कारगिल में शहीद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार (25) का सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में आज अंतिम संस्कार होगा। शहीद का पार्थिव शरीर बीती शाम को ही पालमपुर के आर्मी कैंप पहुंच गया है। वहां से कुछ देर में हलूं गांव लाया जाएगा। जिसके बाद पार्थिव देह को गांव में अंतिम दर्शन को रखा जाएगा। शहीद के अंतिम दर्शन और विदाई देने के लिए गांव में सुबह सात बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए हैं। नवीन ने शहादत से कुछ घंटे पहले ही अपनी मां अयोध्या देवी से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में उन्होंने कहा था- “मां, मैं सितंबर में छुट्टी लेकर आऊंगा। मेरे लिए लड़की देख लेना, शादी की तारीख भी पक्की कर लेना। नहीं तो आपको अकेले रहना पड़ेगा।” नवीन कुमार भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान 20 मई की रात को लैंडस्लाइड की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। 2 साल पहले ही वह सेना में भर्ती हुए थे। नवीन अपने पीछे विधवा मां अयोध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी को छोड़ गए हैं। इन तीनों का इकलौता सहारा भी सरहदों की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। नवीन कुमार 14 जुलाई 2024 को आखिरी बार छुट्टी पर घर आए थे। सेना से रिटायर पिता की भी मौत हो चुकी नवीन के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उनका कैंसर की वजह से पांच साल पहले देहांत हो गया था। नवीन अपनी बहन शिवानी के इकलौते भाई थे। बहन शिवानी की एक साल पहले ही शादी हुई है। थुरल बाजार रहेगा बंद नवीन की शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके घर पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों का तांता लगा हुआ है। शोक के चलते आज थुरल का पूरा बाजार बंद रहेगा। स्थानीय व्यापारियों ने यह निर्णय शहीद के सम्मान में लिया है। नवीन की शहादत से पूरा परिवार सदमे में- प्रधान थुरल पंचायत की प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि, नवीन की शहादत की खबर के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और क्षेत्र में शोक की लहर है। 20 मई की रात को ही कारगिल में तैनात उनके क्षेत्र के ही एक जवान ने नवीन के निधन की सूचना दी थी। नेताओं ने शोक जताया नवीन की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार इत्यादि ने शोक जताया है। कारगिल में शहीद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार (25) का सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में आज अंतिम संस्कार होगा। शहीद का पार्थिव शरीर बीती शाम को ही पालमपुर के आर्मी कैंप पहुंच गया है। वहां से कुछ देर में हलूं गांव लाया जाएगा। जिसके बाद पार्थिव देह को गांव में अंतिम दर्शन को रखा जाएगा। शहीद के अंतिम दर्शन और विदाई देने के लिए गांव में सुबह सात बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए हैं। नवीन ने शहादत से कुछ घंटे पहले ही अपनी मां अयोध्या देवी से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में उन्होंने कहा था- “मां, मैं सितंबर में छुट्टी लेकर आऊंगा। मेरे लिए लड़की देख लेना, शादी की तारीख भी पक्की कर लेना। नहीं तो आपको अकेले रहना पड़ेगा।” नवीन कुमार भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान 20 मई की रात को लैंडस्लाइड की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। 2 साल पहले ही वह सेना में भर्ती हुए थे। नवीन अपने पीछे विधवा मां अयोध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी को छोड़ गए हैं। इन तीनों का इकलौता सहारा भी सरहदों की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। नवीन कुमार 14 जुलाई 2024 को आखिरी बार छुट्टी पर घर आए थे। सेना से रिटायर पिता की भी मौत हो चुकी नवीन के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उनका कैंसर की वजह से पांच साल पहले देहांत हो गया था। नवीन अपनी बहन शिवानी के इकलौते भाई थे। बहन शिवानी की एक साल पहले ही शादी हुई है। थुरल बाजार रहेगा बंद नवीन की शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके घर पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों का तांता लगा हुआ है। शोक के चलते आज थुरल का पूरा बाजार बंद रहेगा। स्थानीय व्यापारियों ने यह निर्णय शहीद के सम्मान में लिया है। नवीन की शहादत से पूरा परिवार सदमे में- प्रधान थुरल पंचायत की प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि, नवीन की शहादत की खबर के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और क्षेत्र में शोक की लहर है। 20 मई की रात को ही कारगिल में तैनात उनके क्षेत्र के ही एक जवान ने नवीन के निधन की सूचना दी थी। नेताओं ने शोक जताया नवीन की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार इत्यादि ने शोक जताया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
