हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। जिसके तहत आज यानी रविवार को पूरे हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जिलों में 25 से 50 प्रतिशत और 15 जिलों में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं शनिवार को भी पानीपत, सोनीपत व अंबाला में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25 से 50 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। 15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल व कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। बारिश का अलर्ट
12 मई को 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 13 मई को 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है और अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 14 मई को 14 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम खुश्क रहेगा। 7 जिलों में 50KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (11 से 14 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 11 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 11 मई रविवार को 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व भिवानी) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 15 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरावट
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल के वाटर सर्विस डिवीजन (AWS) एरिया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला जींद में 2.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद जींद का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे अधिक गिरावट पंचकूला के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की। जिसके बाद पंचकूला का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। जिसके तहत आज यानी रविवार को पूरे हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जिलों में 25 से 50 प्रतिशत और 15 जिलों में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं शनिवार को भी पानीपत, सोनीपत व अंबाला में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25 से 50 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। 15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल व कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। बारिश का अलर्ट
12 मई को 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 13 मई को 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है और अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 14 मई को 14 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम खुश्क रहेगा। 7 जिलों में 50KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (11 से 14 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 11 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 11 मई रविवार को 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व भिवानी) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 15 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरावट
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल के वाटर सर्विस डिवीजन (AWS) एरिया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला जींद में 2.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद जींद का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे अधिक गिरावट पंचकूला के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की। जिसके बाद पंचकूला का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
