जालंधर| एनटीए ने सीयूईटी-यूजी 2025 की परीक्षाएं मंगलवार 13 मई से शुरू हो रहीं हैं। एक जून तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में देश और विदेश के विभिन्न शहरों में होगी। एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic .in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। दिक्कत होने पर विद्यार्थी हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं। इस साल यह परीक्षा सभी 37 विषयों के होनी है। यह एग्जाम 60 मिनट का होगा। इसमें 50 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। एग्जाम सेंटर के बेसिस पर रोज शिफ्ट की संख्या अलग-अलग होगी। रोज दो से तीन शिफ्ट में परीक्षा हो सकती है। पिछले वर्षों के उलट, इस बार एनटीए ने ऑफिशियल डेटशीट जारी नहीं की है। बजाय इसके सिटी स्लिप के जरिए सीधे इंफॉर्मेशन शेयर की गई है। इस बार पैटर्न में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। सब्जेक्ट्स के विकल्प कम किए गए हैं, वहीं स्टूडेंट्स को किसी भी पेपर में ऑप्शनल क्वेश्चन नहीं मिलेंगे, सभी क्वेश्चन अनिवार्य होंगे।पहले 50 में से 40 सवाल हल करने होते थे। वहीं सवाल हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता था। जालंधर| एनटीए ने सीयूईटी-यूजी 2025 की परीक्षाएं मंगलवार 13 मई से शुरू हो रहीं हैं। एक जून तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में देश और विदेश के विभिन्न शहरों में होगी। एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic .in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। दिक्कत होने पर विद्यार्थी हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं। इस साल यह परीक्षा सभी 37 विषयों के होनी है। यह एग्जाम 60 मिनट का होगा। इसमें 50 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। एग्जाम सेंटर के बेसिस पर रोज शिफ्ट की संख्या अलग-अलग होगी। रोज दो से तीन शिफ्ट में परीक्षा हो सकती है। पिछले वर्षों के उलट, इस बार एनटीए ने ऑफिशियल डेटशीट जारी नहीं की है। बजाय इसके सिटी स्लिप के जरिए सीधे इंफॉर्मेशन शेयर की गई है। इस बार पैटर्न में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। सब्जेक्ट्स के विकल्प कम किए गए हैं, वहीं स्टूडेंट्स को किसी भी पेपर में ऑप्शनल क्वेश्चन नहीं मिलेंगे, सभी क्वेश्चन अनिवार्य होंगे।पहले 50 में से 40 सवाल हल करने होते थे। वहीं सवाल हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी की मीटिंग रद्द:SKM ने शामिल होने से इनकार किया, कल दूसरी यूनियन को पंचकूला बुलाया
किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी की मीटिंग रद्द:SKM ने शामिल होने से इनकार किया, कल दूसरी यूनियन को पंचकूला बुलाया किसानों से बातचीत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई है। किसान संगठनों द्वारा बैठक में भाग लेने से इनकार करने के कारण बैठक स्थगित की गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे होनी थी। अब कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा उगराहां को 4 जनवरी को बातचीत का न्योता भेजा है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा आज लुधियाना में एक अहम बैठक करेगा इधर, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 39वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डल्लेवाल ने आज सुबह एक वीडियो जारी कर लोगों से चार जनवरी को खनौरी पहुंचने की अपील की है। डल्लेवाल ने वीडियो में दिया यह संदेश जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आज सुबह लोगों से एक मिनट 10 सेकेंड का वीडियो शेयर चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप सबको पता है एमएसपी की लड़ाई लड़ी जा रही है। जो-जो देश के लोग इस एमएसपी की लड़ाई का हिस्सा है और मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना और जीतना चाहते हैं। उन सबसे मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि मैं चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर आप सबको देखना चाहता हूं, आप सब के दर्शन करना चाहता हूं। चार तारीख को दर्शन देने की कृपालता करनी है। मैं आप सबका आभारी रहूंगा। डल्लेवाल के शरीर में सिर्फ हड्डियां बची डॉक्टरों ने डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनके शरीर से सारा मांस खत्म हो चुका है और सिर्फ हड्डियां बची हैं। वे शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुके हैं। उनका बीपी लगातार गिर रहा है। वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा सभी बयान बहुत जिम्मेदारी के साथ संविधान के दायरे में रहकर और भाषा की मर्यादा के अनुसार दिए जा रहे हैं। सभी बयान जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की भावना के अनुरूप दिए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश जारी करे किसान नेताओं ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को कहीं से भी न्याय नहीं मिलता है तो उसे न्याय की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से ही होती है। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह खेती के विषय पर संसदीय समिति की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की समिति की अंतरिम रिपोर्ट को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश जारी करे। कर्नाटक और तमिलनाडु से किसानों का एक बड़ा समूह कुर्बुरू शांताकुमार और पी आर पांडियन के नेतृत्व में खनौरी किसान मोर्चा पहुंचा है। केंद्र सरकार किसानों के साथ बैठक करे इससे पहले गुरुवार को किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पंजाब सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि डल्लेवाल की हालत को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। हमने उनसे कभी अनशन तोड़ने को नहीं कहा। हाईकोर्ट ने कहा कि आपका रवैया सुलह कराने का नहीं है। कुछ तथाकथित नेता गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं। डल्लेवाल की देखभाल के लिए पचास डॉक्टर तैनात किए गए हैं। धरना स्थल के पास एक अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। हमारे अधिकारी लगातार किसानों से मिल रहे हैं। केंद्र को अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए।

लुधियाना में चूहों ने नोचा ड्राइवर का चेहरा:कमरे से मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, यूपी का रहने वाला था मृतक
लुधियाना में चूहों ने नोचा ड्राइवर का चेहरा:कमरे से मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, यूपी का रहने वाला था मृतक लुधियाना में हरगोबिंद नगर इलाके में एक वेहड़े में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से मिला। शव की हालत काफी बुरी थी। लग रहा था कि मृतक के शरीर को कई जगहों से चूहों और कीड़ों ने खाया हुआ हो। शव कितने घंटों से पड़ा था, इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पड़ोसी में रहने वाले लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी तो उन्होंने तुरंत इलाके में शोर मचाया। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो लोग दंग रह गए। अधेड़ व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा था। मरने वाले का नाम पप्पू है। पुलिस को दी सूचना लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। मामला संदिग्ध होने के कारण घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। बताया जाता है कि, मरने वाला व्यक्ति शुगर का रोगी था और वह काफी अधिक मात्रा में शराब का भी सेवन करता था। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा जानकारी देते हुए ASI जसवंत सिंह ने कहा कि मृतक पप्पू मूल रूप से यू.पी का रहने वाला है। वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। उसके परिवार को सूचित कर दिया। शव से काफी बदबू आ रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट भी केस की जांच कर रहे हैं।

पंजाब में 1, चंडीगढ़ में 2.2 डिग्री गिरा तापमान:पराली जलाने के 108 नए मामले; ट्रायसिटी में 200 पार, अमृतसर 318 हुआ एक्यूआई, ग्रैप-2 लागू
पंजाब में 1, चंडीगढ़ में 2.2 डिग्री गिरा तापमान:पराली जलाने के 108 नए मामले; ट्रायसिटी में 200 पार, अमृतसर 318 हुआ एक्यूआई, ग्रैप-2 लागू पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पंजाब में रविवार 1 डिग्री तो चंडीगढ़ के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। राजधानी सहित पंजाब का औसतन तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक है। राज्य में सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। ऐसे में ना शुष्क वातावरण से निजात मिलेगी और ना ही बढ़ रहे प्रदूषण से। इसी बीच पंजाब में रविवार पराली जलाने के 108 नए मामले सामने आए हैं। तरनतार में आग लगने की 24 घटनाएं सामने आईं। इसके बाद फिरोजपुर में 19, पटियाला में 11, अमृतसर व संगरूर 10-10 मामने सामने आए। कुल मिलाकर, इस साल अब तक राज्य में खेतों में आग लगने की 1,857 घटनाएं सामने आई हैं, जो बीते साल की संख्या 3,293 से काफी कम हैं। अमृतसर अभी भी 472 मामले सामने आ चुके हैं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं। इसके बाद तरनतारन में 362, पटियाला में 236, संगरूर में 164 और फिरोजपुर में 177 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। अमृतसर में 440 तक पहुंचा एक्यूआई देश में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले पंजाब में ही सामने आ रहे हैं। जिसका असर इसकी आबो-हवा पर भी पड़ रहा है। रविवार रात 12 बजे तक पंजाब के अमृतसर का ऐवरेज एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। यानी कि यहां ग्रैप-2 लागू किया हो चुका है। इतना ही नहीं, शनिवार-रविवार की रात 1 बजे अमृतसर का तापमान 440 तक पहुंच गया था। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के हालात भी ठीक नहीं है। यहां सेक्टर 53 में ऐवरेज एक्यूआई 224 दर्ज किया गया। रविवार-सोमवार की रात 11 बजे एक्यूआई 343 तक पहुंच गया था। वहीं, पंजाब के जालंधर में ऐवरेज एक्यूआई 180, खन्ना में 149, लुधियाना में 166, मंडी गोबिंदगढ़ में 222 और पटियाला में 196 दर्ज किया गया। यानी कि चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकतर शहरों में ग्रैप-2 लागू हो चुका है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- रविवार शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज 19 से 32 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। मोहाली- रविवार शाम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- बीती शाम तापमान 31.6 डिग्री रहा। आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- बीते दिन सर्वाधिक तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार का तापमान 32.6 डिग्री रहा। आज का तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शनिवार का तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।