सोनीपत में शिक्षामंत्री का कांग्रेस पर हमला:बोले- मंदबुद्धियों की पार्टी, ओमप्रकाश धनखड़ ने भी साधा निशाना; वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम में की शिरकत

सोनीपत में आयोजित ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल स्कूल में किया गया था, जहां दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस को मंदबुद्धियों की पार्टी करार दिया। इस मौके पर मंच से दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी पर तीखी टिप्पणी की। खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ समय की मांग है। इससे देश में संसाधनों की बचत होगी और चुनावी प्रक्रिया सरल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी कई बार इसके पक्ष में राय दे चुका है, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लालच में इस व्यवस्था को खत्म कर दिया। धनखड़ ने कहा कि जब चुनाव बार-बार होते हैं, तब सरकारों को काम रोककर केवल वोट बैंक पर ध्यान देना पड़ता है, जिससे विकास प्रभावित होता है। शिक्षा मंत्री ने उठाए खर्च और संसाधनों पर सवाल
महिपाल ढांडा ने भी ‘वन नेशन- वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश में चुनाव पर खर्च होने वाले भारी भरकम संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि बार-बार व्यवस्थाएं बनाना, कर्मचारियों की तैनाती और अन्य संसाधन जुटाना एक बड़ी चुनौती है, जिसे एक बार में चुनाव कराकर हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आमजन और प्रशासन दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दसवीं रिजल्ट पर भी दी जानकारी
शिक्षा मंत्री से जब दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि परिणाम में कोई देरी नहीं हुई है। रिजल्ट तय समय पर जारी किया जाएगा। उन्होंने किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या प्रशासनिक देरी से इनकार किया। मानेसर लैंड विवाद पर बोले ढांडा
मानेसर लैंड विवाद पर बोलते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि कोर्ट का हर फैसला एक प्रक्रिया का हिस्सा होता है और इसमें समय लगता है। उन्होंने कोर्ट के मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को बताया मंदबुद्धियों की पार्टी
सभा में अपने संबोधन के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को मंदबुद्धियों की पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस के नेता देश को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की पीठ थपथपा रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसे झूठे प्रचार कर रही है कि पीएम मोदी अमेरिका के सामने झुक गए। ढांडा ने कहा कि इंदिरा गांधी के दौर में अमेरिका के सामने न झुकने की बातें करने वाले आज मोदी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पानी विवाद पर पंजाब सरकार को घेरा
सतलुज-यमुना लिंक (SYL) के पानी को लेकर भी महिपाल ढांडा ने पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझकर हरियाणा को उसका हक का पानी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के तहत हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन पंजाब इसे मूंछ का सवाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर इतना बड़ा राजनीतिक विवाद करना सही नहीं है। भगवत मान सरकार पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
शिक्षा मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को झूठा करार देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी पानी की समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं बनाई। केवल राजनीति की गई, जिससे हरियाणा को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता जो पहले हरियाणा को छोटा भाई कहकर समर्थन करते थे, आज उसी हरियाणा का पानी रोक रहे हैं। तुर्की पर कड़ा रुख
तुर्की के भारत विरोधी रुख को लेकर महिपाल ढांडा ने कहा कि जो भी देश आतंकवाद का समर्थन करेगा, वह भारत का मित्र नहीं हो सकता। उन्होंने भारत की परिपक्व विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अब किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस के बयान पर तंज
कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मीडिया में बने रहने के लिए नीचता पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनका मकसद केवल सत्ता पाना है, न कि देश की सेवा करना। देश विरोधी मानसिकता को नहीं सहेगा भारत : ढांडा
अंत में महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेता भारत को नीचा दिखाकर विदेशी ताकतों के समर्थन से सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जनता अब समझदार है और ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। सोनीपत में आयोजित ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल स्कूल में किया गया था, जहां दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस को मंदबुद्धियों की पार्टी करार दिया। इस मौके पर मंच से दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी पर तीखी टिप्पणी की। खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ समय की मांग है। इससे देश में संसाधनों की बचत होगी और चुनावी प्रक्रिया सरल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी कई बार इसके पक्ष में राय दे चुका है, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लालच में इस व्यवस्था को खत्म कर दिया। धनखड़ ने कहा कि जब चुनाव बार-बार होते हैं, तब सरकारों को काम रोककर केवल वोट बैंक पर ध्यान देना पड़ता है, जिससे विकास प्रभावित होता है। शिक्षा मंत्री ने उठाए खर्च और संसाधनों पर सवाल
महिपाल ढांडा ने भी ‘वन नेशन- वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश में चुनाव पर खर्च होने वाले भारी भरकम संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि बार-बार व्यवस्थाएं बनाना, कर्मचारियों की तैनाती और अन्य संसाधन जुटाना एक बड़ी चुनौती है, जिसे एक बार में चुनाव कराकर हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आमजन और प्रशासन दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दसवीं रिजल्ट पर भी दी जानकारी
शिक्षा मंत्री से जब दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि परिणाम में कोई देरी नहीं हुई है। रिजल्ट तय समय पर जारी किया जाएगा। उन्होंने किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या प्रशासनिक देरी से इनकार किया। मानेसर लैंड विवाद पर बोले ढांडा
मानेसर लैंड विवाद पर बोलते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि कोर्ट का हर फैसला एक प्रक्रिया का हिस्सा होता है और इसमें समय लगता है। उन्होंने कोर्ट के मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को बताया मंदबुद्धियों की पार्टी
सभा में अपने संबोधन के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को मंदबुद्धियों की पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस के नेता देश को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की पीठ थपथपा रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसे झूठे प्रचार कर रही है कि पीएम मोदी अमेरिका के सामने झुक गए। ढांडा ने कहा कि इंदिरा गांधी के दौर में अमेरिका के सामने न झुकने की बातें करने वाले आज मोदी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पानी विवाद पर पंजाब सरकार को घेरा
सतलुज-यमुना लिंक (SYL) के पानी को लेकर भी महिपाल ढांडा ने पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझकर हरियाणा को उसका हक का पानी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के तहत हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन पंजाब इसे मूंछ का सवाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर इतना बड़ा राजनीतिक विवाद करना सही नहीं है। भगवत मान सरकार पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
शिक्षा मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को झूठा करार देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी पानी की समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं बनाई। केवल राजनीति की गई, जिससे हरियाणा को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता जो पहले हरियाणा को छोटा भाई कहकर समर्थन करते थे, आज उसी हरियाणा का पानी रोक रहे हैं। तुर्की पर कड़ा रुख
तुर्की के भारत विरोधी रुख को लेकर महिपाल ढांडा ने कहा कि जो भी देश आतंकवाद का समर्थन करेगा, वह भारत का मित्र नहीं हो सकता। उन्होंने भारत की परिपक्व विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अब किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस के बयान पर तंज
कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मीडिया में बने रहने के लिए नीचता पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनका मकसद केवल सत्ता पाना है, न कि देश की सेवा करना। देश विरोधी मानसिकता को नहीं सहेगा भारत : ढांडा
अंत में महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेता भारत को नीचा दिखाकर विदेशी ताकतों के समर्थन से सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जनता अब समझदार है और ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर