महेंद्रगढ़ के नारनौल में 35 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले उसने घर पर परिजनों से झगड़ा किया और फिर गांव की बणी में जाकर आग लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना के गांव दोचाना का राजेंद्र नामक व्यक्ति चिनाई मिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार व शराब का सेवन करता था। आज सुबह भी उसने शराब का अधिक सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसने परिजनों से लड़ाई की। बणी में पहुंचकर लगाई खुद को आग लड़ाई करने के बाद वह बाइक पर बैठकर गांव की बणी में चला गया। वहां पर उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। जिसके कारण वह बुरी तरह जल गया। आसपास के लोग आते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने आग बुझाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। दो बच्चों का पिता था मृतक परिजनों के मुताबिक, युवक चिनाई का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। जिनमें लड़के की उम्र करीब 14 साल और लड़की की उम्र करीब 10 साल है। परिजनों के अनुसार वह शराब का आदी था। महेंद्रगढ़ के नारनौल में 35 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले उसने घर पर परिजनों से झगड़ा किया और फिर गांव की बणी में जाकर आग लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना के गांव दोचाना का राजेंद्र नामक व्यक्ति चिनाई मिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार व शराब का सेवन करता था। आज सुबह भी उसने शराब का अधिक सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसने परिजनों से लड़ाई की। बणी में पहुंचकर लगाई खुद को आग लड़ाई करने के बाद वह बाइक पर बैठकर गांव की बणी में चला गया। वहां पर उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। जिसके कारण वह बुरी तरह जल गया। आसपास के लोग आते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने आग बुझाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। दो बच्चों का पिता था मृतक परिजनों के मुताबिक, युवक चिनाई का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। जिनमें लड़के की उम्र करीब 14 साल और लड़की की उम्र करीब 10 साल है। परिजनों के अनुसार वह शराब का आदी था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
