दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घसीटते हुए थाने ले गए:पुलिस ऐसे टूट पड़ी, जैसे डकैत आए हों, मेरठ में दलित महिलाओं का दर्द

स्पॉट : लावड़ गांव, मेरठ तारीख : 7 मई, 2025 मेरठ में दलित परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 9 मई को वीडियो सामने आने के बाद 5 पुलिस वालों को थाने-चौकी से हटा दिया गया। अभी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। दरअसल, दो भाइयों के बीच मकान के झगड़े को सुलझाने पुलिस पहुंची थी। दोनों भाइयों को थाने ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिवार की महिलाओं ने विरोध कर दिया। पुलिस का आरोप- महिलाओं ने हमारी वर्दी फाड़ी, हाथापाई की। इसके बाद उन्हें खदेड़ा गया। महिलाओं का पक्ष – हमें लाठी से पीटा, खींचकर थाने ले गए। वहां सोने-चांदी के जेवर छीन लिए। 10 मई को मामला और तूल पकड़ गया। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान पीड़ित महिलाओं को लेकर SSP दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेस और भीम आर्मी के नेताओं ने भी हंगामा किया। यूपी में सियासत शुरू होने के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप की टीम मेरठ मुख्यालय से 20km दूर गांव लावड़ पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले लावड़ का माहौल समझिए पुलिस का डर, लोग कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं
लावड़ गांव पहुंचने के बाद हमने महिलाओं से मारपीट की घटना का जिक्र किया। इस पर लोगों ने हमें मोहल्ला खारी कुआं तक पहुंचा दिया। मोहल्ले में नीम के पेड़ के पास लोग इकट्ठे दिखे। हमने उनसे पूछा- सुना है यहां 7 मई को महिलाओं से मारपीट हुई थी? उन्होंने बिना कैमरे पर आए बताया- उस दिन पुलिस ने सतपाल के घर की महिलाओं को पीटा था। वह अपने 3 बेटे सुनील, अनिल और सुशील के साथ रहते हैं। तीनों बेटों के अलग-अलग घर हैं। सतपाल अपनी पत्नी रोशनी के साथ सबसे छोटे बेटे सुशील के घर में रहते हैं। तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। झगड़ा तो उनका आपस का था, लेकिन मारपीट पुलिस के साथ हो गई थी। इसके बाद हम सतपाल के घर पहुंचे। बाहर भीड़ लगी थी। लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय जाटव महासंघ के पदाधिकारी मिलने आए हैं। सतपाल, उनके बेटे सुनील और सुशील पदाधिकारियों को बता रहे थे कि पुलिस ने पहले बात की, फिर अचानक गुस्से में धक्का-मुक्की करने लगे। घर की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा। जब यह सब बातचीत चल रही थी, तभी सतपाल की 68 साल की पत्नी रोशनी अपनी चोट दिखाने लगीं। वह कह रही थीं कि मुझे इस बुढ़ापे में बहुत बुरी तरह से पीटा गया। पूरा शरीर दर्द कर रहा है। करवट भी बदलती हूं, तो ऐसा लगता है कि जान निकल जाएगी। वह चारपाई पर लेटी थीं। घर के अंदर से सुशील की पत्नी कविता ने कहा- पुलिस मुझे चौकी पर लेकर गई। वो लोग बहुत गुस्से में थे। हमें डंडे से बुरी तरह से पीटा गया। अंदरूनी चोटें आई हैं, बहुत दर्द हो रहा। सुनील की पत्नी शशि भी चारपाई पर लेटी थीं। वह बताने लगीं कि मैं तो पूरे मामले में थी ही नहीं, अलग खड़ी थी। लेकिन, पुलिस वालों ने मुझे भी पीट दिया। घर के अंदर घुस आए। डंडे मारकर टीवी और चारपाई तोड़ दी। सुनील बता रहे थे कि पुलिस इस तरह से पहुंची, जैसे कि वह कोई डकैत हों। वो लोग कह रहे थे कि तुमको इंसाफ चाहिए, हम देंगे। अब जानिए पीड़ित परिवार ने क्या कहा दरोगा को बाइक की चाबी लगी, उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला हुआ
सुनील कहते हैं- सुशील घर में निर्माण कार्य करा रहे हैं। 7 मई की शाम सुशील ने पिता का कुछ पुराना सामान घर से बाहर निकालकर रख दिया। इसको लेकर पिता ने विरोध किया तो सुशील से उनकी कहासुनी होने लगी। मैं बड़ा भाई हूं, इसलिए सुशील को डांट दिया। इसके बाद कहासुनी होने लगी। इसी बीच लावड़ चौकी से अंडर ट्रेनी दरोगा अमित कुमार और सुमित गुप्ता बाइक से मौके पर पहुंचे। दोनों दरोगा से सुशील की कहासुनी हुई, तो उसको पकड़कर ले जाने लगे। इसी दौरान महिलाओं ने विरोध किया तो दरोगा अमित कुमार की बाइक की चाबी उनके माथे पर लग गई। उसके बाद उन्होंने चौकी में फोन कर दिया कि इन लोगों ने हम पर हमला कर दिया है। इसके बाद 15-20 पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और मारपीट करते हुए परिवार के लोगों को पुलिस चौकी ले गए। वहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद सुशील, उसकी पत्नी कविता का 151 में चालान कर जमानत पर छोड़ा गया। अब पुलिस की तरफ से दर्ज FIR में क्या लिखा गया, ये जानिए महिलाओं ने ईंट-पत्थर से हमारे ऊपर हमला किया
पूरे मामले में लावड़ चौकी पर तैनात दरोगा अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 7 मई को एक फरियादी सुनील इंचौली चौकी पहुंचे। उन्होंने अपने छोटे भाई सुशील के खिलाफ शिकायत दी कि उसने मारपीट करके सामान बाहर निकालकर फेंक दिया है। इस पर वह दूसरे दरोगा सुमित गुप्ता के साथ जीडी में रवानगी दर्ज करके मौके पर गए। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, सुशील पक्ष कोई बात समझने को राजी नहीं था। इसके बाद वह सुशील को हिरासत में लेकर ले जाने लगे। इसी बीच सुशील की मां रोशनी और पत्नी कविता ने उनसे छीना-झपटी की। तहरीर छीनकर फाड़ दी। सुशील का हाथ छुड़ाते हुए मेरी वर्दी पकड़कर खींची। महिला की छीना-झपटी के मामले में मैंने थाना प्रभारी को बताने के लिए जैसे ही फोन निकाला, तो कविता ने मेरे फोन पर हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। इससे मेरा फोन टूट गया और मेरे हाथ में पकड़ी बाइक की चाबी नाली में जा गिरी। मैं कुछ समझ पाता या अपना फोन उठा पाता, तब तक दोनों महिलाओं ने हम पर पास पड़े ईंट-रोड़ों से हमला कर दिया। एक रोड़ा मेरी दाहिनी आंख के ऊपर लगा। हम वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। उसके बाद उप-निरीक्षक सुमित गुप्ता ने अपने फोन से थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुशील उसकी पत्नी कविता, मां रोशनी और कुछ अन्य लोगों ने हम पर फिर से ईंट-रोड़े बरसा दिए। गालियां देते हुए हमें लौट जाने की धमकी देने लगे। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से हमने कविता और रोशनी को रोक लिया। जबकि, सुशील और अन्य लोग मौका देखकर फरार हो गए। दूसरा वीडियो भी सामने आया हाथ में ईंट लिए महिला ने दरोगा की वर्दी खींची
इस मामले में पहले पुलिस का महिलाओं को पीटने का वीडियो सामने आया था। अब एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। इसमें दरोगा अमित कुमार सुशील कुमार का हाथ पकड़े खड़े हैं। इस दौरान एक महिला उनके गिरेबान पर हाथ डाल रही है। दरोगा की आंख के ऊपर चोट लगी है। दरोगा की वर्दी से खींचतान की जा रही है। वीडियो में महिला दूसरे दरोगा के पीछे जा रही है। दरोगा दूर रहने की बात कह रहे हैं। एक वीडियो में महिला हाथ में ईंट लिए नजर आ रही है। पुलिस का दावा है कि पहले दरोगा के साथ बदसलूकी की गई। उनकी वर्दी खींची गई। इसके बाद उन पर ईंट से हमला किया गया। इसके बाद ही पूरा घटनाक्रम हुआ। सुशील, उसकी पत्नी और मां पर FIR
दरोगा अमित कुमार की तरफ से इंचौली थाने में सुशील पुत्र सतपाल, उसकी पत्नी कविता और मां रोशनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक अज्ञात को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। अब यूपी में हो रही सियासत जानिए… सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक अतुल प्रधान 10 मई को पीड़ित महिलाओं के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 11 मई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की। राष्ट्रीय जाटव महासंघ भी मैदान में उतर गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा- हमने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस तरह से महिलाओं की बेदर्दी से पिटाई किया जाना शर्मनाक है। आरोपी दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस एक्शन पर एक नजर थाना और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया
इस पूरे मामले में SSP डॉ. विपिन ताडा ने 11 मई की देर रात कार्रवाई की। इंचौली थाना प्रभारी नितिन पांडेय, लावड़ चौकी इंचार्ज इन्द्रेश विक्रम सिंह, दरोगा सुमित गुप्ता, पवन सैनी और सिपाही वसीम को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरोगा अमित कुमार की कार्यशैली को लेकर जांच चल रही है। ———————— यह खबर भी पढ़ें : कानपुर में 50 दुकानें राख, 5 सिलेंडर और बैट्रियां फटीं, 35 से अधिक गाड़ियां जलीं, 6 लोग झुलसे, 3 किमी तक दिखा धुआं कानपुर के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए। ई- रिक्शा की बैटरियों में भी जोरदार धमाके हुए। कुछ तेल और मोबिल आयल के ड्रमों में भी विस्फोट हुआ। आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया। पढ़िए पूरी खबर… स्पॉट : लावड़ गांव, मेरठ तारीख : 7 मई, 2025 मेरठ में दलित परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 9 मई को वीडियो सामने आने के बाद 5 पुलिस वालों को थाने-चौकी से हटा दिया गया। अभी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। दरअसल, दो भाइयों के बीच मकान के झगड़े को सुलझाने पुलिस पहुंची थी। दोनों भाइयों को थाने ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिवार की महिलाओं ने विरोध कर दिया। पुलिस का आरोप- महिलाओं ने हमारी वर्दी फाड़ी, हाथापाई की। इसके बाद उन्हें खदेड़ा गया। महिलाओं का पक्ष – हमें लाठी से पीटा, खींचकर थाने ले गए। वहां सोने-चांदी के जेवर छीन लिए। 10 मई को मामला और तूल पकड़ गया। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान पीड़ित महिलाओं को लेकर SSP दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेस और भीम आर्मी के नेताओं ने भी हंगामा किया। यूपी में सियासत शुरू होने के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप की टीम मेरठ मुख्यालय से 20km दूर गांव लावड़ पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले लावड़ का माहौल समझिए पुलिस का डर, लोग कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं
लावड़ गांव पहुंचने के बाद हमने महिलाओं से मारपीट की घटना का जिक्र किया। इस पर लोगों ने हमें मोहल्ला खारी कुआं तक पहुंचा दिया। मोहल्ले में नीम के पेड़ के पास लोग इकट्ठे दिखे। हमने उनसे पूछा- सुना है यहां 7 मई को महिलाओं से मारपीट हुई थी? उन्होंने बिना कैमरे पर आए बताया- उस दिन पुलिस ने सतपाल के घर की महिलाओं को पीटा था। वह अपने 3 बेटे सुनील, अनिल और सुशील के साथ रहते हैं। तीनों बेटों के अलग-अलग घर हैं। सतपाल अपनी पत्नी रोशनी के साथ सबसे छोटे बेटे सुशील के घर में रहते हैं। तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। झगड़ा तो उनका आपस का था, लेकिन मारपीट पुलिस के साथ हो गई थी। इसके बाद हम सतपाल के घर पहुंचे। बाहर भीड़ लगी थी। लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय जाटव महासंघ के पदाधिकारी मिलने आए हैं। सतपाल, उनके बेटे सुनील और सुशील पदाधिकारियों को बता रहे थे कि पुलिस ने पहले बात की, फिर अचानक गुस्से में धक्का-मुक्की करने लगे। घर की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा। जब यह सब बातचीत चल रही थी, तभी सतपाल की 68 साल की पत्नी रोशनी अपनी चोट दिखाने लगीं। वह कह रही थीं कि मुझे इस बुढ़ापे में बहुत बुरी तरह से पीटा गया। पूरा शरीर दर्द कर रहा है। करवट भी बदलती हूं, तो ऐसा लगता है कि जान निकल जाएगी। वह चारपाई पर लेटी थीं। घर के अंदर से सुशील की पत्नी कविता ने कहा- पुलिस मुझे चौकी पर लेकर गई। वो लोग बहुत गुस्से में थे। हमें डंडे से बुरी तरह से पीटा गया। अंदरूनी चोटें आई हैं, बहुत दर्द हो रहा। सुनील की पत्नी शशि भी चारपाई पर लेटी थीं। वह बताने लगीं कि मैं तो पूरे मामले में थी ही नहीं, अलग खड़ी थी। लेकिन, पुलिस वालों ने मुझे भी पीट दिया। घर के अंदर घुस आए। डंडे मारकर टीवी और चारपाई तोड़ दी। सुनील बता रहे थे कि पुलिस इस तरह से पहुंची, जैसे कि वह कोई डकैत हों। वो लोग कह रहे थे कि तुमको इंसाफ चाहिए, हम देंगे। अब जानिए पीड़ित परिवार ने क्या कहा दरोगा को बाइक की चाबी लगी, उन्होंने कहा कि मुझ पर हमला हुआ
सुनील कहते हैं- सुशील घर में निर्माण कार्य करा रहे हैं। 7 मई की शाम सुशील ने पिता का कुछ पुराना सामान घर से बाहर निकालकर रख दिया। इसको लेकर पिता ने विरोध किया तो सुशील से उनकी कहासुनी होने लगी। मैं बड़ा भाई हूं, इसलिए सुशील को डांट दिया। इसके बाद कहासुनी होने लगी। इसी बीच लावड़ चौकी से अंडर ट्रेनी दरोगा अमित कुमार और सुमित गुप्ता बाइक से मौके पर पहुंचे। दोनों दरोगा से सुशील की कहासुनी हुई, तो उसको पकड़कर ले जाने लगे। इसी दौरान महिलाओं ने विरोध किया तो दरोगा अमित कुमार की बाइक की चाबी उनके माथे पर लग गई। उसके बाद उन्होंने चौकी में फोन कर दिया कि इन लोगों ने हम पर हमला कर दिया है। इसके बाद 15-20 पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और मारपीट करते हुए परिवार के लोगों को पुलिस चौकी ले गए। वहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद सुशील, उसकी पत्नी कविता का 151 में चालान कर जमानत पर छोड़ा गया। अब पुलिस की तरफ से दर्ज FIR में क्या लिखा गया, ये जानिए महिलाओं ने ईंट-पत्थर से हमारे ऊपर हमला किया
पूरे मामले में लावड़ चौकी पर तैनात दरोगा अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 7 मई को एक फरियादी सुनील इंचौली चौकी पहुंचे। उन्होंने अपने छोटे भाई सुशील के खिलाफ शिकायत दी कि उसने मारपीट करके सामान बाहर निकालकर फेंक दिया है। इस पर वह दूसरे दरोगा सुमित गुप्ता के साथ जीडी में रवानगी दर्ज करके मौके पर गए। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, सुशील पक्ष कोई बात समझने को राजी नहीं था। इसके बाद वह सुशील को हिरासत में लेकर ले जाने लगे। इसी बीच सुशील की मां रोशनी और पत्नी कविता ने उनसे छीना-झपटी की। तहरीर छीनकर फाड़ दी। सुशील का हाथ छुड़ाते हुए मेरी वर्दी पकड़कर खींची। महिला की छीना-झपटी के मामले में मैंने थाना प्रभारी को बताने के लिए जैसे ही फोन निकाला, तो कविता ने मेरे फोन पर हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। इससे मेरा फोन टूट गया और मेरे हाथ में पकड़ी बाइक की चाबी नाली में जा गिरी। मैं कुछ समझ पाता या अपना फोन उठा पाता, तब तक दोनों महिलाओं ने हम पर पास पड़े ईंट-रोड़ों से हमला कर दिया। एक रोड़ा मेरी दाहिनी आंख के ऊपर लगा। हम वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। उसके बाद उप-निरीक्षक सुमित गुप्ता ने अपने फोन से थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुशील उसकी पत्नी कविता, मां रोशनी और कुछ अन्य लोगों ने हम पर फिर से ईंट-रोड़े बरसा दिए। गालियां देते हुए हमें लौट जाने की धमकी देने लगे। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से हमने कविता और रोशनी को रोक लिया। जबकि, सुशील और अन्य लोग मौका देखकर फरार हो गए। दूसरा वीडियो भी सामने आया हाथ में ईंट लिए महिला ने दरोगा की वर्दी खींची
इस मामले में पहले पुलिस का महिलाओं को पीटने का वीडियो सामने आया था। अब एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। इसमें दरोगा अमित कुमार सुशील कुमार का हाथ पकड़े खड़े हैं। इस दौरान एक महिला उनके गिरेबान पर हाथ डाल रही है। दरोगा की आंख के ऊपर चोट लगी है। दरोगा की वर्दी से खींचतान की जा रही है। वीडियो में महिला दूसरे दरोगा के पीछे जा रही है। दरोगा दूर रहने की बात कह रहे हैं। एक वीडियो में महिला हाथ में ईंट लिए नजर आ रही है। पुलिस का दावा है कि पहले दरोगा के साथ बदसलूकी की गई। उनकी वर्दी खींची गई। इसके बाद उन पर ईंट से हमला किया गया। इसके बाद ही पूरा घटनाक्रम हुआ। सुशील, उसकी पत्नी और मां पर FIR
दरोगा अमित कुमार की तरफ से इंचौली थाने में सुशील पुत्र सतपाल, उसकी पत्नी कविता और मां रोशनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक अज्ञात को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। अब यूपी में हो रही सियासत जानिए… सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक अतुल प्रधान 10 मई को पीड़ित महिलाओं के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 11 मई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की। राष्ट्रीय जाटव महासंघ भी मैदान में उतर गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा- हमने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस तरह से महिलाओं की बेदर्दी से पिटाई किया जाना शर्मनाक है। आरोपी दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस एक्शन पर एक नजर थाना और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया
इस पूरे मामले में SSP डॉ. विपिन ताडा ने 11 मई की देर रात कार्रवाई की। इंचौली थाना प्रभारी नितिन पांडेय, लावड़ चौकी इंचार्ज इन्द्रेश विक्रम सिंह, दरोगा सुमित गुप्ता, पवन सैनी और सिपाही वसीम को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरोगा अमित कुमार की कार्यशैली को लेकर जांच चल रही है। ———————— यह खबर भी पढ़ें : कानपुर में 50 दुकानें राख, 5 सिलेंडर और बैट्रियां फटीं, 35 से अधिक गाड़ियां जलीं, 6 लोग झुलसे, 3 किमी तक दिखा धुआं कानपुर के कलक्टर गंज की पुरानी गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। गल्ला, किराना, मूंगफली और दवा की दुकानें जल गईं। आग की चपेट से आकर 5 सिलेंडर फट गए। ई- रिक्शा की बैटरियों में भी जोरदार धमाके हुए। कुछ तेल और मोबिल आयल के ड्रमों में भी विस्फोट हुआ। आग में 3 चार पहिया वाहन, 12 ई-रिक्शा और करीब 20 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। आसमान में उठा धुएं का गुबार 3 किमी दूर तक देखा गया। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर