हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार को सीवेज मेनहोल में गिरने से 3 बाप-बेटों की मौत हो गई। यह घटना घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय हुई। पहले एक बेटा गिरा था। उसे बचाने के लिए भाई और पिता भी सीवर में उतर गए, लेकिन वापस नहीं आए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों के शवों को सीवर से निकालकर कब्जे में लिया। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। यह मामला रोहतक के माजरा गांव का है। मृतकों की पहचान महाबीर सिंह और उनके 2 बेटे दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि सीवर में जहरीली गैस चढ़ने से तीनों की मौत हुई है। बेटों की मां ने ये 3 बातें बताईं… पिता फौज से रिटायर था, बेटे प्राइवेट जॉब करते थे
संतोष ने बताया कि उनके पति महाबीर फौज से रिटायर थे। वहीं, लक्ष्मण बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था, जबकि दीपक रोहतक की एक निजी कंपनी में काम करता था। उनका बड़ा बेटा राजकुमार भी नौकरीपेशा है। संतोष के अनुसार, उनकी 4 लड़कियां और 3 लड़के थे। उन्होंने चारों लड़कियों की शादी कर दी है। वे अपने ससुराल में हैं। जबकि, बेटों में अभी केवल राजकुमार की शादी हुई थी। दीपक और लक्ष्मण अभी अविवाहित थे। हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार को सीवेज मेनहोल में गिरने से 3 बाप-बेटों की मौत हो गई। यह घटना घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय हुई। पहले एक बेटा गिरा था। उसे बचाने के लिए भाई और पिता भी सीवर में उतर गए, लेकिन वापस नहीं आए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों के शवों को सीवर से निकालकर कब्जे में लिया। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। यह मामला रोहतक के माजरा गांव का है। मृतकों की पहचान महाबीर सिंह और उनके 2 बेटे दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि सीवर में जहरीली गैस चढ़ने से तीनों की मौत हुई है। बेटों की मां ने ये 3 बातें बताईं… पिता फौज से रिटायर था, बेटे प्राइवेट जॉब करते थे
संतोष ने बताया कि उनके पति महाबीर फौज से रिटायर थे। वहीं, लक्ष्मण बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था, जबकि दीपक रोहतक की एक निजी कंपनी में काम करता था। उनका बड़ा बेटा राजकुमार भी नौकरीपेशा है। संतोष के अनुसार, उनकी 4 लड़कियां और 3 लड़के थे। उन्होंने चारों लड़कियों की शादी कर दी है। वे अपने ससुराल में हैं। जबकि, बेटों में अभी केवल राजकुमार की शादी हुई थी। दीपक और लक्ष्मण अभी अविवाहित थे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
