गुरुग्राम में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इनमें एक 31 वर्षीय महिला और एक 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इन्हें एक सप्ताह से बुखार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मामलों की पुष्टि करते हुए निगरानी और जांच तेज कर दी है। साथ ही इनके परिवार वालों को अगर लक्षण मिलते हैं तो उनकी भी जांच करवाई जाएगी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब देश में कोविड-19 के मामलों में कमी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौसम में बदलाव और यात्रा के कारण वायरस के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है। महिला मुंबई घूमकर आई स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से यात्रा करके लौटी थी। उन्हें बुखार और कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को बुखार नहीं टूट रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजें थे। सैंपल रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली वहीं सेक्टर 70 में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोई हालिया यात्रा इतिहास नहीं मिला है। बुजुर्ग को भी बुखार और अन्य लक्षणों के आधार पर टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों में बुखार प्रमुख लक्षण था, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच करवाई। दोनों मरीज होम आइसोलेशन स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। इसके अलावा, मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। लोगों से सावधानी बरतने की अपील स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. जेपी रजलीवाल ने बताया कि नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड-19 के लक्षणों, जैसे बुखार, खांसी, या सांस लेने में तकलीफ, दिखने पर तुरंत जांच करवाएं। साथ ही मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी है। टेस्टिंग सेंटरों को एहतियातन तैयार रहने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अस्पतालों और टेस्टिंग सेंटरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है। गुरुग्राम में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इनमें एक 31 वर्षीय महिला और एक 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इन्हें एक सप्ताह से बुखार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मामलों की पुष्टि करते हुए निगरानी और जांच तेज कर दी है। साथ ही इनके परिवार वालों को अगर लक्षण मिलते हैं तो उनकी भी जांच करवाई जाएगी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब देश में कोविड-19 के मामलों में कमी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौसम में बदलाव और यात्रा के कारण वायरस के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है। महिला मुंबई घूमकर आई स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से यात्रा करके लौटी थी। उन्हें बुखार और कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को बुखार नहीं टूट रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजें थे। सैंपल रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली वहीं सेक्टर 70 में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोई हालिया यात्रा इतिहास नहीं मिला है। बुजुर्ग को भी बुखार और अन्य लक्षणों के आधार पर टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों मरीजों में बुखार प्रमुख लक्षण था, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच करवाई। दोनों मरीज होम आइसोलेशन स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है। इसके अलावा, मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। लोगों से सावधानी बरतने की अपील स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ. जेपी रजलीवाल ने बताया कि नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड-19 के लक्षणों, जैसे बुखार, खांसी, या सांस लेने में तकलीफ, दिखने पर तुरंत जांच करवाएं। साथ ही मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी है। टेस्टिंग सेंटरों को एहतियातन तैयार रहने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अस्पतालों और टेस्टिंग सेंटरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
