पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य के करीब है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक पंजाब में तापमान बढ़ता रहेगा। लेकिन, 17 मई से फिर राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बठिंडा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर राज्य का सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं। बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश हो सकती है। इस दिन नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में छिटपुट बारिश (25% से कम क्षेत्रों में) हो सकती है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य के करीब है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक पंजाब में तापमान बढ़ता रहेगा। लेकिन, 17 मई से फिर राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बठिंडा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर राज्य का सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं। बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश हो सकती है। इस दिन नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में छिटपुट बारिश (25% से कम क्षेत्रों में) हो सकती है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
