हरियाणा के पानीपत में अपने 17वें जन्मदिन पर एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी, अपनी छोटी बहन और सहेलियों के साथ बर्थडे पार्टी करने के लिए एक होटल में गई थी। दोपहर बाद वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसने छोटी बहन को छोड़ दिया।
इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसके बाद उसे उसकी तलाश की जा रही है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात पर अपहरण करने का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी है किशोरी
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हाल में वह पिछले करीब 25 साल से पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। वह पांच बच्चों का पिता है। जिसमें 2 बेटे और 3 बेटियां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है।
25 मई को उसका 17वां जन्मदिन था। जिस उपलक्ष्य में वह अपनी सहेलियों और छोटी बहन के साथ 8 मरला चौक स्थित एक होटल में पार्टी करने गई थी। वहां से दोपहर बाद छोटी बेटी लौट आई। लेकिन, बड़ी बेटी नहीं लौटी।
जिसके बारे में छोटी से पूछा, तो उसने कहा दीदी उसे रास्ते में छोड़कर कही चली गई। इसके बाद से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कही कोई भेद नहीं लगा है। पिता ने बेटी के किसी पर अपहरण किए जाने का शक जताया है। हरियाणा के पानीपत में अपने 17वें जन्मदिन पर एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी, अपनी छोटी बहन और सहेलियों के साथ बर्थडे पार्टी करने के लिए एक होटल में गई थी। दोपहर बाद वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसने छोटी बहन को छोड़ दिया।
इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसके बाद उसे उसकी तलाश की जा रही है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात पर अपहरण करने का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी है किशोरी
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हाल में वह पिछले करीब 25 साल से पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। वह पांच बच्चों का पिता है। जिसमें 2 बेटे और 3 बेटियां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है।
25 मई को उसका 17वां जन्मदिन था। जिस उपलक्ष्य में वह अपनी सहेलियों और छोटी बहन के साथ 8 मरला चौक स्थित एक होटल में पार्टी करने गई थी। वहां से दोपहर बाद छोटी बेटी लौट आई। लेकिन, बड़ी बेटी नहीं लौटी।
जिसके बारे में छोटी से पूछा, तो उसने कहा दीदी उसे रास्ते में छोड़कर कही चली गई। इसके बाद से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कही कोई भेद नहीं लगा है। पिता ने बेटी के किसी पर अपहरण किए जाने का शक जताया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
