पंजाब में आज सामान्य रहेगा मौसम:बठिंडा में 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, 19 से यलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज सामान्य रहेगा मौसम:बठिंडा में 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, 19 से यलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद पंजाब के मौसम ने भी करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में आगामी 5 दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बीती शाम कुछ जिलों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, हालांकि कल की तुलना में इसमें 0.6°C की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 45.5°C दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक रहा। चंडीगढ़ शहर में तापमान 39.0°C, वहीं अमृतसर में 41.3°C और लुधियाना में 41.0°C रहा। फरीदकोट, रोपड़ और पटियाला जैसे जिलों में भी 40°C से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम चेतावनी (दिनवार विवरण): पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 23 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 25 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 27 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद पंजाब के मौसम ने भी करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में आगामी 5 दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बीती शाम कुछ जिलों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, हालांकि कल की तुलना में इसमें 0.6°C की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 45.5°C दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक रहा। चंडीगढ़ शहर में तापमान 39.0°C, वहीं अमृतसर में 41.3°C और लुधियाना में 41.0°C रहा। फरीदकोट, रोपड़ और पटियाला जैसे जिलों में भी 40°C से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम चेतावनी (दिनवार विवरण): पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 23 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 25 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 27 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर