अमृतसर| बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में युवाओं को वृंदावन की समृद्ध भारतीय ज्ञान प्रणाली का ज्ञान देने के लिए विशेष संवाद करवाया गया। इसमें वृंदावन के सेवक और प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर सूरज कौशिक, भक्त हरवंश शर्मा और नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ समर्थ शर्मा शामिल हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य युवाओं को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। वृंदावन इसका प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाएं वृंदावन को भक्ति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक बनाती हैं। अमृतसर| बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में युवाओं को वृंदावन की समृद्ध भारतीय ज्ञान प्रणाली का ज्ञान देने के लिए विशेष संवाद करवाया गया। इसमें वृंदावन के सेवक और प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर सूरज कौशिक, भक्त हरवंश शर्मा और नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ समर्थ शर्मा शामिल हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य युवाओं को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। वृंदावन इसका प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाएं वृंदावन को भक्ति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक बनाती हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अकाली दल ने वल्टोहा का इस्तीफा किया मंजूर:SAD नेता दलजीत चीमा ने साझा की जानकारी, श्री अकाल तख्त के एक्शन पर छोड़ी पार्टी
अकाली दल ने वल्टोहा का इस्तीफा किया मंजूर:SAD नेता दलजीत चीमा ने साझा की जानकारी, श्री अकाल तख्त के एक्शन पर छोड़ी पार्टी शिरोमणी अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा को श्री अकाल तख्त साहिब पर 15 अक्टूबर यानी मंगलवार को पेश हुए, जिन्हें शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के आदेश दिए गए थे। उनके द्वारा भेजा गया इस्तीफा अकाली दल द्वारा मंजूर कर लिया गया है। इसकी जानकारी अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा द्वारा दी गई है। एक लेटर शेयर करते हुए दलजीत चीमा ने इसकी जानकारी साझा की है। चीमा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- शिअद के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने विरसा सिंह वल्टोहा का प्राथमिक सदस्यता एवं शिअद के सभी पदों से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे की प्रति यहां संलग्न की जा रही है। श्री अकाल तख्त के आदेश मैं झुककर स्वीकार करता हूं इससे पहले वल्टोहा ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह साहिब के सामने पेश होने के बाद मेरे बारे में जो आदेश जारी किया गया है, मैं उसे सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। इस आदेश को लागू करने के लिए शिरोमणि अकाली दल नेतृत्व को किसी भी खतरे में डाले बिना, मैं स्वयं अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता छोड़ता हूं। मुझे पता है कि अकाली दल का नेतृत्व मुझसे बहुत प्यार करता है और हमेशा मेरा समर्थन एक शास्त्रीय विचारक का करेगा। एक विनम्र सिख के रूप में, मैं सिंह साहिबों के आदेश को दिल से स्वीकार करता हूं। मेरी जिंदगी में एक अकाली को अकाली दल से तोड़ने के लिए सिख राजनीति में यह पहला मामला है। यह पहला बहुत ही आश्चर्यजनक आदेश है। उन्होंने कहा कि आज अकाली विरोधी ताकतें जरूर खुश होंगी। हां ज्ञानी हरप्रीत और अन्य लोगों ने ऐसा आदेश देकर अकाली खेमे में दहशत पैदा करने की कोशिश जरूर की है। लेकिन तख्तों से सिख धर्म से जोड़ने और अकाली सोच से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाते हैं न कि खौफ पैदा करने के लिए। वीडियोग्राफी सार्वजनिक करने की मांग वल्टोहा ने कहा कि आज मैंने विनम्रतापूर्वक सिंह साहबों के सामने अपना पक्ष रखा। सिंह साहबों ने पेशी बैठक की शुरुआत में मुझसे कहा कि, आपकी पूरी सुनवाई की वीडियो ग्राफी की जा रही है, जिसे बाद में मीडिया के लिए जारी किया जाएगा। मेरे जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी से अनुरोध है कि कृपया वीडियो ग्राफी के वीडियो मीडिया को सार्वजनिक करें। मेरा अनुरोध है कि कृपया मेरे स्पष्टीकरण पत्र और उस पेन ड्राइव को सार्वजनिक करें जिसमें ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी के भाजपा और केंद्र सरकार के साथ संबंध साबित करने वाले दस्तावेज़ प्रस्तुत किए गए थे। अगर किसी कारण से श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने मेरा स्पष्टीकरण पत्र और पेन ड्राइव सबूतों के साथ जारी नहीं किया तो कल मैं खुद यह सब सार्वजनिक कर दूंगा। श्री अकाल तख्त साहिब ने दिए थे आदेश आपको बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब ने पेशी के बाद शिरोमणि अकाली दल को आदेश दिए हैं कि विरसा सिंह वल्टोहा को पार्टी से निकाला जाए। पार्टी के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ को 24 घंटे में उन्हें अकाली दल से निकालने के लिए कहा गया है। साथ ही उनकी प्रारंभिक मेंबरशिप को भी खारिज की जाएगी। शिरोमणि अकाली दल में 10 साल तक उनकी वापसी पर रोक लगाई जाए। अगर इसके बाद भी वह कुछ बयानबाजी करते है तो सख्त फैसला लिया जाएगा। इस मौके जत्थेदारों ने कहा कि उन्होंने विश्वासघात किया। उनकी हालचाल पूछने के बहाने रिकॉर्डिंग की है। बता दें कि विरसा सिंह वल्टोहा मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब पेश हुए थे। उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे सबूतों सहित पेश होने के आदेश दिए गए थे। विरसा सिंह वल्टोहा ने दो दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों पर आरएसएस और बीजेपी का दबाव बताया था।

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने की धोखाधड़ी:एक दिन में 4 थानों में केस दर्ज, फर्जी प्लॉट बेचने का आरोप, नहीं दिया मालिकाना हक
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने की धोखाधड़ी:एक दिन में 4 थानों में केस दर्ज, फर्जी प्लॉट बेचने का आरोप, नहीं दिया मालिकाना हक लुधियाना में एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। आरोपी करण अरोड़ा ने शर्मन जी वाटिका कॉलोनी में फर्जी प्लॉट बेचकर कई लोगों से ठगी की है। पीएयू थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला टैगोर नगर निवासी रूप लाल जैन की शिकायत पर दर्ज हुआ। जैन ने 10 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करण अरोड़ा ने पैसे लेकर भी प्लॉट का मालिकाना हक उनके नाम नहीं किया। चार अन्य भी बनाए गए आरोपी दूसरा मामला सुंदर नगर के सुधीर चोपड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया। इसमें करण अरोड़ा के साथ मंदीप अरोड़ा, राजेश गुप्ता, मुनीश गुप्ता और दिनेश कुमार भी आरोपी हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। हैबोवाल थाने में बिंद्राबन रोड की नीलम जैन की शिकायत पर करण अरोड़ा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने भी इसी तरह का एक मामला दर्ज किया है। आरोपी करण अरोड़ा महावीर एन्क्लेव का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दसूहा में यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी:60 लोग सवार थे, 25 घायल, 2 की हालत गंभीर; जालंधर जाते समय हादसा
दसूहा में यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी:60 लोग सवार थे, 25 घायल, 2 की हालत गंभीर; जालंधर जाते समय हादसा पंजाब के होशियारपुर जालंधर हाईवे पर दसूहा के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। घटना के वक्त बस दसूहा से जालंधर आ रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। घटना में करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी का इलाज सिविल अस्पताल दसूहा में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज यानी सोमवार सुबह हुआ। यात्रियों के मुताबिक घटना के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसके बाद आसपास के वाहनों से उतरे लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और मामले की जानकारी दसूहा पुलिस को दी। पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर के अंतर्गत दसूहा थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत राहगीरों की मदद से सभी लोगों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार शुरू किया गया। फिलहाल घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।