यूपी में शुक्रवार को मौसम बदल गया। मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर समेत पांच शहरों में बारिश हुई। बहराइच में धूल भरी आंधी आई। इतनी तेज हवा चली कि टीनशेड उड़ गए और पेड़ों की टहनियां टूट गईं। सहारनपुर में भी तेज हवाएं चल रही है। हल्की बूंदाबांदी हुई है। जहां एक तरफ बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी भी पड़ रही है। प्रयागराज में इतनी गर्मी है कि नगर निगम ने फव्वारे से सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। बेली अस्पताल में हीटवेव की चपेट में आए लोगों के लिए 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के पैर न जलें, इसलिए जूट के मैट बिछाए गए हैं। इसके साथ ही पूरे मंदिर कॉरिडोर परिसर को जर्मन हैंगर से पैक किया गया है। कॉरिडोर परिसर में कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। ORS घोल की भी व्यवस्था की गई है। बुधवार को आगरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि 20 मई तक बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश हुई तो पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, उमस बढ़ने की संभावना भी है। 4 तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- यूपी में शुक्रवार को मौसम बदल गया। मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर समेत पांच शहरों में बारिश हुई। बहराइच में धूल भरी आंधी आई। इतनी तेज हवा चली कि टीनशेड उड़ गए और पेड़ों की टहनियां टूट गईं। सहारनपुर में भी तेज हवाएं चल रही है। हल्की बूंदाबांदी हुई है। जहां एक तरफ बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी भी पड़ रही है। प्रयागराज में इतनी गर्मी है कि नगर निगम ने फव्वारे से सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। बेली अस्पताल में हीटवेव की चपेट में आए लोगों के लिए 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के पैर न जलें, इसलिए जूट के मैट बिछाए गए हैं। इसके साथ ही पूरे मंदिर कॉरिडोर परिसर को जर्मन हैंगर से पैक किया गया है। कॉरिडोर परिसर में कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। ORS घोल की भी व्यवस्था की गई है। बुधवार को आगरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि 20 मई तक बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश हुई तो पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, उमस बढ़ने की संभावना भी है। 4 तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 5 शहरों में बारिश, बहराइच में तेज आंधी:प्रयागराज में इतनी गर्मी कि फव्वारे से पानी डाल रहे, विश्वनाथ मंदिर में मैट बिछाया
