हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने उतरे एक युवक की गहने पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक के जोहड़ में डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। करीब 2 घंटे बाद उसके शव को जोहड़ से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव कसौला निवासी संदीप कुमार (17) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ सुबह घूमने व दौड़ लगाने गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए संदीप और उसके दोस्त जोहड़ में नहाने उतर गए। संदीप का नहाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबता चला गया। 2 घंटे बाद जोहड़ से निकाला उसके साथियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जांचकर्ता अधिकारी धीरज कुमार ने गोताखारों की मदद से 2 घंटे की मेहनत के बाद संदीप को जोहड़ के गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता मजदूरी करते हैं। इकलौते पुत्र की मौत से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने उतरे एक युवक की गहने पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक के जोहड़ में डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। करीब 2 घंटे बाद उसके शव को जोहड़ से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव कसौला निवासी संदीप कुमार (17) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ सुबह घूमने व दौड़ लगाने गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए संदीप और उसके दोस्त जोहड़ में नहाने उतर गए। संदीप का नहाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबता चला गया। 2 घंटे बाद जोहड़ से निकाला उसके साथियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जांचकर्ता अधिकारी धीरज कुमार ने गोताखारों की मदद से 2 घंटे की मेहनत के बाद संदीप को जोहड़ के गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता मजदूरी करते हैं। इकलौते पुत्र की मौत से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

पानीपत में ससुराल पक्ष से तंग महिला की मौत:बेटे ने मौसी को किया फोन, बोला-मेरी मां ने खाया सल्फास
पानीपत में ससुराल पक्ष से तंग महिला की मौत:बेटे ने मौसी को किया फोन, बोला-मेरी मां ने खाया सल्फास पानीपत जिले के थाना मतलौडा अंतर्गत गांव कुराना में 37 साल की एक महिला ने परिवार वालों से तंग आकर सल्फास की गोली खाई। परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल पानीपत में दाखिल कराया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हुई। महिला के 15 वर्षीय बेटे ने अपनी मौसी को घटना की सूचना दी है। महिला का पिता तुरंत पानीपत पहुंचा और थाना मतलौड़ा में मामला दर्ज कराया। 2005 में हुई थी शादी मामले के अनुसार दिलबाग पुत्र गोवर्धन गली नंबर एक शिव कॉलोनी करनाल ने बताया कि मेरे पास दो लड़के दो लड़की है। तीसरे नंबर की लड़की की शादी मैंने 2005 में गांव कुराना निवासी महेंद्र पुत्र ओम प्रकाश के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। कुछ दिन ठीक प्रकार से गुजरे। मेरी लड़की के एक लड़का पैदा हुआ, जो अब 15 साल का हो चुका है। मायके में फोन कर किया था सूचित मेरी लड़की ने कई बार हमें सूचना दी, कि मेरा देवर और देवरानी व मेरा पति मुझे मानसिक तौर से परेशान करते है। जिससे मेरी लड़की बहुत तंग रहती थी। आज मेरी बेटी सविता के लड़के अंकित ने अपनी मौसी सुशीला को फोन किया कि मेरी मां ने तंग आकर सल्फास की गोली खाली है। उसको पानीपत प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जा रहे हैं। पुलिस ने जांच की शुरू मेरी लड़की सुशील ने मुझे फोन पर सूचना दी मैं तुरंत पानीपत प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचा। जहां पर हमने देखा कि मेरी लड़की सविता दम तोड़ चुकी थी। हमने सविता की बेटे अंकित से पूरी जानकारी ली और थाना मतलौडा में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर तहकीकात की। महिला ने सल्फास की गोली खाई है। पिता के बयान पर थाना मतलौड़ा पुलिस में मामला दर्ज किया।

सोनीपत में परिवार पर फरसे से हमला:जमीनी विवाद में भाई-भाभी को पीटा, पिता ने बेटे पर दर्ज करवाया केस
सोनीपत में परिवार पर फरसे से हमला:जमीनी विवाद में भाई-भाभी को पीटा, पिता ने बेटे पर दर्ज करवाया केस हरियाणा के सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद व्यक्ति ने अपने ही पिता, भाई और भाभी पर हमला कर दिया। इसमें तीनों को चोटें लगी। हमला करने वाले व्यक्ति के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुंडली थाना में केस दर्ज किया गया है। परिवार के लोगों पर चलाए लाठी-फरसे
नाहरी गांव के रहने वाले महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका अपने बेटे रोहतास से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश को लेकर रोहतास, उसकी पत्नी जायदा और उनका बेटा शोएब ने महाबीर और उनकी पत्नी पर सरिया, फरसा और डंडे से हमला कर दिया। हमले में महाबीर के पैर में गंभीर चोटें आईं और उनका बेटा अनिल और पुत्रवधु आविदा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया
घटना की सूचना मिलने पर बारोटा चौकी के प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोहतास, जायदा और शोएब के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

गुरुग्राम-पानीपत समेत हरियाणा के 8 जिलों में आज धुंध:हिसार-भिवानी सहित 7 जिलों में शीतलहर, रोहतक में दिन सबसे ठंडे; कल से बादल छाएंगे
गुरुग्राम-पानीपत समेत हरियाणा के 8 जिलों में आज धुंध:हिसार-भिवानी सहित 7 जिलों में शीतलहर, रोहतक में दिन सबसे ठंडे; कल से बादल छाएंगे हरियाणा के 8 जिलों में आज धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) में धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से मैदानी इलाकों की ओर बह रही है। इसी वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। एक तरफ यमुना नदी से सटे हरियाणा के शहरों में गहरी धुंध होगी। वहीं राजस्थान से सटे इलाकों में शीतलहर से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में अभी शीतलहर और धुंध से राहत नहीं मिलेगी। फिलहाल रोहतक प्रदेश में लगातार ठंडा शहर बना हुआ है। रोहतक में गुरुवार को दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। गुरुवार को बालसमंद सबसे ठंडा रहा
गुरुवार को हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8, नारनौल में 2.8, सिरसा में 3.2, महेंद्रगढ़ में 4, जींद में 4.2 डिग्री, रोहतक में 4.9 और भिवानी व करनाल में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को तापमान और नीचे जाने की संभावना बन रही है। 21 और 22 को पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 व 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। ******* मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हिमाचल की ऊंची चोटियों पर 23 को बर्फबारी:5 दिन शीतलहर का अलर्ट; पड़ोसी राज्यों से चल रही कोल्ड-वेव में बढ़ाई ठंड हिमाचल प्रदेश में 5 दिन से चल रही शीतलहर के बीच अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 व 24 दिसंबर को लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन तक कोल्ड-वेव से राहत नहीं:2 से 3 डिग्री तक तापमान गिरेगा, येलो अलर्ट जारी; वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव पंजाब-चंडीगढ़ के लोगों को अभी शीत-लहर से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक शीत-लहर का प्रकोप जारी रहेगा। इतना ही नहीं, इन 5 दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…