लुधियाना में एक करोड़ की इंटरलॉक टाइलें गायब:AAP पार्षद ने की जांच की मांग, कैबिनेट मंत्री बोले-कांग्रेस के शासन में स्थिति बिगड़ रही

लुधियाना में एक करोड़ की इंटरलॉक टाइलें गायब:AAP पार्षद ने की जांच की मांग, कैबिनेट मंत्री बोले-कांग्रेस के शासन में स्थिति बिगड़ रही

लुधियाना जिले के खन्ना नगर कौंसिल में एक करोड़ रुपए की इंटरलॉक टाइलें गायब होने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के पार्षद सुनील कुमार नीटा ने नगर कौंसिल की बैठक में यह मुद्दा उठाया है। वर्ष 2019 में नगर कौंसिल ने वार्ड नंबर 3 से 7 तक की 200 गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगवाई थीं। इसके लिए 10 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए गए थे। 2020 में सीवरेज लाइन बिछाने के कारण इन टाइलों को हटाकर जी.के. एन्क्लेव और पानी की टंकी के पास रखा गया था। 20 लाख टाइलें स्टोर की थी पार्षद नीटा के मुताबिक उस समय करीब 20 लाख टाइलें स्टोर की गई थीं। 15 दिन पहले जब उन्होंने मौका देखा तो वहां केवल 500 से 700 टाइलें ही मिलीं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी चरणजीत सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इसे कांग्रेस की देन बताया। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल में कांग्रेस के शासन में स्थिति बिगड़ती जा रही है। छह महीने बाद जनता आप को मौका देगी तो शहर की दशा बदल जाएगी। लुधियाना जिले के खन्ना नगर कौंसिल में एक करोड़ रुपए की इंटरलॉक टाइलें गायब होने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के पार्षद सुनील कुमार नीटा ने नगर कौंसिल की बैठक में यह मुद्दा उठाया है। वर्ष 2019 में नगर कौंसिल ने वार्ड नंबर 3 से 7 तक की 200 गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगवाई थीं। इसके लिए 10 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए गए थे। 2020 में सीवरेज लाइन बिछाने के कारण इन टाइलों को हटाकर जी.के. एन्क्लेव और पानी की टंकी के पास रखा गया था। 20 लाख टाइलें स्टोर की थी पार्षद नीटा के मुताबिक उस समय करीब 20 लाख टाइलें स्टोर की गई थीं। 15 दिन पहले जब उन्होंने मौका देखा तो वहां केवल 500 से 700 टाइलें ही मिलीं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी चरणजीत सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इसे कांग्रेस की देन बताया। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल में कांग्रेस के शासन में स्थिति बिगड़ती जा रही है। छह महीने बाद जनता आप को मौका देगी तो शहर की दशा बदल जाएगी।   पंजाब | दैनिक भास्कर