यूपी में मौसम का उलटफेर जारी है। पूर्वी हिस्से में जहां आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, पश्चिम और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। सीजन में पहली बार बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां 46.6°C पारा रिकॉर्ड किया गया। इधर, कौशांबी में देर रात तेज आंधी के बाद बारिश हुई। आंधी में सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए लगा टेंट 200 मीटर दूर उड़ गया। कुर्सियां और गद्दे भीग गए। आज यहां 200 जोड़ों की शादी होनी थी। अब यह कार्यक्रम गुरुवार यानी कल होगा। बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार सुबह लखीमपुर खीरी में बारिश और आंधी से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक पिता और उसकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई। श्रावस्ती में भी सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। महाराजगंज में सुबह साढ़े आठ बजे अंधेरा छा गया। वहां तेज हवाएं चल रही हैं। बलरामपुर में भी तेज बारिश हुई। वहीं, लखनऊ में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- क्यों बदला मौसम? लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया- बंगाल की खाड़ी की नमी से मौसम बदला है। यूपी में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवा आ रही है। इससे लू का असर कुछ जिलों में कम पड़ सकता है। हालांकि, अगले 3-4 दिन बाद दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस महीने के आखिरी तक पारा 47 डिग्री पार जाने का अनुमान है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में मौसम का उलटफेर जारी है। पूर्वी हिस्से में जहां आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, पश्चिम और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। सीजन में पहली बार बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां 46.6°C पारा रिकॉर्ड किया गया। इधर, कौशांबी में देर रात तेज आंधी के बाद बारिश हुई। आंधी में सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए लगा टेंट 200 मीटर दूर उड़ गया। कुर्सियां और गद्दे भीग गए। आज यहां 200 जोड़ों की शादी होनी थी। अब यह कार्यक्रम गुरुवार यानी कल होगा। बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार सुबह लखीमपुर खीरी में बारिश और आंधी से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक पिता और उसकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई। श्रावस्ती में भी सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। महाराजगंज में सुबह साढ़े आठ बजे अंधेरा छा गया। वहां तेज हवाएं चल रही हैं। बलरामपुर में भी तेज बारिश हुई। वहीं, लखनऊ में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- क्यों बदला मौसम? लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया- बंगाल की खाड़ी की नमी से मौसम बदला है। यूपी में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवा आ रही है। इससे लू का असर कुछ जिलों में कम पड़ सकता है। हालांकि, अगले 3-4 दिन बाद दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस महीने के आखिरी तक पारा 47 डिग्री पार जाने का अनुमान है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कौशांबी में सामूहिक शादी का टेंट उड़ा:लखीमपुर में बाप-बेटी की मौत, 46 जिलों में अलर्ट; बांदा में पारा 46.6°C पहुंचा
