भास्कर न्यूज | झज्जर मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र ने बताया कि दीपक निवासी मसूदपुर जिला रोहतक ने शिकायत देते हुए बताया कि 15 अप्रैल 2024 को मोटरसाइकिल लेकर बेरी माता मंदिर में आया था। मोटरसाइकिल को जाट धर्मशाला के पास गली में खड़ी करके मंदिर में चला गया। जब वापस आया तो वहां पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। अब मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित निवासी दूबलधन व साहिल निवासी धांधलान जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भास्कर न्यूज | झज्जर मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र ने बताया कि दीपक निवासी मसूदपुर जिला रोहतक ने शिकायत देते हुए बताया कि 15 अप्रैल 2024 को मोटरसाइकिल लेकर बेरी माता मंदिर में आया था। मोटरसाइकिल को जाट धर्मशाला के पास गली में खड़ी करके मंदिर में चला गया। जब वापस आया तो वहां पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। अब मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित निवासी दूबलधन व साहिल निवासी धांधलान जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में BJP की जीत का महाराष्ट्र में भी असर:CM सैनी स्टार प्रचारक बनकर गए थे; जहां-जहां रैलियां की, वहीं पार्टी को बढ़त
हरियाणा में BJP की जीत का महाराष्ट्र में भी असर:CM सैनी स्टार प्रचारक बनकर गए थे; जहां-जहां रैलियां की, वहीं पार्टी को बढ़त हरियाणा विधानसभा चुनाव का महाराष्ट्र में भी असर देखने को मिला। हरियाणा की जीत से उत्साहित BJP नेताओं ने महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसे मुद्दे उठाए, जिसके कारण महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को एक तरफा बहुमत मिला। महाराष्ट्र में खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई। उन्होंने 2 सीटों पर रैलियां की और कई जगह भाजपा उम्मीदवारों के लिए डोर टु डोर प्रचार किया। सैनी ने वहां हरियाणा में राहुल गांधी के जलेबी के मुद्दे भी उठाए। महाराष्ट्र की जीत से उत्साहित भाजपा आज हरियाणा में जिला कार्यालयों पर लड्डू बांटकर जश्न मनाएगी। आगामी 2 महीने के अंदर राज्य में निकाय चुनाव होने हैं। भाजपा हरियाणा में जीत का माहौल बनाए रखना चाहती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर मराठी में लिखा- ‘भाजपा- महायुति आहे…एक है तो ‘सेफ’ हैं।’ मुख्यमंत्री नायब सैनी की पोस्ट… चिखली और खामगांव सीट सैनी ने रैली की मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महाराष्ट्र की चिखली और खामगांव सीट पर रैली की थी। इन दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 17 नवंबर को बुलढाणा जिले की खामगांव विधानसभा में महायुति के प्रत्याशी आकाश पांडुरंग फुंडकर के समर्थन में सभा कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। इसके अलावा, चिखली विधानसभा पर भी गठबंधन उम्मीदवार के लिए वोटों की अपील की थी। इन दोनों सीटों पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से था। इसके अलावा नायब सैनी ने ठाणे और मुंबई में भी प्रचार किया था। हरियाणा का महाराष्ट्र के मराठाओं से कनेक्शन पानीपत की लड़ाई के समय मराठाओं और मुगलों के बीच युद्ध हुआ था। इतिहासकार बताते हैं कि उसके बाद से ही कई मराठा हरियाणा में बस गए। उनके वंशज आज तक यहां रह रहे हैं। हरियाणा की रोड बिरादरी खुद को मराठा बताती है। वे मुख्य रूप से पानीपत, करनाल, सोनीपत, कैथल और रोहतक में रहते हैं। हरियाणा में रोड मराठाओं की कुल आबादी करीब 6 से 8 लाख है। हरियाणा में ‘रोड मराठा जागृति मंच’ ने अपने समुदाय के युवाओं के लिए करनाल और पानीपत में हॉस्टल भी बनाए हैं। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण भी रोड बिरादरी से आते हैं। ****************************************** चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब उपचुनाव में AAP 3 और कांग्रेस एक सीट जीती पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 3 सीटें आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत लीं। इनमें होशियारपुर जिले के चब्बेवाल से डॉ. इशांक कुमार, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा और मुक्तसर के गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों जीते। बरनाला में कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों जीते। पूरी खबर पढ़ें

RSS कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर थे सैनी:खट्टर की कार चलाई; पहली बार CM बनाए जाने के पहले ही पुलिस-CID घर पहुंच गई थी
RSS कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर थे सैनी:खट्टर की कार चलाई; पहली बार CM बनाए जाने के पहले ही पुलिस-CID घर पहुंच गई थी 1990 के दशक की बात है। हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS अपने विस्तार की कोशिश में था। संघ प्रचारक ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला के मिजापुर-माजरा गांव से आने वाले एक युवक को RSS के बारे में पता चला। वह पंचकूला के संघ कार्यालय पहुंचा। यहां उसकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई। खट्टर तब संघ के प्रचारक थे। युवक संघ में आने लगा। संघ की शाखाओं में शामिल होने लगा। खट्टर ने उसे पत्र लिखने का काम दिया। साथ ही कम्प्यूटर सीखने की सलाह भी दी। एक दिन युवक ने खट्टर से अपने परिवार की तंगहाली के बारे में बताया। इसके बाद खट्टर ने उसको रहने के लिए संघ कार्यालय में जगह दे दी। वह खट्टर के साथ एक कमरे में रहने लगा। नरेंद्र मोदी भी जब हरियाणा आते, तो उसी युवक के कमरे में रुकते थे। खट्टर किसी जिले के दौरे पर जाते तो वह युवक उनकी गाड़ी भी चलाता था। आगे चलकर खट्टर BJP में चले गए। बाद में वो युवक भी उनके साथ BJP से जुड़ गया। 2009 में वह पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरा, लेकिन हार गया। करीब दस साल बाद उस युवक की किस्मत ऐसी चमकी कि बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़कर अब वह दूसरी बार हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने वाला है- नायब सिंह सैनी। नायब सिंह सैनी को बुधवार (16 अक्टूबर) को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल गुरुवार को वह पंचकूला में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने की कहानी और उनसे जुड़े किस्से… 25 जनवरी 1970, अंबाला के मिजापुर माजरा गांव के एक OBC परिवार में नायब सिंह सैनी का जन्म हुआ। उन्होंने बिहार के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली। 1996 में वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के तौर पर मनोहर लाल खट्टर के साथ जुड़े। 2002 में सैनी को अंबाला BJP युवा मोर्चा का महासचिव बनाया गया। तीन साल बाद 2005 में वे युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। सैनी संगठन के भीतर अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन जनता के बीच उन्हें कम ही लोग जानते थे। उनके राजनीतिक करियर में बड़ा मोड़ अंबाला शुगर मिल के गन्ना आंदोलन के दौरान आया। गन्ना भुगतान के लिए हुए आंदोलन में सैनी ने अहम भूमिका निभाई। पहले चुनाव में पांचवें नंबर पर रहे थे सैनी
किसानों के बीच उनकी अच्छी पैठ देखते हुए भाजपा ने उन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। बाद में वे मोर्चा के अध्यक्ष भी बने। आंदोलन के दौरान उन्हें प्रदेश के बड़े गुज्जर नेता चौधरी लाल सिंह से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 2009 के विधानसभा चुनाव में सैनी को नारायणगढ़ विधानसभा सीट से टिकट मिला। टिकट दिलाने में सैनी के राजनीतिक गुरु मनोहर लाल खट्टर ने अहम भूमिका निभाई थी। उनका सीधा मुकाबला गुज्जर नेता चौधरी लाल सिंह के बेटे राम किशन से था। सैनी बुरी तरह चुनाव हार गए। वे 5वें स्थान पर रहे। नारायणगढ़ में करारी हार के बाद भी पार्टी ने सैनी पर भरोसा जताया। 2012 में भाजपा ने उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया। सैनी ने युवा मोर्चा के समय में राजनीतिक तिकड़ी बनाई थी। इसमें उनके साथ अंबाला के पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया और असीम गोयल शामिल थे। यह तिकड़ी आज भी काम कर रही है। कटारिया के निधन के बाद उनकी पत्नी इसमें शामिल हो गईं। इसी तिकड़ी की मदद से सैनी ने जिले की 3 विधानसभा सीटों नारायणगढ़, अंबाला सिटी और मुलाना में काम करना शुरू कर दिया। अबंला जिले की चौथी विधानसभा सीट, अंबाला कैंट में अनिल विज का बोलबाला था। अनिल विज खट्टर सरकार में मंत्री थे। तब सैनी ने नारायणगढ़ में जनता दरबार लगाना शुरू किया। चूंकि अंबाला कैंट के कुछ गांव भी नारायणगढ़ में आते थे, लिहाजा उन गांवों के लोग भी सैनी के दरबार में आने लगे. इससे विज को दिक्कत होने लगी। यहीं से विज की सैनी से राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई। 2014 में पहली बार विधायक बने, दो साल बाद खट्टर ने राज्यमंत्री बनाया
अनिल विज से संगठनात्मक लड़ाई के बाद भी सैनी को मनोहर लाल खट्टर का समर्थन मिलता रहा। यही वजह रही कि 2014 में उन्हें फिर से नारायणगढ़ विधानसभा सीट से टिकट मिला। इस बार भी उनका मुकाबला चौधरी लाल सिंह के बेटे राम किशन से था। इस बार सैनी ने राम किशन को करीब 24 हजार वोटों से हरा दिया। हरियाणा के इतिहास में पहली बार BJP की सरकार बनी और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। दो साल बाद खट्टर ने सैनी को राज्यमंत्री के तौर पर सरकार में शामिल कर लिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में सैनी को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया। सैनी पार्टी की उम्मीदें पर खरे उतरे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को हराकर जीत हासिल की। हालांकि सांसद रहने के दौरान सैनी कुरुक्षेत्र की बजाय नारायणगढ़ में ज्यादा सक्रिय रहे। इसके चलते उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं और कुरूक्षेत्र के लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनके कुछ करीबियों ने बताया कि वह दिल्ली की बजाय हरियाणा की राजनीति में ज्यादा सक्रिय होना चाहते थे। उनकी यह इच्छा मनोहर लाल खट्टर ने पूरी भी की। अक्टूबर 2023 में ओम प्रकाश धनखड़ की जगह सैनी को हरियाणा BJP का अध्यक्ष बनाया गया। BJP-JJP का गठबंधन टूटा, खट्टर का कैबिनेट समेत इस्तीफा
11 मार्च 2024, देश में लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो चुकी थी। इसी दिन PM मोदी शाम को हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाले हरियाणा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। PM ने इस दौरान मनोहर लाल खट्टर की तारीफ करते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में हरियाणा सरकार और CM खट्टर की तत्परता नजर आती है। कार्यक्रम के बाद खट्टर चंडीगढ़ लौटे और कैबिनेट की बैठक बुलाई। मीटिंग देर रात तक चली। सुबह होते ही खबरें चलने लगीं कि हरियाणा में JJP-BJP का गठबंधन टूट सकता है। खट्टर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल 11 मार्च को ही रात में JJP के नेता और खट्टर सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कहा गया कि दुष्यंत JJP के लिए लोकसभा चुनाव में दो सीट की मांग कर रहे थे, जबकि BJP महज एक सीट देना चाहती थी। इस पर दुष्यंत राजी नहीं थे। 12 मार्च को खट्टर ने चंडीगढ़ में BJP विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में निर्दलीय विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन गठबंधन का हिस्सा रही JJP विधायक बैठक का हिस्सा नहीं थे। बैठक के बाद खट्टर कैबिनेट के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर अपना इस्तीफा सौंप दिया। BJP-JJP के गठबंधन की सरकार गिर गई। अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही था कि BJP किसे हरियाणा का नया मुखिया बनाएगी। रेस में गृहमंत्री अनिल विज, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर जैसे नाम चल रहे थे। झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया। पर्यवेक्षकों ने विधायकों की मीटिंग बुलाई। इधर सैनी के गांव में राजनीतिक चहल-पहल बढ़ने लगी थी। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी। CID और पुलिस की एजेंसियां भी पहुंच गईं। इसी बीच करीब 12 बजे विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम प्रस्तावित किया गया। मीडिया में खबर फैल गई कि हरियाणा की कमान नायब सिंह सैनी संभालेंगे। शाम करीब पांच बजे नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के ठीक बाद सैनी ने मंच पर बैठे मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कंवारी बताते हैं- मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी आलाकमान को अपनी जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। पार्टी ने सैनी के चेहरे पर लड़ा विधानसभा चुनाव इसी साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नायब सिंह सैनी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आया तो भाजपा के खाते में 48 सीट आई। तब भी चर्चा हुई कि कहीं भाजपा मुख्यमंत्री बदल तो नहीं देगी। 12 और 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण की बात सामने आई। आखिरी में 17 अक्टूबर को शपथग्रहण की डेट फाइनल हुई। 16 अक्टूबर को पंचकूला में विधायक दल की मीटिंग हुई। केंद्र की तरफ से ऑब्जर्वर के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। विधायकों से मिले प्रस्ताव के बाद अमित शाह ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का ऐलान किया। इसके बाद नायब सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा 37 बड़े नेता शामिल होंगे। BJP खट्टर की जगह सैनी को क्यों लाई, तीन बड़ी वजह 1. OBC कार्ड : पिछले कुछ महीनों से विपक्ष OBC कार्ड पर जोर दे रहा है। राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। पिछले साल मध्य प्रदेश में भी BJP ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया था। वे भी OBC समुदाय से आते हैं। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कंवारी के मुताबिक हरियाणा की 44 फीसदी आबादी OBC समुदाय से है। ऐसे में BJP ने सैनी के सहारे इस वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। हालांकि, लोकसभा चुनावों में BJP का ये OBC कार्ड बहुमत काम नहीं आया। BJP को 2019 में 10 सीटें मिली थीं। 2024 लोकसभा में BJP 5 सीटों पर सिमट गई। 2. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलना : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदलना भारतीय जनता पार्टी की पुरानी प्लानिंग का हिस्सा रहा है। धर्मेंद्र कंवारी बताते हैं इसकी शुरुआत 2021 में हुई जब गुजरात चुनाव से ठीक पहले विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद BJP ने कर्नाटक, उत्तराखंड और त्रिपुरा में भी विधानसभा चुनावों में भी यहीं प्लानिंग देखने को मिली थी। 3. एंटी इनकम्बेंसी : धर्मेंद्र कंवारी के मुताबिक BJP ने पार्टी सर्वे में पाया कि किसान आंदोलन और महिला पहलवानों के प्रदर्शन के कारण खट्टर के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं में खट्टर के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही थी। ऐसे में खट्टर को हटाकर सैनी के सहारे जनता की सहानुभूति बटोरने की कोशिश की।

हरियाणा में ट्रेवलर की भिड़ंत का VIDEO सामने आया:ट्रक से टकराते ही परखच्चे उड़े; वैष्णो देवी जाते समय हादसा, 7 की मौत, 19 घायल
हरियाणा में ट्रेवलर की भिड़ंत का VIDEO सामने आया:ट्रक से टकराते ही परखच्चे उड़े; वैष्णो देवी जाते समय हादसा, 7 की मौत, 19 घायल हरियाणा के अंबाला में बीते गुरुवार की रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे का अब एक CCTV फुटेज सामने आया है। 18 सेकेंड के फुटेज में दिख रहा है कि एक ट्रॉला सड़क पर खड़ा है। उसके नजदीक से दूसरा ट्रॉला निकल जाता है, लेकिन 10वें सेकेंड पर एक मिनी बस ट्रॉले को पीछे से टक्कर मारती है। टकराते ही मिनी बस के परखच्चे उड़ जाते हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉला भी आगे खिसक जाता है। हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस तरह से मिनी बस ट्रॉले से टकराई है, उससे प्रतीत हो रहा था कि बस में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा होगा। हालांकि, जब राहगीर मिनी बस के पास पहुंचे तो उसमें 26 लोग थे। उनमें से 19 लोग जिंदा थे, जबकि एक बच्ची सहित 7 लोग दम तोड़ चुके थे। घायलों में 7 वर्षीय रिया और 15 वर्षीय उपासना अब भी अंबाला के आदेश अस्पताल में उपचाराधीन है और जिंदगी व मौत से जूझ रही हैं। इस हादसे पर PM नरेंद्र मोदी और CM नायब सैनी ने भी दुख जता चुके हैं। जबकि, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अस्पताल में घायलों से मुलाकात भी कर चुके हैं। विस्तार से समझिए कब और कैसे हादसा हुआ
यह घटना अंबाला में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे हुई थी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों ने बताया था कि ये लोग उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के रहने वाले हैं। सभी एक ट्रेवलर में सवार होकर जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान अंबाला-दिल्ली के मोहड़ा में हाईवे पर इनका वाहन एक ट्रॉले से टकरा गया। ट्रेवलर में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। इनकी हो चुकी मौत
इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें 6 माह की एक बच्ची भी शामिल है। मरने वालों में सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) भी हैं। इनके अलावा यूपी के बुलंदशहर ककौड़ निवासी मनोज (42), गुड्डी, यूपी हसनपुर निवासी मेहर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर (46), 6 माह की दीप्ति की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति भी मृत मिला है। ये 19 लोग हुए घायल
बुलंदशहर के टकोर निवासी शिवानी (23), इनका 4 वर्षीय बेटा आदर्श, UP में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज, बुलंदशहर निवासी राजेंद्र (50), कविता (37), वंश (15), सुमित (20), सोनीपत के जखोली निवासी सरोज (50), दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नवीन (15), लालता प्रसाद (50) और अनुराधा (42) व अन्य घायल थे। हादसे के बाद के PHOTOS… पुलिस को दी गई शिकायत
ट्रॉले को बुक करने वाले राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि ट्रेवलर उस ट्रक को क्रॉस करने लगा तो ट्रक ड्राइवर ने बिना इंडिकेटर दिए अपने ट्रक को एक दम दाहिनी तरफ मोड़कर ट्रेवलर में बाईं साइड में मार दिया। हादसे में ट्रेवलर हाईवे पर ही पलट गया और सवारियां नीचे दब गई। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को इस मामले में हिरासत में भी लिया। हालांकि, CCTV फुटेज के सामने आने पर पता चलता है कि ट्रक तो पहले से खड़ा है। ट्रेवलर आकर पीछे से टकराया है। बुलंदशहर की राजेश्वरी ट्रेवल एजेंसी के दीपक कुमार ने बताया था कि राजेंद्र कुमार ने उनके यहां से ट्रेवलर बुक किया था। इसे उनका ड्राइवर सागर सिंह निवासी बुलंदशहर चला रहा था। दीपक का कहना था कि एक्सीडेंट की उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका ड्राइवर फरार है। अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में श्रद्धालुओं से भरा ट्रेवलर ट्राले से टकराया:6 महीने की बच्ची समेत 7 की मौत; वैष्णो देवी जा रहे थे, PM ने शोक जताया हरियाणा के अंबाला में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…