अयोध्या-बाराबंकी में तेज बारिश, लखनऊ में बादल छाए:24 घंटे में बिजली गिरने से 3 की मौत; यूपी में सीजन में पहली बार पारा 46°C पार

अयोध्या-बाराबंकी में तेज बारिश, लखनऊ में बादल छाए:24 घंटे में बिजली गिरने से 3 की मौत; यूपी में सीजन में पहली बार पारा 46°C पार

यूपी में मौसम बदल गया है। अयोध्या, बाराबंकी और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। लखनऊ में घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद, नोएडा समेत 8 शहरों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कुशीनगर में बारिश के साथ 30 मिनट तक ओले गिरे। बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। जहां एक तरफ बारिश हुई, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी भी पड़ी। सीजन में पहली बार पारा 46 डिग्री के पार चला गया। बांदा का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को 20 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के 24 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में मौसम बदल गया है। अयोध्या, बाराबंकी और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। लखनऊ में घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद, नोएडा समेत 8 शहरों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कुशीनगर में बारिश के साथ 30 मिनट तक ओले गिरे। बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। जहां एक तरफ बारिश हुई, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी भी पड़ी। सीजन में पहली बार पारा 46 डिग्री के पार चला गया। बांदा का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को 20 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के 24 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर