लुधियाना में आज शाम राष्ट्रीय सुरक्षा मंच और भाजपा लुधियाना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में वीर सैनिकों की बहादुरी को समर्पित एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा फिरोजपुर रोड सरदार ज्वेलर्स आरती चौक से शुरू होगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा का जिला नेतृत्व और अन्य शहरवासी भाग लेंगे। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। धीमान बोले- भारत की रक्षा व्यवस्था मजबूत इस यात्रा मार्च में भाजपा और शहर के अन्य लोग भारत माता की जय और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। आज पूरी दुनिया जान गई है कि भारत की रक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत और सफल है। टैक्स के रूप में दिया गया जनता का पैसा सही मायनों में देश की रक्षा के लिए इस्तेमाल हो रहा है। लुधियाना में आज शाम राष्ट्रीय सुरक्षा मंच और भाजपा लुधियाना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में वीर सैनिकों की बहादुरी को समर्पित एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा फिरोजपुर रोड सरदार ज्वेलर्स आरती चौक से शुरू होगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा का जिला नेतृत्व और अन्य शहरवासी भाग लेंगे। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। धीमान बोले- भारत की रक्षा व्यवस्था मजबूत इस यात्रा मार्च में भाजपा और शहर के अन्य लोग भारत माता की जय और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। आज पूरी दुनिया जान गई है कि भारत की रक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत और सफल है। टैक्स के रूप में दिया गया जनता का पैसा सही मायनों में देश की रक्षा के लिए इस्तेमाल हो रहा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
