कुरुक्षेत्र में पंचायत में चले लाठी-डंडे, 15 लोग घायल:प्रेमी जोड़े के भागने का मामला, ढूंढने के लिए समय मांगने पर भड़के लड़की वाले

कुरुक्षेत्र में पंचायत में चले लाठी-डंडे, 15 लोग घायल:प्रेमी जोड़े के भागने का मामला, ढूंढने के लिए समय मांगने पर भड़के लड़की वाले

कुरुक्षेत्र के लाडवा में विशेष समुदाय के 2 पक्ष पंचायत के दौरान आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों ओर के 15 लोग घायल हुई हैं। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष को थाने में बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला करनाल के एक गांव से जुड़ा है, जहां 15 दिन पहले विशेष समुदाय का लड़का और लड़की घर से भाग गए थे। दोनों पक्ष के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव चल रहा था। आज दोनों पक्ष ने लाडवा की सब्जी मंडी में पंचायत रखी थी। इस दौरान आसपास के रिश्तेदार भी सब्जी में चल रही पंचायत में पहुंचे थे। वक्त मांगने पर हुआ झगड़ा पंचायत के बीच लड़की पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से तुरंत उनकी लड़की को उनके हवाले करने की मांग रखी। इस पर लड़के की तरफ से आए लोगों ने दोनों को ढूंढने के लिए टाइम मांगा। इस पर लड़की वाले बिगड़ गए। पंचायत में दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई और आपस में भिड़ गए। जमकर चले डंडे-बिंडे और पत्थर लड़ाई में दोनों पक्ष के बीच खूब डंडे-बिंडे, लाठी और पत्थर चले। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे की बाइकों को तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया। झगड़े में जख्मी हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। लाडवा थाने के SHO सुनील वत्स ने बताया कि अभी जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष को थाने में बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र के लाडवा में विशेष समुदाय के 2 पक्ष पंचायत के दौरान आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों ओर के 15 लोग घायल हुई हैं। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष को थाने में बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला करनाल के एक गांव से जुड़ा है, जहां 15 दिन पहले विशेष समुदाय का लड़का और लड़की घर से भाग गए थे। दोनों पक्ष के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव चल रहा था। आज दोनों पक्ष ने लाडवा की सब्जी मंडी में पंचायत रखी थी। इस दौरान आसपास के रिश्तेदार भी सब्जी में चल रही पंचायत में पहुंचे थे। वक्त मांगने पर हुआ झगड़ा पंचायत के बीच लड़की पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से तुरंत उनकी लड़की को उनके हवाले करने की मांग रखी। इस पर लड़के की तरफ से आए लोगों ने दोनों को ढूंढने के लिए टाइम मांगा। इस पर लड़की वाले बिगड़ गए। पंचायत में दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई और आपस में भिड़ गए। जमकर चले डंडे-बिंडे और पत्थर लड़ाई में दोनों पक्ष के बीच खूब डंडे-बिंडे, लाठी और पत्थर चले। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे की बाइकों को तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया। झगड़े में जख्मी हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। लाडवा थाने के SHO सुनील वत्स ने बताया कि अभी जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष को थाने में बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर