सोनीपत में एक सड़क हादसे में पोस्ट ऑफिस के एक कर्मचारी की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान कर्मचारी को कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है गांव चिटाना निवासी शुभम ने थाने में दी शिकायत में बताया है कि उसके पिता जगबीर सिंह सोनीपत में पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे। उसके पिता शुक्रवार शाम अपनी ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर गांव चिटाना में अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही जगबीर सिंह सूरज फ्यूलिंग स्टेशन (HP पेट्रोल पंप) के नजदीक पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जगबीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान PGI रोहतक में मौत घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जगबीर सिंह को घायल अवस्था में सोनीपत के सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत PGI रोहतक रेफर कर दिया। PGI में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने किया मामला दर्ज बेटे शुभम ने थाना सदर सोनीपत में अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना सदर पुलिस ने मृतक के बेटे शुभम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोनीपत में एक सड़क हादसे में पोस्ट ऑफिस के एक कर्मचारी की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान कर्मचारी को कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है गांव चिटाना निवासी शुभम ने थाने में दी शिकायत में बताया है कि उसके पिता जगबीर सिंह सोनीपत में पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे। उसके पिता शुक्रवार शाम अपनी ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर गांव चिटाना में अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही जगबीर सिंह सूरज फ्यूलिंग स्टेशन (HP पेट्रोल पंप) के नजदीक पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जगबीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान PGI रोहतक में मौत घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जगबीर सिंह को घायल अवस्था में सोनीपत के सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत PGI रोहतक रेफर कर दिया। PGI में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने किया मामला दर्ज बेटे शुभम ने थाना सदर सोनीपत में अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना सदर पुलिस ने मृतक के बेटे शुभम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
