भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम को 10 साल के बाद गलाडा से टैक्स वसूलने की याद आई है। नगर निगम ने गलाडा को नोटिस जारी किया। नोटिस में बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी समेत आधा स्थानों की फाइल तैयार कर भेजी है। इनसे टैक्स वसूलने कर उपलब्ध कराने को कहा है। इन दिनों नगर निगम घाटे से जूझ रहा है। इस कारण निगम कर्मचारियों को वेतन संकट का सामना करना पड़ता है। निगम कमिश्नर की ओर से हरसाल रिकवरी में पिछड़ने वाली ब्रांचों को हिदायत दी जाती है, लेकिन हर साल प्रॉपर्टी टैक्स विंग ही टारगेट हासिल करने में सफल हो पाता है। नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है, जिसके चलते अभी से निगम ने राजस्व जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। निगम को जानकारी मिली है कि बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी लंबे समय से चल रही है, लेकिन निगम को इससे मिलने वाला टैक्स नहीं मिल रहा है। इस तरह जमालपुर चौक स्थित वाइन शॉप, स्पोर्टस क्लब आदि कई स्थान ऐसे हैं जहां से निगम को राजस्व प्राप्त होना है। इनसे गलाडा टैक्स वसूल करता है, लेकिन निगम को राजस्व नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में निगम प्रबंधन की ओर से गलाडा को नोटिस जारी किए गए हैं। सुपरिंटेंडेंट विवेक वर्मा ने बताया कि अलग-अलग फाइल तैयार की गई है, जिसमें संबंधित स्थान के फोटो तक लगाए गए हैं। गलाडा को पत्र लिखकर राजस्व जमा कराने को कहा गया है। भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम को 10 साल के बाद गलाडा से टैक्स वसूलने की याद आई है। नगर निगम ने गलाडा को नोटिस जारी किया। नोटिस में बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी समेत आधा स्थानों की फाइल तैयार कर भेजी है। इनसे टैक्स वसूलने कर उपलब्ध कराने को कहा है। इन दिनों नगर निगम घाटे से जूझ रहा है। इस कारण निगम कर्मचारियों को वेतन संकट का सामना करना पड़ता है। निगम कमिश्नर की ओर से हरसाल रिकवरी में पिछड़ने वाली ब्रांचों को हिदायत दी जाती है, लेकिन हर साल प्रॉपर्टी टैक्स विंग ही टारगेट हासिल करने में सफल हो पाता है। नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है, जिसके चलते अभी से निगम ने राजस्व जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। निगम को जानकारी मिली है कि बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी लंबे समय से चल रही है, लेकिन निगम को इससे मिलने वाला टैक्स नहीं मिल रहा है। इस तरह जमालपुर चौक स्थित वाइन शॉप, स्पोर्टस क्लब आदि कई स्थान ऐसे हैं जहां से निगम को राजस्व प्राप्त होना है। इनसे गलाडा टैक्स वसूल करता है, लेकिन निगम को राजस्व नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में निगम प्रबंधन की ओर से गलाडा को नोटिस जारी किए गए हैं। सुपरिंटेंडेंट विवेक वर्मा ने बताया कि अलग-अलग फाइल तैयार की गई है, जिसमें संबंधित स्थान के फोटो तक लगाए गए हैं। गलाडा को पत्र लिखकर राजस्व जमा कराने को कहा गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पटियाला में रिश्वत लेते महिला गिरफ्तार:ट्रांसफर करवाने के बदले मांगे 2 लाख, 50 हजार रुपए में तय हुआ सौदा
पटियाला में रिश्वत लेते महिला गिरफ्तार:ट्रांसफर करवाने के बदले मांगे 2 लाख, 50 हजार रुपए में तय हुआ सौदा पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एक महिला डिंपल निवासी धोबी घाट पटियाला को 20 हजार नकद और 30 हजार रुपए का चेक रिश्वत के तौर पर लेते हुए रंगेहाथों काबू किया है। इस केस में उसका सहयोगी अजय गोयल फरार है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी महिला को राकेश कुमार निवासी गुरू नानक नगर, पटियाला द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ट्रांसफर के बदले मांगी रिश्वत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच कर बताया है कि उसकी साली पूनम अरोड़ा पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीऐसपीसीऐल) पटियाला में अपर डिवीजन क्लर्क के तौर पर सेवा निभा रही है। उसका मुख्य दफ्तर पीएसपीसीएल पटियाला से सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, पीएसपीसीएल के दफ़्तर के नजदीक 23 नंबर फाटक, पटियाला में तबादला कर दिया गया है। शिकायतकर्ता को आरोपी महिला डिंपल और उसके साथी अजय गोयल, निवासी राम बाग कालोनी पटियाला ने संपर्क किया। उन्होंने शिकायतकर्ता से तबादला करवाने संबंधी 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की और कहा कि उनके पीएसपीसीएल के सीनियर अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं, बाद में वह 50000 रुपए रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गए, परंतु उनकी तरफ से 20,000 रुपए नकद और 30,000 रुपए चेक के जरिए लेने की मांग रखी गई। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी महिला डिंपल को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस केस में सह-आरोपी अजय गोयल फरार है। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

नवांशहर पुलिस ने 101 फोन किए बरामद:मालिकों को लौटाए, तकनीकी सेल की मदद से ढूंढ़े
नवांशहर पुलिस ने 101 फोन किए बरामद:मालिकों को लौटाए, तकनीकी सेल की मदद से ढूंढ़े नवांशहर में पुलिस ने 101 फोन बरामद किए है। शहीद भगत सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान डॉ. मेहताब सिंह ने ये जानकारी साझा की। पंजाब पुलिस महानिदेशक और लुधियाना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में, जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर खोए हुए फोन को बरामद करने में सफलता हासिल की। जिले के विभिन्न पुलिस थानों और सांझ केंद्रों में फोन खोने की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर यह विशेष अभियान शुरू किया गया। पुलिस की तकनीकी टीम ने इन गुमशुदा फोन का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज एक समारोह में वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने सभी बरामद फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। डॉ. मेहताब सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने खोए हुए फोन की शिकायत सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कराएं। इससे पुलिस को गुमशुदा फोन का जल्द पता लगाने में मदद मिलेगी। यह कदम पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा भाव को दर्शाता है।

एनजीटी के आदेशों पर रात 10 बजे बाद साफ-सफाई
एनजीटी के आदेशों पर रात 10 बजे बाद साफ-सफाई भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम कमिश्नर ने एनजीटी के आदेशों पर नाइट सेनिटेशन शुरू करवाई है। 10 जून से 5 जोनों में रात 10 बजे से सफाई शुरू करवाई गई है। नॉर्थ में क्रिस्टल चौक से लारेंस रोड-डी मार्ट, साउथ में सुल्तानविंड गेट से चाटीविंड गेट दोनों तरफ, वेस्ट में कब्रिस्तान रोड से गलियारा तक, ईस्ट में आईडीएच मार्केट-बस स्टैंड और सेंट्रल में हालगेट से भरावां दा ढाबा-सिकंदरी गेट तक यह व्यवस्था शुरू की गई है। निगम कमिश्नर के मुताबिक, मशीनरी के साथ सड़कों से कूड़ा उठवाया जा रहा है। वहीं इस शुरूआत की मार्केट एसोसिएशनेंं और एनजीओ सराहना कर रही हैं। सुबह जब दुकानदार अपने शट्टर उठाते हैं तो आस-पास गंदगी नहीं होती। वहीं नाइट स्वीपिंग सफल होने पर अन्य इलाकों में शुरू की जाएगी।