श्रावस्ती में पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर मछलियों को खिलाया:अधजला हाथ बाग में दफन मिला; बोला- झगड़ा करती थी, मार दिया

श्रावस्ती में पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर मछलियों को खिलाया:अधजला हाथ बाग में दफन मिला; बोला- झगड़ा करती थी, मार दिया

नेपाल से सटे श्रावस्ती जिले में एक पति ने अपनी 27 साल की पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें एक बाग में जला दिया। शव के कुछ टुकड़े पूरी तरह जल नहीं पाए तो उन्हें एक गड्‌ढे में दफना दिया। गुरुवार को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। बताया, उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। इसलिए उसको मार दिया है। शव के कुछ टुकड़े उसने मछलियों को भी खिलाए हैं। पुलिस को बाग से एक अधजला हाथ भी मिला है। जिसे फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला 13 मई से लापता थी। 3 फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के मनवरिया गांव निवासी दूबर की बेटी सकीना उर्फ मुकीना (27 साल) की शादी जब्दी निवासी सैफुद्दीन के साथ चार साल पहले 2021 में हुई थी। शादी के एक साल बाद तक सब ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी शुरू हुई, और फिर झगड़े से बात मारपीट तक आ गई। इसी बीच सकीना गंभीर बीमारी का शिकार हो गई। इस बीच 13 मई को सकीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 14 मई को सैफुद्दीन भी गायब हो गया। 15 मई को सैफुद्दीन के बड़े भाई कय्यूम को शक हुआ। उन्होंने सैफुद्दीन को फोन किया और सकीना के बारे में पूछा। सैफुद्दीन ने बहाना बनाते हुए कहा, सकीना मेरे साथ है। हम दोनों लखनऊ इलाज कराने आए हैं। लेकिन सैफुद्दीन गुरुवार रात अकेला घर लौटा, तो बड़े भाई का शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद बड़े भाई कयूम ने पुलिस को सूचना दी। सैफुद्दीन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। सैफुद्दीन के कोई बच्चा नहीं है। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… मौके पर पहुंची पुलिस ने सैफुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में सैफुद्दीन ने कहा- पत्नी बीमार थी। आये दिन झगड़ा करती थी। इसीलिए उसने पत्नी की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े किए। फिर टुकड़े जलाकर बोरी में भरकर सरयू नहर में फेंक दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सैफुद्दीन नशे की गोलियां खाता है। वह लगातार नशे में रहता है। नशे की हालत में होने के कारण पुलिस उसकी बात पर पूरा विश्वास नहीं कर पा रही थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस सरयू नहर पर पहुंची। शव की तलाश शरू की। लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद दोबारा से कड़ाई पूछताछ की, तब उसने बताया कि शव के कुछ टुकड़ों को मैंने मछलियों को खिला दिए। बाकी जलाकर एक गढ्ढे में दफना दिए हैं। इसके बाद आज पुलिस आरोपी पति को उस गढ्ढे के पास लेकर गई। एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी प्रवीण कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गढ्ढा गांव से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में गांव निवासी अजय वर्मा की बाग में था। बोरिंग के गड्ढे से मृतका का एक हाथ अधजला बरामद हुआ है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। मृतका के भाई ने कहा- दहेज के लिए मार डाला मृतक सकीना के भाई ने बताया, सैफुद्दीन दहेज की मांग कर रहा था। इसलिए आए दिन मारपीट करता था। मेरी बहन ने कई बार हम लोगों को बताया। कई बार समझौता कराया। लेकिन वह मान नहीं रहे थे। लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया- आरोपी की निशानदेही पर शव के हिस्से बरामद हुए हैं। मृतक के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। आरोपी ने साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया था। पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में धारा बढ़ाई गई है। आरोपी गिरफ्तार है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… भास्कर के सवाल पर हाथ जोड़कर भागे बब्बन सिंह:कहा- मंत्री ने बोलने से मना किया, डांसर को किस करते वीडियो सामने आया था बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनकी गोद में बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर… नेपाल से सटे श्रावस्ती जिले में एक पति ने अपनी 27 साल की पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें एक बाग में जला दिया। शव के कुछ टुकड़े पूरी तरह जल नहीं पाए तो उन्हें एक गड्‌ढे में दफना दिया। गुरुवार को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। बताया, उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। इसलिए उसको मार दिया है। शव के कुछ टुकड़े उसने मछलियों को भी खिलाए हैं। पुलिस को बाग से एक अधजला हाथ भी मिला है। जिसे फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला 13 मई से लापता थी। 3 फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के मनवरिया गांव निवासी दूबर की बेटी सकीना उर्फ मुकीना (27 साल) की शादी जब्दी निवासी सैफुद्दीन के साथ चार साल पहले 2021 में हुई थी। शादी के एक साल बाद तक सब ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी शुरू हुई, और फिर झगड़े से बात मारपीट तक आ गई। इसी बीच सकीना गंभीर बीमारी का शिकार हो गई। इस बीच 13 मई को सकीना संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 14 मई को सैफुद्दीन भी गायब हो गया। 15 मई को सैफुद्दीन के बड़े भाई कय्यूम को शक हुआ। उन्होंने सैफुद्दीन को फोन किया और सकीना के बारे में पूछा। सैफुद्दीन ने बहाना बनाते हुए कहा, सकीना मेरे साथ है। हम दोनों लखनऊ इलाज कराने आए हैं। लेकिन सैफुद्दीन गुरुवार रात अकेला घर लौटा, तो बड़े भाई का शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद बड़े भाई कयूम ने पुलिस को सूचना दी। सैफुद्दीन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। सैफुद्दीन के कोई बच्चा नहीं है। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… मौके पर पहुंची पुलिस ने सैफुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में सैफुद्दीन ने कहा- पत्नी बीमार थी। आये दिन झगड़ा करती थी। इसीलिए उसने पत्नी की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े किए। फिर टुकड़े जलाकर बोरी में भरकर सरयू नहर में फेंक दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सैफुद्दीन नशे की गोलियां खाता है। वह लगातार नशे में रहता है। नशे की हालत में होने के कारण पुलिस उसकी बात पर पूरा विश्वास नहीं कर पा रही थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस सरयू नहर पर पहुंची। शव की तलाश शरू की। लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद दोबारा से कड़ाई पूछताछ की, तब उसने बताया कि शव के कुछ टुकड़ों को मैंने मछलियों को खिला दिए। बाकी जलाकर एक गढ्ढे में दफना दिए हैं। इसके बाद आज पुलिस आरोपी पति को उस गढ्ढे के पास लेकर गई। एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी प्रवीण कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गढ्ढा गांव से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में गांव निवासी अजय वर्मा की बाग में था। बोरिंग के गड्ढे से मृतका का एक हाथ अधजला बरामद हुआ है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। मृतका के भाई ने कहा- दहेज के लिए मार डाला मृतक सकीना के भाई ने बताया, सैफुद्दीन दहेज की मांग कर रहा था। इसलिए आए दिन मारपीट करता था। मेरी बहन ने कई बार हम लोगों को बताया। कई बार समझौता कराया। लेकिन वह मान नहीं रहे थे। लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया- आरोपी की निशानदेही पर शव के हिस्से बरामद हुए हैं। मृतक के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। आरोपी ने साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया था। पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में धारा बढ़ाई गई है। आरोपी गिरफ्तार है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… भास्कर के सवाल पर हाथ जोड़कर भागे बब्बन सिंह:कहा- मंत्री ने बोलने से मना किया, डांसर को किस करते वीडियो सामने आया था बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनकी गोद में बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर