अमृतसर | थाना कोतवाली की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ राहुल निवासी गांव संघा थाना सदर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने श्री हरमंदर साहिब के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार उक्त युवक को शक के आधार पर रोका गया। उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सका और आनाकानी करने लगा। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने माना कि जो मोटरसाइकिल चला रहा है, चोरी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है। अमृतसर | थाना कोतवाली की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ राहुल निवासी गांव संघा थाना सदर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने श्री हरमंदर साहिब के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार उक्त युवक को शक के आधार पर रोका गया। उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सका और आनाकानी करने लगा। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने माना कि जो मोटरसाइकिल चला रहा है, चोरी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अमृतसर में होटल पर पुलिस की छापेमारी:बिना डॉक्यूमेंट के चलाया जा रहा था, गेस्ट सभी नहीं लिया जाता आईडी प्रूफ
अमृतसर में होटल पर पुलिस की छापेमारी:बिना डॉक्यूमेंट के चलाया जा रहा था, गेस्ट सभी नहीं लिया जाता आईडी प्रूफ अमृतसर के शरीफपुरा इलाके में बिना डाक्यूमेंट के चल रहे एक होटल पर पुलिस ने रेड की। होटल के स्टाफ को हिरासत में लिया गया है, वहीं वहां मौजूद गेस्ट्स के भी डाक्यूमेंट्स चेक किए गए हैं। होटल के आसपास के लोगों का कहना था कि होटल में नाजायज काम किए जाते हैं। अमृतसर के शरीफपुरा गली नंबर दो में पुलिस को जानकारी मिली थी कि होटल बिना डाक्यूमेंट्स के चल रहा है। होटल में जितने भी गेस्ट आते हैं उनसे भी आईडी प्रूफ वगैरह नहीं लिए जाते, जिसके बाद होटल में रेड की गई और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया। थाना डिवीज़न के पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्हें पुलिस के बड़े अफसरों से हिदायत मिली थी कि 15 अगस्त के चलते सभी होटलों में चेकिंग की जाए और जो होटल बिना डाक्यूमेंट्स के चल रहे है उन्हें बंद करवाया जाए। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के नजदीक ही शरीफपुरा इलाके में एक होटल पर कार्रवाई की गई है। जहां डाक्यूमेंट्स नहीं थे। होटल में दो से तीन कमरों में मेहमान ठहरे थे जिनसे भी डाक्यूमेट नहीं लिए गए। जिसके बाद होटल मालिक विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है और होटल को सील कर दिया गया है।

खन्ना में बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के अटैक का VIDEO:नीचे गिराया, 15 जगह काटा, लोगों ने बचाई जान, काम से लौट रही थी
खन्ना में बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के अटैक का VIDEO:नीचे गिराया, 15 जगह काटा, लोगों ने बचाई जान, काम से लौट रही थी पंजाब के खन्ना शहर में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। घटना में महिला को 15 जगहों पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से महिला की जान बच पाई। घटना नई आबादी इलाके की है। घटना की शिकार विनोद नगर निवासी मूर्ति नाम की महिला हैं, जो घरों में सफाई का काम करती हैं। वह नई आबादी में काम करने के बाद वापस लौट रही थी, तभी एक कुत्ता उनका पीछा करने लगा। कुछ ही देर में कुत्तों का पूरा झुंड इकट्ठा हो गया और उन्होंने महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला के कपड़े खींचकर उन्हें गली में गिरा दिया और फिर बुरी तरह से काटना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े
महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े और कुत्तों को भगाकर उनकी जान बचाई। घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर नवदीप सिंह जस्सल के अनुसार उनका इलाज चल रहा है। मकान मालिक जोगिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और स्थानीय निवासी इससे बेहद परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुत्तों का झुंड महिला पर हमला करता साफ दिखाई दे रहा है।

अबोहर में महिला ने किया सुसाइड:ईंट भट्टे पर लगाई फांसी, पति के साथ करती थी काम, यूपी की रहने वाली
अबोहर में महिला ने किया सुसाइड:ईंट भट्टे पर लगाई फांसी, पति के साथ करती थी काम, यूपी की रहने वाली फाजिल्का में अबोहर के गांव पन्नीवाला माहला स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 28 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला ऐटा निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन अपने पति मोहित कश्यप के साथ भट्ठे पर रहकर मजदूरी का काम करती थी। उसने देर शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने इस घटना की सूचना कल्लरखेड़ा चौकी और थाना खुईयां सरवर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के अन्य परिजनों के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।