्ची का शव मिला। बच्ची का गला घोटा गया था। मुंह से झाग आ रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था। जिस जगह 19 बार पुलिस ने ढूंढा, वहीं मिला शव
पार्षद के भाई ने बताया- बच्ची की मां अपने पति से झगड़ा कर बहन के घर चली गई थी। शाम 7 बजे सूचना मिली कि बच्ची लापता हो गई। हमने चौकी इंचार्ज को फोन किया। सूचना पर करीब 35 से 40 पुलिस कर्मी पहुंचे। रातभर सर्च ऑपरेशन किया गया। एक आदमी हमारी बच्ची के साथ ढूंढने में लगा था। उस पर शक हुआ तो उसके घर को देखा। घर में अंधेरा था, बच्ची कहीं नहीं मिली। इस आदमी के घर के पीछे 19 बार हम लोग पुलिस के साथ तलाश किए। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। फिर कुछ देर बाद उस आदमी ने कहा कि चलो फिर घर के पीछे देखते हैं। जब पुलिस और लोग वहां पहुंचे तो बच्ची का शव पड़ा था। शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा
पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। पुलिस को शुरुआत जांच में आशंका है कि इसी व्यक्ति ने घर की छत से बच्ची को नीचे फेंका। लोगों का आरोप है कि इसी व्यक्ति ने दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या की है। इसके बाद पुलिस और परिवार के साथ पूरी रात बच्ची को तलाश करवाने का नाटक करता रहा। यह व्यक्ति अपने घर में अकेला रहता है, इसलिए पुलिस को हत्या का शक इसी पर है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया- एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रातभर उन्होंने पुलिस के साथ बच्ची की तलाश करवाई थी। सुबह उसी व्यक्ति के घर के पीछे बच्ची का शव मिला है। —————— ये खबर भी पढ़िए- यूपी में चकाचक सड़क के लिए मंगा लिए 6 करोड़: बाबू बोला- मैं फंसा तो सबको घसीटूंगा; खुफिया वीडियो में पूरा खुलासा एशियन डेवलपमेंट बैंक की चकाचक सड़क को खराब बताकर 6 करोड़ रुपए मंजूर कराए। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अफसर-इंजीनियर्स और बाबू इस 6 करोड़ रुपए को लूट पाते, उसके पहले इनमें ही फूट पड़ गई। मामले की लखनऊ शिकायत पहुंची। अब तीन सदस्यीय एसआईटी इसकी जांच कर रही है। इससे पहले दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले का इन्वेस्टिगेशन किया। आखिर इसमें किन अफसर-इंजीनियर और कर्मचारियों की क्या भूमिका थी, कैसे प्लान तैयार किया गया? हमने हिडन कैमरे पर बाबू से लेकर अफसरों तक से बात की। जानिए कैसे 6 करोड़ लूटने की तैयारी थी… सहारनपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। रेप की आशंका है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। बच्ची की मां ने कहा- शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची दरवाजे पर तरबूज खा रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। रातभर हम लोग ढूंढते रहे। शनिवार सुबह घर के पीछे बच्ची का शव मिला। बच्ची का गला घोटा गया था। मुंह से झाग आ रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था। जिस जगह 19 बार पुलिस ने ढूंढा, वहीं मिला शव
पार्षद के भाई ने बताया- बच्ची की मां अपने पति से झगड़ा कर बहन के घर चली गई थी। शाम 7 बजे सूचना मिली कि बच्ची लापता हो गई। हमने चौकी इंचार्ज को फोन किया। सूचना पर करीब 35 से 40 पुलिस कर्मी पहुंचे। रातभर सर्च ऑपरेशन किया गया। एक आदमी हमारी बच्ची के साथ ढूंढने में लगा था। उस पर शक हुआ तो उसके घर को देखा। घर में अंधेरा था, बच्ची कहीं नहीं मिली। इस आदमी के घर के पीछे 19 बार हम लोग पुलिस के साथ तलाश किए। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। फिर कुछ देर बाद उस आदमी ने कहा कि चलो फिर घर के पीछे देखते हैं। जब पुलिस और लोग वहां पहुंचे तो बच्ची का शव पड़ा था। शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा
पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। पुलिस को शुरुआत जांच में आशंका है कि इसी व्यक्ति ने घर की छत से बच्ची को नीचे फेंका। लोगों का आरोप है कि इसी व्यक्ति ने दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या की है। इसके बाद पुलिस और परिवार के साथ पूरी रात बच्ची को तलाश करवाने का नाटक करता रहा। यह व्यक्ति अपने घर में अकेला रहता है, इसलिए पुलिस को हत्या का शक इसी पर है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया- एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रातभर उन्होंने पुलिस के साथ बच्ची की तलाश करवाई थी। सुबह उसी व्यक्ति के घर के पीछे बच्ची का शव मिला है। —————— ये खबर भी पढ़िए- यूपी में चकाचक सड़क के लिए मंगा लिए 6 करोड़: बाबू बोला- मैं फंसा तो सबको घसीटूंगा; खुफिया वीडियो में पूरा खुलासा एशियन डेवलपमेंट बैंक की चकाचक सड़क को खराब बताकर 6 करोड़ रुपए मंजूर कराए। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अफसर-इंजीनियर्स और बाबू इस 6 करोड़ रुपए को लूट पाते, उसके पहले इनमें ही फूट पड़ गई। मामले की लखनऊ शिकायत पहुंची। अब तीन सदस्यीय एसआईटी इसकी जांच कर रही है। इससे पहले दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले का इन्वेस्टिगेशन किया। आखिर इसमें किन अफसर-इंजीनियर और कर्मचारियों की क्या भूमिका थी, कैसे प्लान तैयार किया गया? हमने हिडन कैमरे पर बाबू से लेकर अफसरों तक से बात की। जानिए कैसे 6 करोड़ लूटने की तैयारी थी…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर