लुधियाना में आज CM मान:विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन,3 बार पहले रद्द हो चुका दौरा

लुधियाना में आज CM मान:विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन,3 बार पहले रद्द हो चुका दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बीते दिन देर शाम लुधियाना पहुंचे। आज वह कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। वहीं DMC अस्पताल में दाखिल ड्रोन धमाके से झुलसे व्यक्ति से भी मुलाकात कर सकते है।इससे पहले 3 बार मुख्यमंत्री का दौरान रद्द हो चुका है। आज सुबह 11.30 बजे उत्तरी हलके में बुड्डा दरिया के पास बने चांद सिनेमा ओवरब्रिज का उद्घाटन मुख्य कार्यक्रम है। स्थानीय लोग पिछले 15 वर्षों से इस पुल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही अंबेडकर भवन में नए ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन भी प्रस्तावित था। रविवार-सोमवार और मंगलवार को भी रद्द किया गया कार्यक्रम सीएम का यह दौरा पहले रविवार को निर्धारित था। फिर सोमवार को टाला गया और अब मंगलवार को भी रद्द कर दिया गया। बीते दिन चांद सिनेमा के पास कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही टेंट लगाकर मंच तैयार किया गया था। ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर भी लगाया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बीते दिन देर शाम लुधियाना पहुंचे। आज वह कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। वहीं DMC अस्पताल में दाखिल ड्रोन धमाके से झुलसे व्यक्ति से भी मुलाकात कर सकते है।इससे पहले 3 बार मुख्यमंत्री का दौरान रद्द हो चुका है। आज सुबह 11.30 बजे उत्तरी हलके में बुड्डा दरिया के पास बने चांद सिनेमा ओवरब्रिज का उद्घाटन मुख्य कार्यक्रम है। स्थानीय लोग पिछले 15 वर्षों से इस पुल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही अंबेडकर भवन में नए ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन भी प्रस्तावित था। रविवार-सोमवार और मंगलवार को भी रद्द किया गया कार्यक्रम सीएम का यह दौरा पहले रविवार को निर्धारित था। फिर सोमवार को टाला गया और अब मंगलवार को भी रद्द कर दिया गया। बीते दिन चांद सिनेमा के पास कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही टेंट लगाकर मंच तैयार किया गया था। ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर भी लगाया गया था।   पंजाब | दैनिक भास्कर