लुधियाना वॉशिंग यूनिट में लगी आग:मशीनरी जलकर राख, लोगों ने पहले खुद बुझाई, फिर दमकल गाड़ियों से काबू पाया

लुधियाना वॉशिंग यूनिट में लगी आग:मशीनरी जलकर राख, लोगों ने पहले खुद बुझाई, फिर दमकल गाड़ियों से काबू पाया

लुधियाना के ताजपुर रोड पर आज सुबह एक वॉशिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि बड़ी मात्रा में मशीनरी को नुकसान पहुंचा। आग देखकर राहगीरों और आस-पास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया। लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे आरके वॉशिंग यूनिट से धुआं निकलता देख लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। लोगों ने आग बुझाने के लिए आस-पास की फैक्ट्रियों से पानी की पाइपें भी लगाईं लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। 4 से ज्यादा पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल दमकल कर्मचारियों ने वॉशिंग यूनिट को खाली कराया और आस-पास की इमारतों में काम कर रहे लोगों को भी बाहर निकाला। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर थोड़ा काबू पा लिया गया है लेकिन अभी भी बचाव कार्य जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 4 से ज्यादा पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। लुधियाना के ताजपुर रोड पर आज सुबह एक वॉशिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि बड़ी मात्रा में मशीनरी को नुकसान पहुंचा। आग देखकर राहगीरों और आस-पास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया। लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे आरके वॉशिंग यूनिट से धुआं निकलता देख लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। लोगों ने आग बुझाने के लिए आस-पास की फैक्ट्रियों से पानी की पाइपें भी लगाईं लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। 4 से ज्यादा पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल दमकल कर्मचारियों ने वॉशिंग यूनिट को खाली कराया और आस-पास की इमारतों में काम कर रहे लोगों को भी बाहर निकाला। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर थोड़ा काबू पा लिया गया है लेकिन अभी भी बचाव कार्य जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 4 से ज्यादा पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर