यमुनानगर में होमगार्ड की पत्नी की मौत:परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप, बोले-बेटी को करते थे परेशान

यमुनानगर में होमगार्ड की पत्नी की मौत:परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप, बोले-बेटी को करते थे परेशान

यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में हरियाणा पुलिस में तैनात होमगार्ड की पत्नी की मौत हो गई। मामला रादौर के गांव छेरी माजरा का है। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी को तंग किया जाता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान जितो देवी उर्फ रेणू के रूप में हुई है। रेणू की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दो साल पहले छेरी माजरा के टोनी जोकि हरियाणा पुलिस में होमगार्ड से हुई थी। शादी के बाद से ही थी परेशान
उसकी बेटी को शादी के बाद से ही परेशान किया जा रहा था। मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। रेणू ने छह माह पहले ही एक लड़की को जन्म दिया था उसके बाद भी ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते रहे। लड़ाई झगड़े के कारण रेणू कई बार मायके में भी रही। अगर उन्हें पता होता की ससुराल वाले उसकी बेटी की हत्या कर देंगे तो वह उसे मायके से कभी ना भेजती। उन्हें रेणू के ससुराल से फोन आया था कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। रेणू की मां का कहना है कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने मिलकर मारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई
थाना रादौर से एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी ताे वह मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में हरियाणा पुलिस में तैनात होमगार्ड की पत्नी की मौत हो गई। मामला रादौर के गांव छेरी माजरा का है। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी को तंग किया जाता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान जितो देवी उर्फ रेणू के रूप में हुई है। रेणू की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दो साल पहले छेरी माजरा के टोनी जोकि हरियाणा पुलिस में होमगार्ड से हुई थी। शादी के बाद से ही थी परेशान
उसकी बेटी को शादी के बाद से ही परेशान किया जा रहा था। मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। रेणू ने छह माह पहले ही एक लड़की को जन्म दिया था उसके बाद भी ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते रहे। लड़ाई झगड़े के कारण रेणू कई बार मायके में भी रही। अगर उन्हें पता होता की ससुराल वाले उसकी बेटी की हत्या कर देंगे तो वह उसे मायके से कभी ना भेजती। उन्हें रेणू के ससुराल से फोन आया था कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। रेणू की मां का कहना है कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने मिलकर मारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई
थाना रादौर से एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी ताे वह मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर