बठिंडा में तलवंडी साबो में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की हत्या के मामले में किसान संगठनों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (मानसा) के सदस्यों ने डीएसपी कार्यालय के सामने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। घटना 10 मई की है, जब जमीन विवाद के चलते दविंदर सिंह को उनके बेटे और उसके साथियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर 11 मई को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 12 मई को इलाज के दौरान दविंदर सिंह की मृत्यु हो गई। पत्नी और छोटा बेटा भी खतरे में किसान संगठन के नेताओं ने बताया कि मृतक की पत्नी और छोटा बेटा भी खतरे में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। तलवंडी साबो थाना एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक दविंदर सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके थे। बठिंडा में तलवंडी साबो में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की हत्या के मामले में किसान संगठनों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (मानसा) के सदस्यों ने डीएसपी कार्यालय के सामने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। घटना 10 मई की है, जब जमीन विवाद के चलते दविंदर सिंह को उनके बेटे और उसके साथियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर 11 मई को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 12 मई को इलाज के दौरान दविंदर सिंह की मृत्यु हो गई। पत्नी और छोटा बेटा भी खतरे में किसान संगठन के नेताओं ने बताया कि मृतक की पत्नी और छोटा बेटा भी खतरे में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। तलवंडी साबो थाना एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक दविंदर सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
