यूपी में 14 IAS के ट्रांसफर…4 जिलों के डीएम बदले:हरदोई डीएम को बलिया भेजा; दीपक कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ीं

यूपी में 14 IAS के ट्रांसफर…4 जिलों के डीएम बदले:हरदोई डीएम को बलिया भेजा; दीपक कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ीं

यूपी सरकार ने मंगलवार देर रात 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले किए। इनमें 4 जिलों- पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज के डीएम भी शामिल हैं।हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है। बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के पद पर भेजा गया है। महाराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम बनाया गया है। संतोष कुमार शर्मा अब महाराजगंज के डीएम होंगे। संतोष कुमार शर्मा फिलहाल अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीनियर IAS, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक यह अतिरिक्त प्रभार चीफ सेक्रेटरी मनोज सिंह के पास था। सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…. यूपी सरकार ने मंगलवार देर रात 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले किए। इनमें 4 जिलों- पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज के डीएम भी शामिल हैं।हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है। बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के पद पर भेजा गया है। महाराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम बनाया गया है। संतोष कुमार शर्मा अब महाराजगंज के डीएम होंगे। संतोष कुमार शर्मा फिलहाल अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीनियर IAS, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक यह अतिरिक्त प्रभार चीफ सेक्रेटरी मनोज सिंह के पास था। सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। खबर अपडेट की जा रही है….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर