पंजाब की सीमा घुसा पाकिस्तानी ड्रोन:फिरोजपुर के कस्बे ममदोट की घटना, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा, लोगों ने बनाए वीडियो

पंजाब की सीमा घुसा पाकिस्तानी ड्रोन:फिरोजपुर के कस्बे ममदोट की घटना, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा, लोगों ने बनाए वीडियो

पंजाब में पाक की सीमा से सटे जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की। भारतीय सैन्य जवानों की सतर्कता के चलते ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया। सीमा से लगे एक गांव के कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बीएसएफ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। घटना के बाद से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 250 से अधिक राउंड फायरिंग की कस्बा ममदोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की, जिससे वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। सेना को पहले ही सूचना मिल गई थी कि पाकिस्तान इस इलाके में ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर सकता है, इसलिए भारतीय सेना ने पहले ही इस गांव की छत पर मोर्चा संभाल लिया था। जैसे ही ड्रोन ने भारत में घुसपैठ की, सेना ने उस पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने इस ड्रोन पर करीब 250 राउंड गोलियां चलाईं। पंजाब में पाक की सीमा से सटे जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की। भारतीय सैन्य जवानों की सतर्कता के चलते ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया। सीमा से लगे एक गांव के कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बीएसएफ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। घटना के बाद से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 250 से अधिक राउंड फायरिंग की कस्बा ममदोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की, जिससे वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। सेना को पहले ही सूचना मिल गई थी कि पाकिस्तान इस इलाके में ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर सकता है, इसलिए भारतीय सेना ने पहले ही इस गांव की छत पर मोर्चा संभाल लिया था। जैसे ही ड्रोन ने भारत में घुसपैठ की, सेना ने उस पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने इस ड्रोन पर करीब 250 राउंड गोलियां चलाईं।   पंजाब | दैनिक भास्कर