यमुनानगर में कपड़ा व्यापारी के भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगने का मामले सामने आया है। आरोप है कि मुस्तफाबाद के एक आढ़ती ने उसके पैसे हड़प लिए और उसके भतीजे को विदेश नहीं भेजा। अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती नगर निवासी कपड़ा व्यापारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी अनाज मंडी, मुस्तफाबाद के आढ़ती हाकम सिंह से पुरानी जान-पहचान थी। 15 लाख एडवांस मांगे दिसंबर 2023 में हाकम सिंह ने दावा किया कि उसका बेटा अमेरिका में रहता है और वह जसपाल के भतीजे इस्तमीत सिंह को अमेरिका भेज सकता है। इसके लिए उसने 28 लाख रुपए की मांग की, जिसमें 15 लाख रुपए एडवांस और बाकी के 13 लाख भतीजे के अमेरिका पहुंचने पर देने थे। 10 अप्रैल 2024 को हाकम सिंह को उसकी दुकान पर 15 लाख रुपए नकद और भतीजे का पासपोर्ट सौंपा। इस लेनदेन के समय गवाह मुस्तफाबाद निवासी चरणजीत सिंह मौजूद था। हाकम ने अपनी फर्म के लेटरहैड पर लिखित समझौता भी दिया, जिसमें वादा किया गया कि भतीजा 30 नवंबर 2024 तक अमेरिका पहुंच जाएगा। दस्तावेज वापस मांगने पर धमकी आरोप है कि हाकम सिंह बार-बार बहाने बनाकर समय निकालता रहा और जनवरी 2025 तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब पैसे और दस्तावेज वापस मांगे, तो हाकम ने साफ मना कर दिया और जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी। उधर, आरोपी हाकम सिंह ने अपने ऊपर लगाए आरोपों का खंडन किया। कहा कि जसपाल ने जिस तारिख (10 अप्रैल 2024) को पैसे और पासपोर्ट उसे देने की बात कही है, उस दिन तो वह अमेरिका से भारत लौटा था। इसके सबूत के रूप में उसके पास टोल ट्रांजैक्शन और टिकट की कॉपियां भी हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना छप्पर के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जसपाल की शिकायत पर हाकम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है। यमुनानगर में कपड़ा व्यापारी के भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगने का मामले सामने आया है। आरोप है कि मुस्तफाबाद के एक आढ़ती ने उसके पैसे हड़प लिए और उसके भतीजे को विदेश नहीं भेजा। अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती नगर निवासी कपड़ा व्यापारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनकी अनाज मंडी, मुस्तफाबाद के आढ़ती हाकम सिंह से पुरानी जान-पहचान थी। 15 लाख एडवांस मांगे दिसंबर 2023 में हाकम सिंह ने दावा किया कि उसका बेटा अमेरिका में रहता है और वह जसपाल के भतीजे इस्तमीत सिंह को अमेरिका भेज सकता है। इसके लिए उसने 28 लाख रुपए की मांग की, जिसमें 15 लाख रुपए एडवांस और बाकी के 13 लाख भतीजे के अमेरिका पहुंचने पर देने थे। 10 अप्रैल 2024 को हाकम सिंह को उसकी दुकान पर 15 लाख रुपए नकद और भतीजे का पासपोर्ट सौंपा। इस लेनदेन के समय गवाह मुस्तफाबाद निवासी चरणजीत सिंह मौजूद था। हाकम ने अपनी फर्म के लेटरहैड पर लिखित समझौता भी दिया, जिसमें वादा किया गया कि भतीजा 30 नवंबर 2024 तक अमेरिका पहुंच जाएगा। दस्तावेज वापस मांगने पर धमकी आरोप है कि हाकम सिंह बार-बार बहाने बनाकर समय निकालता रहा और जनवरी 2025 तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब पैसे और दस्तावेज वापस मांगे, तो हाकम ने साफ मना कर दिया और जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी। उधर, आरोपी हाकम सिंह ने अपने ऊपर लगाए आरोपों का खंडन किया। कहा कि जसपाल ने जिस तारिख (10 अप्रैल 2024) को पैसे और पासपोर्ट उसे देने की बात कही है, उस दिन तो वह अमेरिका से भारत लौटा था। इसके सबूत के रूप में उसके पास टोल ट्रांजैक्शन और टिकट की कॉपियां भी हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना छप्पर के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जसपाल की शिकायत पर हाकम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
